अंबाला (हरियाणा) अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के नो फ्लाई जोन एरिया में दो संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 13 अगस्त की सुबह लाल रंग का और 15 अगस्त की सुबह भूरे रंग का ड्रोन दिखाई दिया था। चूंकि मामला सुरक्षा कारणों से जुड़ा है, इसलिए इस घटना को लेकर एयरफोर्स अधिकारी पूरी तरह गंभीर हैं और ड्रोन की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास के रिहायशी इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है। इसी के चलते जो लोग शादी…
Read MoreYear: 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर, प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर
सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसको लेकर एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों, सीओ और एसपी को भी दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं, यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो आज सुबह सात बजे से लागू हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब पांच घंटे सहारनपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार को सभी तैयारियों को पूरा किया। खासकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत किया है। इसको लेकर एसएसपी विपिन ताडा ने उन मार्गों को…
Read Moreभारतीय सेना में सेवारत कैप्टन देवेश को बहादुरी के लिए मिला गैलेंटरी अवार्ड
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गौलचौरा निवासी कैप्टन देवेश जोशी को साहस, वीरता और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गैलेंटरी अवार्ड दिया गया है। उनको अवार्ड मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पदक मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन पर बधाई दी है। गौलचौरा निवासी कैप्टन देवेश जोशी को दिल्ली में 15 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अदम्य साहस के लिए गैलेंटरी अवार्ड प्रदान किया। उन्हें यह अवार्ड झारखंड के देवघर में रोपवे में ट्राली में 48 घंटे तक फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के…
Read Moreराजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में पीजी कक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अंकों के अनुसार ही दाखिला मिलेगा। मेरिट में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 17 और 18 अगस्त को होगी। विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान में सामान्य वर्ग में 62 से 75 फीसदी अंक, एससी में 35 से 59 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले कुल 70…
Read Moreप्रदेश में 24 घंटे दूरदर्शन का सुचारु रूप से होगा प्रसारण : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
बिलासपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के लोग जल्द ही चौबीस घंटे दूरदर्शन देख सकेंगे। बिलासपुर में दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे अनुराग ने कहा कि कोठीपुरा एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला दोनों प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गए हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन और किरतपुर-नेरचौक फोरलेन अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एम्स का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अनुराग ने कहा कि जिस तरह भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के 52 किलोमीटर के लिए बजट पास हुआ है,…
Read Moreप्री प्राइमरी शिक्षकों के 4000 पदों के लिए सितम्बर माह में भर्तियां होगी आयोजित
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सितंबर से 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू सितंबर में होने की संभावना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को सिरमौर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जल्द प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है। प्रदेश में प्री प्राइमरी शिक्षा नीति भी बनाने के लिए कहा…
Read Moreचुनावी फ़िज़ा को भांप रहे है विधायक अनिल शर्मा, वक्त आने पर लेंगे फैसला भाजपा में रहेंगे या कांग्रेस में होगी घर वापसी
मंडी कांग्रेस में घर वापसी की अटकलों के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि अभी कुछ पक्का नहीं है। कांग्रेस में जाऊंगा या भाजपा में ही रहूंगा। समय ही बताएगा। अभी सियासी हवाओं को भांप रहा हूं, लेकिन फैसला जल्द करूंगा। कांग्रेस नेता संपर्क में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगर समय देते हैं तो मुलाकात करूंगा। यही नहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी संपर्क में है। उनसे भी बात करूंगा। इसके बाद ही कोई सोच समझ कर सही…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस : भारत में रियासतों के विलय से लेकर 250 करोड़ वैक्सीन डोज तक, जानें 75 साल की 75 उपलब्धियां
नई दिल्ली भारत यानी हम लोगों को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिले 75 साल पूरे हो चुके हैं। करीब 200 साल की गुलामी के खिलाफ देश के स्वतंत्रता नायकों ने खूब लड़ाई लड़ी। कइयों ने कुर्बानी दी। बीते 75 साल में देश ने बहुत कुछ खोया और बहुत कुछ पाया। आज अगर हम देश के गौरवशाली अतीत को देखते हैं तो हमें अपना उज्ज्वल भविष्य नजर आता है। देश के नाम के साथ कई अहम उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं। इन उपलब्धियों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।…
Read Moreपंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 अधिवक्ता बने जज, कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई
नई दिल्ली/चंडीगढ़ राष्ट्रपति ने रविवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 एडवोकेट को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने के आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 एडवोकेट के नामों की सिफारिश की थी। सूत्रों के मुताबिक एडवोकेट एचएस बराड़ और कुलदीप तिवारी के नाम पर फिलहाल मुहर नहीं लगी है। हाईकोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं। नई नियुक्तियों के बावजूद 28 पद अब भी खाली हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने नए जजों की सूची को ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। कानून मंत्रालय…
Read Moreछात्र को शादी का झांसा देकर जेवरात व पांच लाख ऐंठने का मामला, आरोपी महिला कांस्टेबल गिरफ्तार
रोहतक (हरियाणा) हरियाणा के रोहतक में 10 साल के बेटे की मां होने के बावजूद आईटीआई के 20 वर्षीय छात्र को शादी का झांसा देकर, लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर करने व घर के जेवरात व पांच लाख की नकदी ऐंठने के आरोप में पुलिस ने महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही एसपी उदय सिंह मीना ने आरोपी कांस्टेबल…
Read More