जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नियंत्रण रेखा का दौरा किया। उन्होंने सीमा पर चल रहे ऑपरेशन तैयारियों और अन्य चीजों के बारे में जाना। नियंत्रण रेखा पर सर्तकता बनाने रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिया। उत्तरी कमान के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उन्होंने एलओसी और आईबी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनरल पांडे ने एलओसी के फारवर्ड एरिया में तैनात जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। सीमा पर निरंतर सतर्कता और…
Read MoreYear: 2023
पुलिस ने लॉरेंस के चार गुर्गे दबोचे, ड्रोन से मंगवाते थे हथियार और हेरोइन
पंजाब पुलिस ने ड्रोन से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदरी और उसके तीन साथियों को बठिंडा से दबोचा है। यह सफलता एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में हासिल की। आरोपियों से एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस, 270 ग्राम हेरोइन व एक ऑडी कार बरामद हुई है। अन्य आरोपियों में बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच निवासी गांव माहीनंगल थाना…
Read Moreभारत के तीसरा चंद्र मिशन को मिला अमेरिका, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया की एजेंसियों का समर्थन
इसरो ने भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। इस मिशन में यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियों का भी सहयोग मिला। बता दें, चंद्रयान-3 मिशन इसरो की मून क्राफ्ट सीरीज का ताजा मिशन है। यह इंटरप्लेनेटरी स्पेसफ्लाइट के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करेगा और इसका लक्ष्य सलेस्चल बॉडी पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करना है। 14 दिन चलेगा ऑपरेशन लैंडर मॉड्यूल लैंडिंग सरफेस के आसपास की सतह के तापमान और भूकंपीय गतिविधि को मापने वाले उपकरणों से लैस है। इसमें…
Read MorePM मोदी के फ्रांस दौरे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- मणिपुर जल रहा..भाजपा ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय फ्रांस दौरा संपन्न हो चुका है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर पीएम पर निशाना साधा है। गांधी ने कहा कि राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड के लिए टिकट दिलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संघ (ईयू) भारत के आंतरिक मामलों पर चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि इस परेड में भारतीय सेना की तीनों सेवाओं के 269 सदस्यीय टुकड़ी ने भाग लिया और भारतीय…
Read Moreहिमाचल में 300 रुपये किलो के करीब टमाटर के दाम, इन शहरों में कीमत सबसे ज्यादा
तमाम कोशिशों के बावजूद टमाटर के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। महंगे टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर दी है। शुक्रवार को मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी का टमाटर 280 रुपये किलो पहुंच गया, वहीं हमीरपुर में 220 से 250 रुपये किलो बिका।सोलन में थोक में ए ग्रेड टमाटर 113 रुपये बिका, जबकि बाजार में इसकी कीमत 140 रुपये रही। मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी के टमाटर के भाव 280 रुपये पहुंचे गए तो वहीं धर्मशाला में 240 रुपये किलो बिका। ऊना जिले में टमाटर के थोक…
Read Moreहाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन नए न्यायाधीश, यह तीन नाम किये तय
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को जल्द तीन नए न्यायाधीश मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नियुक्ति दिए जाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने एडवोकेट रंजन शर्मा, एडवोकेट बिपिन चंद्र नेगी और ज्यूडिशियल ऑफिसर राकेश कैंथला का नाम तय किया गया है। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित अब जजों की संख्या 12 हो जाएगी। इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने 5 दिसंबर 2022 को इन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी इन तीनों नामों पर सहमति जताई थी।…
Read Moreपेपर लीक मामला : जेई सिविल, ऑक्शन रिकॉर्डर और लाइनमैन भर्ती की जांच शुरू
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्नपत्र लीक से जुड़े पांच नए मामलों की जांच के लिए पुलिस महानिदेशालय से जांच अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। अभी तक चार विभिन्न पोस्ट कोड के न्यायालय में चालान पेश हो चुके हैं। छह अन्य पोस्ट कोड के चालान न्यायालय में पेश होने हैं। पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए सरकार की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। कार्यकारी डीजीपी सतवंत अटवाल, आईजी जी.शिवा कुमार, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ, एसपी कांगड़ा विजिलेंस बलवीर सिंह, एएसपी…
Read Moreस्कूलों को 5 दिन में देनी होगी रेडक्रॉस गतिविधियों की जानकारी
ऊना। जिला के शिक्षण संस्थानों में जूनियर और यूथ रेडक्रॉस ग्रुपों की गतिविधियों पर शिक्षा विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिले के कुछ स्कूलों के रेडक्रॉस ग्रुपों के माध्यम से करवाई गई गतिविधियों की जानकारी साझा न करने पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। यह जानकारी जारी शैक्षणिक सत्र से जुड़ी है। अब शिक्षा विभाग ने तीन स्कूलों के प्रबंधकों को पांच दिन में रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार जिले के जिन स्कूलों ने अभी तक रेडक्रॉस गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट जमा नहीं…
Read Moreतकनीकी शिक्षा बोर्ड: दूसरे चरण में 1,411 सीटों के लिए होगी काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से बहुतकनीकी संस्थानों के लिए ली जा रही काउंसलिंग के पहले चरण के बाद 1,411 सीटें खाली हैं। इस दौरान इलेक्ट्राॅनिक और सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग 21 जुलाई को होगी, जबकि 25 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी…
Read Moreबादल फटा: सूचना मिलते ही लोगों में मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने एहतियातन बस को कराया खाली
कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू बस को खाली करवाया गया। बसों को भी एक तरफ को हटाया गया है। कुल्लू में सुबह से मौसम खराब चल रहा है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।
Read More