हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह एमजी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने तमाम चुनौतियां हैं, इन चुनौतियों से निपटने पर ही हमें सफलता मिलती है। चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मृतियां जब भी कुरेद दी जाए वह सामने…
Read MoreYear: 2023
ये करीबी खोलेगा माफिया मुख्तार अंसारी के सारे राज
माफिया मुख्तार अंसारी के रोपड़ जेल में रहने के दौरान उसका करीबी लखनऊ का माफिया जुगनू वालिया सारा इंतजाम करता था। एसटीएफ के मुताबिक जुगनू वालिया के संपर्क में पंजाब के कई बड़े माफिया और हथियार तस्कर थे। मुख्तार गैंग के लिए सालों से जुगनू पंजाब से हथियारों का इंतजाम करता था। लखनऊ में भी मुख्तार का सारा कारोबार संभालता था। इसमें व्यापारियों और बिल्डरों से वसूली, ब्याज वसूलना और मुख्तार के केसों में पैरोकारी करना शामिल था। वालिया के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, वसूली आदि के 20 से…
Read Moreमोदी के आतंकवाद वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, चुनाव आयोग से की शिकायत
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें पीएम ने कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए आतंकवाद को बचाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने इस बयान के जरिए लक्ष्मणरेखा पार की है। कर्नाटक के बेल्लारी की चुनावी रैली में पीएम के भाषण पर सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा फिर से सरकार…
Read Moreबीमा कम्पनी द्वारा बीमा की राशि न देने पर उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला
धर्मशाला। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की खंडपीठ ने एक बीमा कंपनी को 40 हजार मुआवजे के साथ 4.75 लाख रुपये उपभोक्ता को लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बीमा कंपनी को शिकायत खर्च के रूप में भी 10 हजार रुपये उपभोक्ता को देने होंगे। शिकायतकर्ता की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विनय सोनी ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र सरण ठाकुर निवासी हनुमान गली नगरोटा बगवां ने स्टार हेल्थ बीमा कंपनी से अपनी पत्नी का विभा का बीमा…
Read Moreइंडिया कैंप के लिए प्रदेश के छह कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन
हिमाचल की पांच महिला और एक पुरूष खिलाड़ी का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। शिविर 8 मई से साई सेंटर गांधीनगर गुजरात में शुरू होगा, जो 22 मई तक चलेगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सोलन से अंकिता चंदेल और ज्योति, कुल्लू की कविता, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी चंदेल, पुरुष वर्ग में ऊना के विशाल भारद्वाज शामिल हैं। इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एशियन गेम्स-2023 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। शिविर में देशभर से कुल 40 खिलाड़ी भाग…
Read Moreआईपीएल : सोमवार से फिर बिकेंगे ऑनलाइन टिकट, काउंटर पर भी खरीद पाएंगे
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित मैचों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन टिकट अगले सप्ताह से बिकना शुरू होंगे। इसके अलावा टिकट विक्रेता कंपनी पेटीएम की ओर से एचपीसीए में टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां पर ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी के अलावा क्रिकेट प्रेमी शेष बचे स्टैंडों के टिकट भी खरीद सकेंगे। टिकट विक्रेता कंपनी सोमवार-मंगलवार से धर्मशाला में अपना काउंटर खोलेगी। इस दौरान जहां ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी…
Read Moreबीआरसीसी नियुक्त करने की प्रक्रिया पर रोक
समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय ने 472 बीआरसीसी नियुक्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। पूर्व में नियुक्त बीआरसीसी का सभी खंडों से ब्योरा आने तक नई नियुक्ति प्रक्रिया रोकी गई है। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न शिक्षा खंडों में सालों से सेवाएं दे रहे खंड शिक्षा स्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) को हटाने का 26 अप्रैल को सरकार ने फैसला लिया था। प्रदेश के सभी शिक्षा खंडों में बीआरसीसी की नई नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं। इस पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों…
Read Moreहिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बंगलूरू पहुंचे। आठ मई तक मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने वहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सुक्खू ने कहा कि वीरवार को ही शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने हिमाचल में लगातार तीसरा चुनाव जीतकर भाजपा को हराया है।…
Read Moreमिशन पर गए बेटे ने एक माँ से जल्दी लौटने का वादा किया तो दूसरी माँ के लिए शहीद हुआ प्रमोद
राजोरी में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी दो साल से देश की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स में तैनात थे। करीब 12:30 बजे के आसपास उनकी शहादत की खबर आई। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों ने परिजनों को दी। शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। शहीद के छोटे भाई भी भारतीय सेना में तैनात…
Read Moreक्रिकेट 20-20 मैच में भाग लेंगी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और पत्रकारों की टीमें
राजधानी शिमला में 10 और 11 जून को नेता, न्यायाधीश और अफसर चौके-छक्के लगाएंगे। हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच करवाने जा रही है। दस जून को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और पत्रकारों के प्रतिनिधियों की टीमें भाग लेंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार और हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उन्होंने इस वर्ष 10 जून से शिमला में एसोसिएशन की ओर…
Read More