हल्द्वानी कोरोना को लेकर हर जगह फैली दहशत के बीच हल्द्वानी में एक कबाड़ी के गोदाम से कोरोना जांच के सैंपल मिलने से सनसनी मच गई। तीस बड़े बोरों में जांच के सैकड़ों सिरिंज को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने बरामद किया। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम गोदाम में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर बुधवार शाम शहर के भ्रमण पर निकले थे। किसी ने उन्हें सूचना दी…
Read MoreYear: 2021
मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, एक ने किया समर्पण
जम्मू जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। एक आतंकी ने समर्पण कर दिया है। उसका नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है। मारे गए आतंकियों के पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि शोपियां शोपियां के कनिगाम में चल रही मुठभेड़ में अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकी घिरे हुए हैं। सभी आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। लेकिन एक आतंकी को छोड़कर किसी ने…
Read Moreसंक्रमण बेकाबू : 8015 पॉजिटिव मिले, एक दिन में सर्वाधिक 182 मौतें, 240 की हालत नाजुक
चंडीगढ़ पंजाब में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 8015 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही एक दिन में सर्वाधिक 182 संक्रमितों की मौत हुई है। 240 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में 63007 सक्रिय मामले हैं। 8457 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को बठिंडा में 21, पटियाला, संगरूर व लुधियाना में 19-19, अमृतसर में 18, मोहाली में 17, फाजिल्का में 10, मुक्तसर…
Read Moreआठ मई को पंजाब में खुलवाएंगे सभी बाजार : किसान संगठन
सोनीपत (हरियाणा) पंजाब के 32 किसान संगठनों ने फैसला लिया है कि लॉकडाउन के विरोध में 8 मई को पूरे पंजाब में बाजार खोले जाएंगे। किसानों ने व्यापारियों व आमजन का आह्वान किया है कि वे आठ मई को पहले की तरह बाजार खोलने के साथ ही काम करें। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि सरकार लॉकडाउन के नाम पर आम आदमी को बर्बाद करना चाहती है और उसकी इस मंशा को किसान पूरा नहीं होने देंगे। इसके साथ ही 10 व 12 मई को एक बार फिर से…
Read Moreयूं ही बंदिशें रहीं तो 15-20 दिन में काफी घट जाएंगे कोरोना के मामले : विशेषज्ञ
शिमला आईजीएमसी शिमला के पूर्व प्राचार्य और इसी अस्पताल में मेडिसन विभागाध्यक्ष रहे डॉ. एलएस पाल ने कहा कि अगर बंदिशें लगी रहीं तो कोरोना के मामले 15-20 दिन में काफी घट जाएंगे। डॉ. पाल ने बताया कि बहुत से लोगों को खांसी नहीं है, लक्षण भी नहीं हैं, मगर वे पॉजिटिव हैं। ऐसे कई लोगों को खुद के पॉजिटिव होने का पता नहीं होता है। वे अनजाने में कई लोगों को संक्रमित कर जाते हैं। ऐसे सारे लोग अपने घरों में रुकेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाएंगे तो…
Read Moreमर चुके जेई को प्रमोशन देकर बना दिया एसडीओ
अवाहदेवी (हमीरपुर) बिजली बोर्ड ने एक साल पहले स्वर्ग सिधार चुके जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर पदोन्नति दे दी है। इससे बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गत दिवस डिप्लोमा होल्डर 9 जेई को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया गया। इसमें राज कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। पिछले वर्ष उनका स्वर्गवास हुआ है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के तहत उन्हें अभी भी जीवित दिखाया जा रहा है। बिजली बोर्ड ने एक साल पहले स्वर्ग सिधार चुके जूनियर इंजीनियर को…
Read More10वीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर तय होगा
शिमला हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फर्स्ट और सेकेंड टर्म की आंतरिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंकों के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए सीबीएसई का पैटर्न अभी फाइनल नहीं हुआ है। सीबीएसई ने स्कूलों से वर्ष भर हुए असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क की जानकारी मांगी है। इसके आधार पर विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी है। संभावित है कि इन्हीं जानकारियों को स्कूलों से एकत्र कर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परिणाम तैयार करेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने…
Read Moreममता बनर्जी ने ली सीएम पद की शपथ, विरोध में उतरी भाजपा, नड्डा ने संभाला मोर्चा
कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली है। इस दौरान बंगाल में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बंगाल हिंसा को लेकर ममता बनर्जी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दंगल खत्म हो गया है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई अभी भी जारी है। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद से कई क्षेत्रों में हिंसा…
Read Moreमंत्रालय तक पहुंची बीएचयू में लापरवाही की शिकायत, डीएम ने भेजी रिपोर्ट
वाराणसी बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इलाज में लापरवाही की शिकायतें अब स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंची हैं। वाराणसी जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्रालय को शिकायत भेजी है। इसमें मरीजों के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के साथ ही ऑडियो और वीडियो से की गई शिकायतों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स के साथ ही ट्रॉमा सेंटर को लेवल तीन का कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिस तरह से कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ बढ़ा है, उसमें कहीं न कहीं बीएचयू में इलाज में…
Read Moreसरकार ने दिखाए खाली बेड, हाईकोर्ट ने फोन करवाया …पकड़ा गया झूठ
प्रयागराज उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए इलाज के अमानवीय हालात का स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 27 अप्रैल को सरकार से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था। ताजा सुनवाई में सरकार कोई जवाब पेश नहीं कर पाई, अतिरिक्त एडवोकेट जनरल मनीष गोयल ने दो दिन का अतिरिक्त समय मांगते हुए कहा कि जवाब के लिए विस्तृत हलफनामा बनाया जा रहा है ताकि उसमें मांगी गई तमाम सूचनाएं शामिल हों। सरकार का पोर्टल पैदा करता है शक हाईकोर्ट में अधिवक्ता अनुज सिंह ने बताया कि…
Read More