सरकार ने जल संकट से निपटने को 50 करोड़ सभी डीसी को जारी

सरकार ने जल संकट से निपटने को 50 करोड़ सभी डीसी को जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में सूखे के चलते पैदा हुए जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता तक अधिकारी फील्ड में उतार दिए हैं। इन अधिकारियों से जलस्रोतों और पेयजल योजनाओं पर नजर रखने के लिए कहा गया है। अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, चीफ इंजीनियर और सचिव भी जल संकट को लेकर निगरानी करेंगे। जलशक्ति मंत्री अधिकारियों के साथ समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे। प्रदेश के बागवानी, राजस्व और जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सूखे के कारण पैदा हुए जल संकट…

Read More

नियमों में संशोधन: ट्रैकिंग के लिए जीपीएस लगाना जरूरी

नियमों में संशोधन: ट्रैकिंग के लिए जीपीएस लगाना जरूरी

शिमला हिमाचल प्रदेश में अब बिना ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाए बिना ट्रैकर न ट्रैकिंग कर सकेंगे और न हॉट एयर बैलून की सवारी ही कर पाएंगे। ट्रैकिंग के दौरान जो पर्यटक गुम हो जाते थे, उन्हें अब जीपीएस की मदद से आसानी से ढूंढा जा सकेगा। दो वर्ष का अनुभव रखने वालों को ही साहसिक खेलों का लाइसेंस दिया जाएगा। शुक्रवार को पर्यटन विभाग ने हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियों (संशोधन) के नियम 2021 को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में अब बिना ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम…

Read More

ऐतिहासिक मंदिरों और किलों में 15 मई तक लोगों का प्रवेश बंद

ऐतिहासिक मंदिरों और किलों में 15 मई तक लोगों का प्रवेश बंद

कुल्लू/बैजनाथ (कांगड़ा)/मंडी/शिमला कोरोना महामारी के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रदेश के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर और किले लोगों के लिए 15 मई तक बंद कर दिए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दिल्ली स्थित कार्यालय से ये आदेश जारी हुए हैं। इनमें लाहौल का प्राचीन मृकला देवी मंदिर, बैजनाथ शिव मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, कुल्लू जिले में दशाल स्थित गौरीशंकर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर नग्गर, विशेश्वर महादेव मंदिर बजौरा, गौरीशंकर मंदिर जगतसुख, मनाली का देवी हिडिंबा का मंदिर, मंडी जिले में पंचवक्त्र मंदिर, अर्द्धनारीश्वर, बरसेला और त्रिलोकीनाथ मंदिर शामिल है। कोरोना महामारी…

Read More

सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

इस समय हर युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। यही कारण है आज हम आपको उन विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भर्तियां शुरू होने वाली है। ध्यान रहे अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको…

Read More

बंगाल चुनाव: आज आयोग की सर्वदलीय बैठक, रैलियों पर लग सकती है पाबंदी

बंगाल चुनाव: आज आयोग की सर्वदलीय बैठक, रैलियों पर लग सकती है पाबंदी

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, आयोग बैठक में रैलियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रख सकता है। संविधान के अनुच्छेद-324 के तहत शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए उसके पास यह अधिकार है। बड़ी रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के बजाय वह राजनीतिक दलों से पांच या दस कार्यकर्ताओं के समूहों में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए डोर टू डोर प्रचार करने का प्रस्ताव रख सकता है। साथ ही डिजिटल और वर्चुअल तरीके से प्रचार जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, बैठक में शामिल…

Read More

बिगडे़ हालात: एक दिन में 2.16 लाख मामले, 1184 मौतें और 15 लाख सक्रिय केस

बिगडे़ हालात: एक दिन में 2.16 लाख मामले, 1184 मौतें और 15 लाख सक्रिय केस

नई दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है।  इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों…

Read More

वायरस में नए बदलावों पर नहीं है ध्यान, इसीलिए सरकार हो रही हैरान

वायरस में नए बदलावों पर नहीं है ध्यान, इसीलिए सरकार हो रही हैरान

नई दिल्ली कोरोना मरीजों के लिए हर दिन सरकार नए-नए आदेश जारी कर रही है। बार-बार अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाए जाने के बाद भी थोड़ी-बहुत राहत तक नजर नहीं आ रही है। वहीं नाइट कर्फ्यू की योजना भी अब तक फेल साबित हुई है। यह सब इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस में नए बदलावों पर सरकार का ध्यान नहीं है।  राजधानी के डॉक्टरों का कहना है कि सरकार अभी भी पिछले अनुभव के आधार पर कार्य कर रही है लेकिन उनका ध्यान मरीजों की मेडिकल स्थिति पर नहीं है। पिछली बार…

Read More

हड़कंप : जेल में 56 हवालाती कोरोना पॉजिटिव, सभी को भेजा गया लुधियाना

हड़कंप : जेल में 56 हवालाती कोरोना पॉजिटिव, सभी को भेजा गया लुधियाना

गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब) कोरोना काल में स्पेशल जेल के रूप में बनाई गई गुरदासपुर केंद्रीय जेल में एक साथ 56 हवालाती संक्रमित मिले हैं। उन्हें कोविड केयर सेंटर (लुधियाना जेल) में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नए कैदी को पहले स्पेशल जेल भेजा जाता है। वहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें 15 दिन  क्वारंटीन किया जाता है। संक्रमित मिलने पर पुरुष कैदियों को लुधियाना स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जाता है। संक्रमित महिला कैदियों को सिविल अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर के…

Read More

वारदात : चाची ने तीन माह की मासूम भतीजी को जिंदा जमीन में दफनाया

वारदात : चाची ने तीन माह की मासूम भतीजी को जिंदा जमीन में दफनाया

जलालाबाद (पंजाब) पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव सैदोका में मां से रंजिश के कारण चाची ने तीन माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दबाकर मार डाला। इसके बाद शव खुर्दबुर्द करने के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। गुरुवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। थाना अमीर खास पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के…

Read More

कोरोना से परिवहन सेवाओं पर असर, नई एसओपी के साथ चलेंगी बसें

कोरोना से परिवहन सेवाओं पर असर, नई एसओपी के साथ चलेंगी बसें

शिमला घातक हो चुकी कोरोना की दूसरी लहर में अब परिवहन सेवाओं को भी पाबंदियों के दायरे में लाने की तैयारी है। इसे लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद कार्ययोजना तैयार कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रदेश सरकार कभी भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा सकती है। सरकार को भेजे प्रस्ताव में बाहरी राज्यों से जुड़े अधिकांश रूटों को क्लब करने का प्रावधान किया गया है। संक्रमण के बढ़ते खतरे और दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू के चलते…

Read More