मुख्यमंत्री नौ पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला लेकर आए

मुख्यमंत्री नौ पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला लेकर आए

सांगला घाटी में फंसे 118 पर्यटकों को वायुसेना की मदद से सुरक्षित निकालने के उपरान्त आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नौ अन्य पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला तक लेकर आए। मुख्यमंत्री कुल्लू, मण्डी और लाहौल-स्पिति जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के उपरान्त आज किन्नौर जिला में भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त सांगला घाटी के दौरे पर पहुंचे थे। सांगला घाटी में फंसे विदेशी नागरिकों ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इजरायली नागरिक सुश्री…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य को और अधिक मदद का आश्वासन दिया

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य को और अधिक मदद का आश्वासन दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और राज्य में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने दूरभाष पर बातचीत में राज्यपाल से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों और फंसे हुए पर्यटकों की सुरक्षित निकासी प्रक्रिया के बारे में बात की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हिमाचल को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और स्थिति सामान्य होने…

Read More

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मण्डी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उप-मण्डल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले केे तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है,…

Read More

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 व 16 जुलाई को जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 व 16 जुलाई को जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। हजारों गांवों में बिजली-पानी के लिए हाहाकार है। कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है। वहीं, शिमला जिले में रामपुर के समीप नोगली में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-5 पर अनियंत्रित होकर एक कार सतलुज नदी में जा गिरी। कार में सवार चार लोग नदी में लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे भूस्खलन के चलते हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया था। चंद्रताल में फंसे 300…

Read More

पेरिस की बेस्टाइल परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

पेरिस की बेस्टाइल परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बेस्टाइल परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान…

Read More

मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू

मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच वाणिज्य और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता शुरू फिर से शुरू हो गई है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के सचिव (सीपीवी और ओआईए) औसाफ सईद ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह समझौता जल्द हकीकत बन जाएगा। इसके अलावा, सचिव औसाफ सईद ने जीसीसी देशों के साथ व्यापार के वैकल्पिक रूपों की खोज पर चर्चा का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि हमारे द्विपक्षीय साझेदारों के साथ रुपये के साथ व्यापार, वस्तु…

Read More

देश के गांव बने आत्मनिर्भर, ग्रामीण जनसंख्या वाले भारत की कल्पना नाबार्ड के बिना नहीं : शाह बोले

देश के गांव बने आत्मनिर्भर, ग्रामीण जनसंख्या वाले भारत की कल्पना नाबार्ड के बिना नहीं : शाह बोले

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के गांव भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं और ग्रामीण अर्थतंत्र की आत्मा मानी जाने वाली हमारी कृषि अर्थव्यवस्था भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को आजादी के अमृत काल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनने का आह्वान किया, ताकि देश के विकास में गांवों की भूमिका सुनिश्चित हो सके। प्रगति मैदान में आयोजित नाबार्ड के 42वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गृह…

Read More

मोदी फ्रांस के लिए हुए रवाना, चंद्रयान 3 के लॉन्च में सिर्फ कुछ घंटे शेष, ऊटी में RSS की बैठक

मोदी फ्रांस के लिए हुए रवाना, चंद्रयान 3 के लॉन्च में सिर्फ कुछ घंटे शेष, ऊटी में RSS की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई का भी दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल…

Read More

हिमाचल व पंजाब में आई बाढ़ से यूपी के मौनपालकों का भारी नुकसान

हिमाचल व पंजाब में आई बाढ़ से यूपी के मौनपालकों का भारी नुकसान

गंगोह। क्षेत्र के मधुमक्खी पालकों को पंजाब व हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उनके कई सौ डब्बे पानी में बह गए। गांव मुबारिकपुर निवासी मधुमक्खी पालक संजय सैनी ने बताया कि रोपड़ जिले के नूरपुर बेदी कस्बे के एक खेत में उसके मधुमक्खी के 450 डब्बे रखे थे। सोमवार को तेज बहाव में उनमें से 410 डब्बे बह गए। बमुश्किल 40 डिब्बे ही बचाए जा सके। काफी तलाशने पर कुछ डब्बे मिट्टी में टूटे फूटे हाल में दबे मिले जिनकी सभी…

Read More

धर्मगुरु दलाई लामा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, प्रदेश की मदद के लिए देंगे दान

धर्मगुरु दलाई लामा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, प्रदेश की मदद के लिए देंगे दान

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा जल प्रलय के कारण हुए नुकसान से उबरने के लिए हिमाचल प्रदेश को दलाई लामा ट्रस्ट से दान देंगे। दलाईलामा ने लेह से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिख प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई मौतों और नुकसान को लेकर प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम को लिखे पत्र में दलाई लामा ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश की सड़कों और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है। मैं उन परिवारों के…

Read More