दिव्यांगों, गंभीर बीमार और गर्भवतियों से नहीं ली जाएगी ड्यूटी, अनुबंध तक के कर्मचारियों को छूट

दिव्यांगों, गंभीर बीमार और गर्भवतियों से नहीं ली जाएगी ड्यूटी, अनुबंध तक के कर्मचारियों को छूट

चंडीगढ़ कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने अहम फैसला लिया है।  दिव्यांगों, संवेदनशील व्यक्तियों अर्थात हाईपरटेंशन, उच्च रक्तचाप, हृदय या फेफड़ों की बीमारी, कैंसर और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं बुलाया जाएगा। चाहे वे नियमित, अनुबंध, आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतन भोगी, एडहॉक पर ही कार्यरत क्यों न हों। आवश्यक सेवाओं में लगे होने पर भी उन्हें कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मण्डलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों…

Read More

सिद्धू ने फिर बोला कैप्टन पर हमला, कहा- कहां गया बादल को जेल में डालने का दावा  

सिद्धू ने फिर बोला कैप्टन पर हमला, कहा- कहां गया बादल को जेल में डालने का दावा  

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हों, लेकिन बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड के मुद्दे पर नवजोत सिद्धू ने कैप्टन पर दबाव बनाने की अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया है। शनिवार को भी सिद्धू ने लगातार दो ट्वीट करते हुए इन्हीं मुद्दों को लेकर अमरिंदर सिंह पर सवालों की झड़ी लगा दी। सिद्धू ने अपने पहले ट्वीट में कैप्टन को साल 2016 में पंजाब की जनता से किया गया उनका वादा याद दिलाया। अमरिंदर…

Read More

बिगड़ रहे हालात : रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले, 138 की गई जान

बिगड़ रहे हालात : रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले, 138 की गई जान

चंडीगढ़ पंजाब में शनिवार को रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 18 जिलों में 138 संक्रमितों की जान चली गई। अस्पतालों में भर्ती 114 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 9160 मरीजों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7281978 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 377990 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, अब तक 310601 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से अपने घर लौट चुके हैं। अभी 58229 सक्रिय मरीज हैं। …

Read More

गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में नहीं हैं बेड, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेबस

गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में  नहीं हैं बेड, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेबस

धर्मशाला ऑक्सीजन बेड और दवाओं के संकट से थोड़ा बहुत उभरने के बाद अब जिला कांगड़ा में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बेड का अकाल पड़ गया है। शनिवार को पूरे जिले में गंभीर मरीजों के लिए एक भी आईसीयू बेड नहीं बचा था। टांडा अस्पताल प्रशासन, जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब इस गंभीर स्थिति के समक्ष खुद को बेबस महसूस कर रहा है। वर्तमान में पूरे जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज करने के लिए सिर्फ 40 आईसीयू बेड हैं। ये बेड सिर्फ टांडा अस्पताल में हैं।…

Read More

कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी

कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट के मजदूरों के वेतन में 70 फीसदी तक वृद्धि हो चुकी है। इसलिए उत्पादक अब 25 फीसदी तक ऑक्सीजन का रेट बढ़ाएंगे। खाली सिलिंडरों का संकट बरकरार है और रिफिलिंग के लिए लोग सिलिंडर वापस नहीं ला रहे। लोगों ने आपात स्थिति के लिए घरों में ऑक्सीजन से भरे सिलिंडर जमा कर रखे हैं।   वैसे तो प्लांटों से ऑक्सीजन की आपूर्ति उन लोगों को सिलिंडरों में भर…

Read More

कोर्ट की केंद्र को फटकार : पानी सिर से ऊपर चला गया.. दिल्ली को हर हाल में दें उसकी ‘ऑक्सीजन’

नई दिल्ली दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड और दवाओं की कमी को लेकर हाईकोर्ट में बहस जारी है। ऑक्सीजन की कमी के चलते शनिवार को बत्रा हॉस्पीटल में कई मरीजों की मौत हो गई। जिसमें उसके डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि पानी सिर से ऊपर चला गया है। केंद्र सरकार को आदेश देते हुए कहा कि दिल्ली को आज हर हाल में उसके कोटे की ऑक्सीजन दें।   वहीं इससे पहले बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह सुबह से ही ऑक्सीजन…

Read More

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 की मौत

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 की मौत

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका, सिंगापुर, फ्रांस, मिस्र, कनाडा समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं आज से देश में वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 18-44 साल की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना…

Read More

हरियाणा में लगा वीकेंड लॉकडाउन, घर लौटने लगे प्रवासी, कहा-इस बार रिस्क नहीं लेंगे 

हरियाणा में लगा वीकेंड लॉकडाउन, घर लौटने लगे प्रवासी, कहा-इस बार रिस्क नहीं लेंगे 

हिसार (हरियाणा) हरियाणा के नौ जिलों में सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। इसने प्रवासी मजदूरों के डर को बढ़ा दिया है। इसके बाद प्रवासी अपना सामान लेकर घर लौटने लगे हैं। उन्हें डर है कि कहीं संपूर्ण लॉकडाउन न लग जाए। हिसार में शाम 4.20 बजे की ट्रेन के लिए दोपहर 12 बजे ही प्रवासी मजदूर स्टेशन पर पहुंचने लगे। कुछ यात्री बिना बुकिंग कराए ही स्टेशन पहुंचे लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। हिसार  में दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बाजारों में सन्नाटा था। सड़कों…

Read More

हाईकोर्ट: अदालतों में सुनवाई के दौरान कई फाइलें गायब

हाईकोर्ट: अदालतों में सुनवाई के दौरान कई फाइलें गायब

जम्मू जिला और मुंसिफ अदालतों में कई मामलों की फाइलें गायब हो गई हैं। जब मामलों की सुनवाई का वक्त आता है तो फाइल मिलती नहीं या फिर यह बताया जा रहा है कि फाइलें गायब हो गई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के विजिलेंस कार्यालय ने निर्देश दिया है कि अदालतों का रिकार्ड सुरिक्षत रखें और इनका रखरखाव भी बेहतर तरीके से हो। साथ ही यह भी कहा कि सभी मामलों के रिकॉर्ड को रिकार्ड रूम में जमा कराएं। हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार शहजाद अमीन ने इसे…

Read More

ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई 

ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई 

चंडीगढ़ पंजाब में ऑक्सीजन की लगातार कमी की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निजी लाभ कमाने या राज्य से बाहर इसकी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।  उन्होंने संकट की इस घड़ी में सहयोग कर रहे सभी प्राइवेट अस्पतालों को बेडों की संख्या बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों की तरफ से इन अस्पतालों को अपेक्षित ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई भी दुर्घटना घटने पर उनके खिलाफ…

Read More