मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। सामाजिक रूप से सुरक्षित पत्रकार सदैव अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखेगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चण्डीगढ़ में दि कॉन्फेडेरेशन ऑफ न्यूजपेपर्ज़ एण्ड न्यूज एजेंसीज एम्पलोईज आर्गेनाईजेशन द्वारा ‘चेलेंजिज बिफोर प्रिंट मीडिया’ विषय पर आयोजित सत्र को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन दि ट्रिब्यून एम्पलोईज यूनियन चण्डीगढ़ द्वारा किया गया। मुख्यमन्त्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर…
Read MoreYear: 2023
आईपीएल मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। 17 और 19 मई को होने वाले मैच के लिए 750 रुपये में सबसे सस्ता टिकट मिलेगा। दर्शकों को सभी टिकटों के लिए ऑनलाइन 9.44 फीसदी बुकिंग फीस लगेगी। इस टिकट पर कंपनी की ओर बुकिंग फीस रखी गई है। मैचों के लिए फ्रैंचाइची पंजाब किंग्स ने ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी है। इस बार सबसे महंगा टिकट 2,250 रुपये का होगा। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे पेटीएम पर धर्मशाला…
Read Moreनालागढ़ क्षेत्र में हुए तेज़ धमाके, लोग सहमे, प्रशासन बेखबर
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ शुक्रवार दोपहर बाद हुए जोरदार धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपदा प्रबंधन और पुलिस इस मामले में अनभिज्ञ बनी हुई हैं। नालागढ़ क्षेत्र में दोपहर 01:50 और 03:00 बजे अचानक हुए जोरदार धमाकों की आवाज लोगों ने महसूस की। जिसके बाद नालागढ़ में लोग सहम गए। हैरत की बात तो यह है कि अभी तक इन धमाकों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इन धमाकों के बाद लोगों के मकानों के…
Read Moreप्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटरों का विरोध, कर्मचारी व उपभोक्ताओं के लिए बताया नुकसानदेय
हिमाचल प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटरों के टेंडर आमंत्रित होते ही विरोध भी तेज हो गया है। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और बिजली बोर्ड प्रबंधन के हित में नहीं है। यूनियन ने वर्ष 2017 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस योजना के फ्लॉप होने का भी हवाला दिया है। पीपीपी मोड पर स्मार्ट मीटर देने से बिजली बोर्ड के अस्तित्व पर खतरा मंडराने की बात कहते हुए इस संदर्भ में सरकार से दोबारा विचार करने की मांग की गई…
Read Moreचुनाव लड़ रहे 22 उम्मीदवार करोड़पति, दो के पास नकदी नहीं
नगर निगम शिमला का चुनाव लड़ रहे 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं तो दो उम्मीदवारों ऐसे भी हैं जिनके पास नकदी के नाम पर एक पैसा नहीं है। इसके अलावा नहीं तीन उम्मीदवारों के पास नकदी तो है लेकिन इनके बैंक खाते नहीं हैं। बारह प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से दो प्रत्याशी हत्या के केस दर्ज हैं। शपथ पत्र में इन उम्मीदवारों ने खुद इस बात की जानकारी दी है। गंभीर आरोपों का सामना करने वालों में से कई पर विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, विश्वासघात, छेड़छाड़ और…
Read Moreहिमाचल सरकार 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से बोर्ड को बिजली बेचेगी
हिमाचल प्रदेश सरकार इस वर्ष 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बोर्ड को अपने हिस्से की बिजली बेचेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दरें तय कर दी हैं। बिजली बोर्ड को 622 मिलियन यूनिट बेचकर सरकार को 160 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। 31 मार्च 2023 तक बिजली बेची जाएगी। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रति यूनिट में आठ पैसे की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में स्थापित विभिन्न बिजली परियोजनाओं से सरकार को अपने कोटे की निशुल्क बिजली मिलती है। बीते वर्ष सरकार ने…
Read Moreबैजनाथ के शिव मंदिर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी ने की पूजा
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की पत्नी कोबिता रामदानी ने शुक्रवार दोपहर को ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोबिता दिल्ली से वायु मार्ग से पठानकोट पहुंचीं और उसके बाद बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी निजी सचिव, पीएसओ तथा निजी पुजारी साथ रहे। मंदिर में पहुंचने पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर और मंदिर ट्रस्टी मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, इंद्र नंदा तथा सुरेश शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। मंदिर…
Read Moreहिमाचल के प्रतिनिधिमंडल ने मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया व स्विट्जरलैंड में रोपवे परिवहन प्रणाली का अध्ययन किया
रोपवे परिवहन के अध्ययन के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड की सात दिनों की यात्रा पर है। प्रतिनिधिमंडल यूरोप के एल्पाइन क्षेत्र में इंटर एलपाइन शो में भाग ले रहा है। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम तथा निदेशक रोपवे अजय शर्मा शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इंटर एलपाइन का दौरा किया जहां विश्व के शीर्ष रोपवे निर्माता कंपनियों द्वारा हिमस्खलन नियंत्रण उपकरण, स्नो ग्रूमिंग मशीन इत्यादि में…
Read Moreड्रोन उपयोग के लिए नियम प्रस्तुत करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों की सुविधा और निगरानी व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर ड्रोन सक्षम शासन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने ड्रोन कंपनी के सहयोग से चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित परीक्षण किया है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने विभाग को 15 दिनों की समयावधि के भीतर ड्रोन के…
Read Moreफर्जीवाड़ा : मनरेगा में मृतक महिला की हाज़री लगाकर किया धन का गबन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की भडेला पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए हैं। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया है कि एक मृतक महिला की फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को मामले की जांच के लिए पहुंचे पंचायत निरीक्षक और एसवीपीओ ने शिकायत को सही करार दिया है। अब जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। जांच के दौरान इस मामले के…
Read More