चुनाव की बेला में शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने शिमला में विकास नहीं किया। भाजपा मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर चुनाव लड़े। शिमला में कांग्रेस ने ही विकास किया है और भाजपा ने पटरी से उतारा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला को भाजपा ने कंकरीट का जंगल बना दिया…
Read MoreMonth: April 2023
पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा ? मैं कुर्सी का गुलाम नहीं बनूंगा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी (स्वागत) के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को डिजिटल तौर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘प्रो-एक्टिव गवर्नेस’ और परियोजनाओं के समय से पूरा होने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित मंच ‘प्रगति’ का इतना प्रभाव पड़ा है कि जब किसी परियोजना को इसके तहत समीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया जाता है, तो राज्य सरकारें इसके रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।…
Read Moreशिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जाएगे प्रभावी कदम : शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कुछ समाचार पत्रों में अध्यापकों की तदर्थ (एडहॉक) आधार पर नियुक्तियों पर प्रकाशित समाचार का खंडन किया है। इस संबंध में उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि शिक्षा विभाग में पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान प्रदेश सरकार इस समस्या के निवारण के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, बैच आधार पर भर्ती, पदोन्नति और स्टाफ के युक्तिकरण के माध्यम से शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के…
Read Moreउप-मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में घटनास्थल का दौरा किया
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ओपीडी भवन के कैफेटेरिया में आग लगने की घटना के उपरांत घटनास्थल का दौरा कर महाविद्यालय प्रशासन से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आरंभिक सूचना के अनुसार आईजीएमसी के नये ओपीडी भवन के सबसे ऊपरी मंजिल में संचालित कैफेटेरिया में आज प्रातः लगभग 8.30 बजे रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की यह घटना पेश आई है। उन्होंने…
Read Moreदेश की संप्रभुता खतरे में डालने के मामले में पांच दोषियों को आठ-आठ साल की जेल
गुवाहाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2011 में पीएलए-सीपीआई (माओवादी) सांठगांठ मामले में भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की आपराधिक साजिश से जुड़े पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। इन दोषियों को आठ साल कैद की सजा सुनाई है। बता दें, आठ में से तीन आरोपी मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलएएम) और दो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के थे। यह हैं दोषी अदालत ने पीएलएएम के एन दिलीप सिंह उर्फ वांगबा, सेंजम धीरेन सिंह उर्फ एस बाबू सिंह, अर्नोल्ड…
Read Moreएडवांस सब एयर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित, धर्मशाला में बारिश से नहीं धुलेंगे अब मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अब मैचों के दौरान होने वाली बारिश ज्यादा देकर बाधा नहीं बन पाएगी। मैच में बारिश होने के बाद मैदान को करीब 20 मिनट सूखाकर पूरी तरह से खेलने के लिए फिर तैयार कर लिया जाएगा। मैदान की नई आउटफील्ड के साथ लगाया गया एडवांस सब एयर सिस्टम एचपीसीए के पास एक नई सुविधा हो गया है। जिससे बारिश के बाद मैदान की जल्दी सूखाने में मदद मिलेगी और खेल ज्यादा देर प्रभावित नहीं होगा। इससे पहले स्टेडियम के एक हिस्से में बारिश के पानी…
Read Moreये 30 दस्तावेज़ होंगे गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य, पढ़े पूरी जानकारी
हिमाचल प्रदेश में अब बीमा पॉलिसी या किसान बुक दिखाकर भी वाहन पंजीकृत करवाए जा सकेंगे और लाइसेंस बनवाए जा सकेंगे। इन कार्यों के लिए अब 30 तरह के दस्तावेज मान्य होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय ने एक दर्जन और दस्तावेजों को इस काम के लिए तय किया है। इस संबंध में सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजे हैं। इसके लिए पार्षद की ओर से जारी प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद, सेल एग्रीमेंट, विवाह प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज भी शामिल किए गए हैं। मंत्रालय के निदेशक पीयूष…
Read Moreआयुष विभाग की पहल : हिमोग्लोबिन और प्रेगनेंसी टेस्ट अब आयुर्वेद औषधालय में होंगे
आयुर्वेद औषधालयों में अब खून के नमूनों की जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट भी होंगे। लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। इन औषधालयों में डॉक्टरों सहित फार्मासिस्ट की भी तैनाती की जा रही है। विभाग की ओर से कमीशन के जरिये रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा गया है। एलोपैथी औषधालयों में लोगों के खून के सैंपल की जांच की जा रही है। आयुष विभाग की ओर से औषधालयों में किट उपलब्ध कराई…
Read MoreIGMC अस्पताल की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, अस्पताल में बना अफरातफरी का माहौल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर फटने के चलते यह घटना घटी है। आग की घटना के बाद यहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। बता दें कि पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है…
Read Moreएसपी ने रात में किया थाना निरीक्षण, नशे में चूर एसएचओ समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में एसएचओ नादौन समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एसपी के निरीक्षण के दौरान तीनों नशे की हालत में पाए गए। मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा ने थाने का निरीक्षण किया था। एसएचओ योगराज चंदेल, एएसआई बेसरी राम और हेड कांस्टेबल सतिंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों सस्पेंड पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर हमीरपुर हेडक्वार्टर फिक्स कर दिया गया है। नादौन थाना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के…
Read More