हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली थाली के बाद अब हिमाचल की परंपरागत धाम परोसी जाएंगी। पर्यटन विकास निगम के रसोइये चंबा, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के बोटियों (स्थानीय शादी समारोहों में खाना बनाने वाले) से धाम बनाने का प्रशिक्षण लेंगे। परंपरागत बलटोही (चरोटी) पीतल के बड़े बर्तन में धाम तैयार की जाएगी। सस्ती दरों पर लजीज परंपरागत व्यंजन सैलानियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में भी हिमाचली धाम उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपीटीडीसी की…
Read MoreMonth: May 2023
प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय बनेगा बिलासपुर में
बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकालय प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय में टेबल पर किताबों की जगह इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनमें हजारों पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से बजट का प्रावधान करेगा। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला पुस्तकालय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए अब डिजिटल किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय के टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाई…
Read Moreकिरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रायल के लिए खुलेंगी 5 टनल : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। साथ ही फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओट तक 10 टनल बनाई जा रही हैं। इनमें हनोगी से झलोगी तक पांच टनल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इन टनल को ट्रायल के लिए खोला जा…
Read Moreहाईकोर्ट ने सिविल अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को लेकर दिखाई सख्ती
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोहड़ू सिविल अस्पताल में नर्सों और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंदर सिंह की खंडपीठ मामले की सुनवाई 25 मई को निर्धारित की है। अदालत ने जनहित में याचिका दर्ज करते हुए निदेशक स्वास्थ्य और बीएमओ रोहड़ू को भी प्रतिवादी बनाया है। रोहड़ू में मरहम पट्टी के लिए भटक रहे मरीज शीर्षक से छपी खबर में बताया गया है…
Read Moreभाजपा पर शिव सेना -यूबीटी ने किया वार, कहा- महाराष्ट्र में दंगों की प्रयोगशाला खोलने की कोशिश
महाराष्ट्र में बीते दिनों कई धार्मिक दंगे हुए हैं। इसको लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए मुख्यमंत्री शिंदे और गृहमंत्री फडणवीस की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दंगे भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का धंधा पीढ़ियों से चला आ रहा है और चुनाव नजदीक आते ही इस धंधे के निवेश में बढ़ोतरी की जाती है। राज्य के लोगों हों सतर्क शिवसेना (उद्धव गुट) ने कहा कि राज्य के लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि वे उन…
Read Moreनकली नोट मामले में दो को दोषी ठहराया, सश्रम कारावास और 10 हजार का जुर्माना
गुजरात में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने नकली नोटों की साजिश रचने के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराया है और उन्हें दस और सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों को सात और दस साल का कारावास एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि संजय कुमार मोहनभाई देवलिया को 10 साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जबकि, दूसरे व्यक्ति ताहिर उर्फ कालिया को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत सात साल के सश्रम…
Read Moreकैबिनेट फैसला : आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी; उर्वरक सब्सिडी को भी हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई अहम फैसले किए गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए 17,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सत्र के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सत्र के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को भी मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और अश्विनी वैष्णव ने बैठक के दौरान लिए गए फैसलों…
Read Moreफर्जी महिला डॉक्टर गिरफ्तार, इलाज के बहाने एम्स में ऐंठ रही थी रकम
एम्स में फर्जी महिला डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये इलाज के बहाने लोगों से मोटी रकम ऐंठ रही थी। दक्षिण जिला के हौजखास थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने उत्तराखंड के एक शख्स से बेटी के इलाज के बदले 96 हजार रुपये लिए थे, उसके बाद वह गायब हो गई थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से फर्जी महिला डॉक्टर के फोटो निकलवाकर गार्ड्स और बाकी लोगों को दिखाए। बाद…
Read Moreपेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए भाई – बहन आज होंगे कोर्ट में पेश :
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले दोनों पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। आरोपी बहन नीतू ने अपने भाई गोपाल को जेआए आईटी की परीक्षा में पास करवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे से प्रश्नपत्र हासिल किया था। लंबी जांच पड़ताल के…
Read Moreफ़र्ज़ी डिग्री मामला : इस यूनिवर्सिटी के नाम से जारी हुई डिग्री, रजिस्ट्रार ने नकारा, आयोग के समक्ष हुआ खुलासा
हिमाचल प्रदेश में अरनी यूनिवर्सिटी के नाम से एक फर्जी डिग्री जारी कर दी गई। यह खुलासा राज्य सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान हुआ है। हरियाणा निवासी एक महिला ने अपील की तो रजिस्ट्रार ने आयोग को इसकी जानकारी दी। अपीलकर्ता महिला ने जिस रोल नंबर से संबंधित डिग्री मांगी, उसे विश्वविद्यालय ने अपने से संबंधित मानने से इंकार कर दिया। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान के समक्ष दायर की गई एक अपील पर आदेश में यह खुलासा हुआ है। यह अपील हरियाणा के महेंद्रगढ़ की नरनौल तहसील…
Read More