चंडीगढ़ दिल्ली में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होने का प्रभाव हरियाणा में पड़ रहा है। इससे दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के तीन जिलों में संक्रमण दर काफी ज्यादा है। इससे हमें घबराने की जरूरत नहीं। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, हरियाणा में कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य इंतजाम हैं। मरीज चाहे दिल्ली से आए या कहीं और से, हरियाणा में पूरा उपचार दिया जा रहा है। विज ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों…
Read MoreYear: 2022
कांग्रेस में दूसरी सूची पर मंथन, इन 12 विधायकों की दावेदारी पर फैसला आज
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची के लिए मंथन शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति दूसरी सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में पार्टी के 12 विधायकों की उम्मीदवारी पर फैसला नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की खींचातानी के बीच कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को 86 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री चन्नी,…
Read Moreसीएम चन्नी के भाई को जगरांव से उतार सकती है कांग्रेस, एक तीर से दो निशाने साधने की जुगत
जगरांव (लुधियाना) कांग्रेस ने शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। हालांकि अभी जगरांव सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। यही वजह है कि टिकट के दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचीं हैं। इसका एक कारण सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह का बस्सी पठाना से निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान को भी माना जा रहा है। कांग्रेस इस सीट पर मनोहर सिंह को प्रत्याशी बना उन्हें साध सकती है। जगरांव में सक्रिय हैं कांग्रेस के ये चेहरे…
Read Moreपूर्व विधानसभा अध्यक्ष उतरे भाजपा विधायक धवाला के समर्थन में
शिमला भाजपा के टिकटों पर जल्दी फैसला लेने के ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला के बयान के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधारमण शास्त्री भी उतर गए हैं। शास्त्री ने कहा है कि भाजपा विधायकों के जहां भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रत्याशियों को अभी से तय कर देना चाहिए। यह मालूम रहे कि धवाला और शास्त्री दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार गुट के नेता हैं। शास्त्री शांता सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इन दोनों नेताओं के बयान से भाजपा में नई बहस…
Read Moreकिशोरों को वैक्सीन लगाने तीन ग्लेशियर पार कर 40 किमी पैदल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी
चंबा जनजातीय क्षेत्र भरमौर से बड़ग्रां तक 40 किलोमीटर बर्फ में पैदल सफर कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरों को वैक्सीन लगाई। को-वैक्सीन का बॉक्स उठाकर टीम घंटों पैदल सफर करने के बाद बड़ग्रां पहुंची। इस बीच टीम को तीन ग्लेशियर भी पार करने पड़े। अगर कोई सदस्य बर्फ में फिसला तो उसे दूसरा संभालता रहा। बर्फ से लकदक ग्लेशियर को पार करते स्वास्थ्य कर्मियों का वीडियो स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया है। भरमौर से निकली टीम तीन दिन से बड़ग्रां में ही फंसी है।…
Read Moreविस्फोट होता तो 40 मीटर का इलाका हो जाता तबाह : एनएसजी
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस और एनएसजी को मानें तो गाजीपुर फूल मंडी से बरामद विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर फट जाता तो करीब 40 मीटर एरिया को तबाह कर देता। अधिकारियों के अनुसार बम का वजन दो से तीन किलोग्राम था। खास बात यह है कि जहां स्कूटी खड़ी थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट से मिलकर बम को बनाया गया है और ये लोहे के तिकोने बॉक्स में रखा हुआ था। आरडीएक्स के इस्तेमाल…
Read Moreचुनाव : आज आ सकती है उत्तराखंड कांग्रेस की पहली सूची
देहरादून कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर सहमति बनाकर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तय कर लिया है। शनिवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की वर्चुअल बैठक में नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पार्टी फिलहाल 40 नामों की ही घोषणा करने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसा रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि टिकट मिलने के बाद किसी के पाला बदलने से फजीहत न हो। कुछ सीटों पर पार्टी अब भी किसी के आने का इंतजार कर रही है। किसी…
Read Moreबच्चा किसके साथ रहना चाहता है, कस्टडी देते समय यह जानना जरूरी : हाईकोर्ट
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बच्ची की कस्टडी से जुड़ी मां की याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि कस्टडी देते हुए यह जानना बेहद जरूरी है कि बच्ची किसके साथ रहना चाहती है। हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के दावे से ज्यादा बच्चे का कल्याण और भला देखना जरूरी है। फाजिल्का निवासी महिला ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसका विवाह 2014 में हुआ था और 2015 में उनकी बेटी हुई थी। याची व उसके पति के बीच लगातार विवाद बना रहता था इसलिए वह सितंबर 2020…
Read Moreनिजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण आज से, जानें- कैसे मिलेगा लाभ, कानून लागू
चंडीगढ़ हरियाणा के युवाओं को 15 जनवरी से 30 हजार रुपये तक की निजी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय व्यक्ति रोजगार अधिनियम, 2020 लागू करने के लिए अधिसूचना 2021 में ही जारी कर दी थी, जो कि शनिवार से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। निजी कंपनियों, ट्रस्ट व सोसायटी इत्यादि में प्रदेश के युवाओं को मिले रोजगार से जुड़े आंकड़े हरियाणा श्रम विभाग की वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे। वेबसाइट पर जाकर कोई भी उन्हें देख सकता है। श्रमायुक्त ने शुक्रवार…
Read Moreहाईकोर्ट का आदेश: थानों का हर कोना सीसीटीवी की निगरानी में होना जरूरी, लापरवाही हुई तो बनेगा अवमानना का मामला
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के डीजीपी को आदेश दिया है कि पुलिस स्टेशन का कोई भी हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की पहुंच के बाहर नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि चाहे कोई जघन्य अपराध का दोषी क्यों न हो, उससे अमानवीय व्यवहार की अनुमति नहीं दी जा सकती। कुख्यात गैंगस्टर कौशल ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल कर बताया था कि उसके खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। सिर्फ हरियाणा में उसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। याची ने कहा…
Read More