आवश्यक सूचना : दो हज़ार के नोट रखे है तो इस तिथि से पहले ही बदले वरना होगा आपका नुकसान

आवश्यक सूचना : दो हज़ार के नोट रखे है तो इस तिथि से पहले ही बदले वरना होगा आपका नुकसान

आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने  बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें।  हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। 2016 में आरबीआई ने किए थे जारी आरबीआई ने नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट…

Read More

वन भूमि पर खैर कटान को हरी झंडी : सीएम सुक्खू

वन भूमि पर खैर कटान को हरी झंडी : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ काटे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य वन विभाग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रदेश के 10 वन मंडलों में खैर के पेड़ों को काटने की मंजूरी दी है। इस फैसले से प्रदेश सरकार को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ वन मंडलों में खैर के पेड़ों के कटान की योजना तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के…

Read More

भाजपा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाएगी विशेष अभियान

भाजपा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाएगी विशेष अभियान

भाजपा प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। जम्वाल ने शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो विशाल जनसभा को संबोधित कर आगाज करेंगे। इसको भाजपा के कार्यकर्ता और जनता वर्चुअल माध्यम से पूरे देशभर में देख सकेंगे। दूसरे चरण में…

Read More

देश में 2024 तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन ट्रेनें, वंदे भारत में स्लीपर क्लास पर भी काम शुरू : रेल मंत्री

देश में  2024 तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन ट्रेनें, वंदे भारत में स्लीपर क्लास पर भी काम शुरू : रेल मंत्री

पश्चिम बंगाल के शहर हावड़ा पहुंचने पर वंदे भारत का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को ओडिशा को पहली वंदे भारत मिली, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दोपहर को पुरी से चली वंदे भारत का रात करीब 9.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं पुरी से हावड़ा तक का सफर किया। इससे पहले बंगाल में ट्रेन ने खड़पुर में प्रवेश किया, जहां ट्रेन का जबरदस्त स्वागत किया गया।

Read More

सिसोदिया की चिट्ठी CM ने की साझा, ‘अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा’

सिसोदिया की चिट्ठी CM ने की साझा, ‘अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा’

दिल्ली का सियासी पारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर से बढ़ा दिया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े दस बजे के करीब ‘जेल से मनीष सिसोदिया की चिट्ठी देश के नाम’ की शीर्षक वाला एक पत्र ट्विटर पर साझा किया। जिसमें बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी साझा करते हुए लिखा, ‘जेल से मनीष जी का पत्र’। साझा की गई चिट्ठी में लिखा है कि ‘अगर, हर गरीब को मिली किताब तो, नफरत की आंधी कौन फैलाएगा। सबके हाथों को…

Read More

फूल मंडी को फल व सब्जी मंडी बनाने की तैयारी, आला अधिकारियों को किया सूचित

फूल मंडी को फल व सब्जी मंडी बनाने की तैयारी, आला अधिकारियों को किया सूचित

प्रदेश की पहली फूल मंडी कारोबार के लिए आढ़तियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। फूल मंडी अब बंद होने के कगार पर है। इस साल अभी यहां एक रुपये का फूल तक नहीं बिका है। सात आढ़तियों ने नोटिस के बाद चाबियां मंडी समिति को सौंप दी हैं। तीन आढ़तियों को 21 मई तक समय दिया गया है। इस वर्ष फूल कारोबार शुरू होने की उम्मीद नहीं है। अब दो करोड़ से बनी मंडी खाली पड़ गई है। फूल मंडी बंद होने के बाद इसे फल एवं सब्जियों को…

Read More

परीक्षाओ की तिथि में तालमेल बैठना आवश्यक : एक ही दिन में तीन परीक्षाए, छात्र असमंजस में

परीक्षाओ की तिथि में तालमेल बैठना आवश्यक : एक ही दिन में तीन परीक्षाए, छात्र असमंजस में

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड की 15 जून को तय की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि को बदले जाने की छात्रों ने मांग की है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा और विवि के डीएस कार्यालय को इसको लेकर लिखित में छात्रों ने आग्रह किया है। इसमें छात्रों ने तर्क दिया है कि बीएड की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दिन ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं है,…

Read More

भाजपा विधायक को अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 20-20 हजार के मुचलकों पर मिली जमानत

भाजपा विधायक को अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 20-20 हजार के मुचलकों पर मिली जमानत

अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं चुराह के भाजपा विधायक हंसराज को दो शिकायतों पर 20-20 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दी है। अब उन्हें 29 सितंबर को न्यायालय में पेश होना होगा। वीरवार सुबह 10 बजे विधायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। सुबह 11:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत हुए। यहां से उन्हें जमानती मुचलके पर जमानत मिली।  चुराह क्षेत्र में साल 2020 में एक जनसभा में तत्कालीन…

Read More

Supreme Court ने जातिगत जनगणना पर रोक हटाने से किया इंकार

Supreme Court ने जातिगत जनगणना पर रोक हटाने से किया इंकार

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जातीय जनगणना किए जाने को असंवैधानिक मानते हुए अंतरिम रोक लगाई थी, जिसके खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।

Read More

किरेन रिजिजू के बाद राज्य मंत्री बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी

किरेन रिजिजू के बाद राज्य मंत्री बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी

राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया गया है। अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इससे पहले मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां संभाल चुके किरेन रिजिजू…

Read More