जयपुर भारत में कोरोना महामारी अपनी चरम सीमा पर है। संकट की इस स्थिति में एक ओर तो लोग एक-दूसरे की तरफ मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आपदा में अवसर तो तलाश रहे हैं, लेकिन सिर्फ अपने फायदे के लिए। लोग पहले ही कोविड-19 के घातक वायरस से जूझ रहे हैं और अब उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर रिश्वत ली जा रही है, जिससे वे पूरी तरह से टूट जा रहे हैं। रिश्वतखोरी का ताजा मामला राजस्थान के जयपुर…
Read MoreYear: 2021
सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, पुंछ में बरामद हुई ग्रेनेड की बड़ी खेप
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। आतंकियों के ठिकाने से 19 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। ठिकाने के इस भंडाफोड़ ने सुरक्षाबलों पर हमले की एक बड़ी साजिश को को टाल दिया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 144-ए पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रची थी। इसकी भनक लगते ही सुरक्षाबलों की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान फागला क्षेत्र में आतंकी ठिकाना मिला। जहां से ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज…
Read Moreबड़ी वारदात: रेवाड़ी की कोरोना जेल से 13 कैदी भागे, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव
रेवाड़ी (हरियाणा) हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी शनिवार रात को फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात एक बैरक की ग्रिल कैदियों ने काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले। सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच…
Read Moreकिसान आंदोलन को कमजोर करने का सवाल ही नहीं : कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को कमजोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि खुद उनकी सरकार इन कानूनों का कड़ा विरोध करती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य की मौजूदा गंभीर स्थिति के मद्देनजर किसी भी कीमत पर वीकेंड लॉकडाउन और अन्य बंदिशों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगियां दांव पर लगीं हैं, जिन्हें बचाना हमारी प्राथमिकता है और यह हर पंजाबी की…
Read Moreगृहमंत्री की नाकामी के कारण हाईकोर्ट का फैसला मानने को सरकार हुई मजबूर
चंडीगढ़ पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर पंजाब सरकार की ओर से नई एसआईटी गठित किए जाने के अगले ही दिन शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि गृह मंत्री (कैप्टन) की नाकामी के कारण राज्य सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उन आदेशों को मानने पर मजबूर होना पड़ा है, जिनके खिलाफ पंजाब के लोग एकजुट हैं। सिद्धू ने शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से गठित नई एसआईटी पर टिप्पणी करते…
Read Moreडाक्टर मां ने छह माह तक बच्चों से अलग रहकर जारी रखी मरीजों की सेवा
नाहन (सिरमौर) डॉ. प्रतिभा गुप्ता कर्तव्य परायणता की ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने कोरोना काल में भी परिवार से बढ़कर अपने कर्तव्य को तरजीह दी। आज भी वह मरीजों को अपनी सेवाएं देने में मैदान में पूरी संजीदगी के साथ डटीं हैं। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कालेज नाहन में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिभा ने बीते साल कोरोना महामारी की दस्तक के दौरान ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। दिनभर अस्पताल और आपरेशन थियेटर में सेवाएं देने के बाद घर पर वह बच्चों से अलग रहीं। तकरीबन मार्च से…
Read Moreनेपाल में बेकाबू हुआ कोरोना, विशेषज्ञ बोले- नहीं संभले तो भारत से भी भयावह होंगे हालात
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत और पड़ोसी देशों में भी संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है। सबसे बुरा हाल नेपाल का है। नेपाल में महामारी बेकाबू हो गई है। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि विशेषज्ञों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वक्त रहते इसे कम नहीं किया गया तो भारत को भी पीछे छोड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को 8,659 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ जब देश…
Read Moreजब नई शर्तें लागू होंगी तब क्या होगा, पांच प्वाइंट में पढ़ें : व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी
नई दिल्ली व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा। इससे पहले WhatsApp ने कहा था कि सभी यूजर्स को 15 मई 2021 तक नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करनी होगा। यदि कोई यूजर्स ऐसा नहीं करता है तो कंपनी उसे कुछ दिनों तक नोटिफिकेशन देगी और फिर अकाउंट को डिलीट कर देगी। एक बार डिलीट हुए WhatsApp अकाउंट को दोबारा एक्टिव नहीं किया जा सकेगा। व्हाट्सएप ने नई पॉलिसी को लेकर अपने ब्लॉग पर…
Read Moreश्रीनगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, छह जवानों समेत सात घायल
जम्मू श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें छह जवानों सहित सात लोग घायल हो गए। हमले के बाद भीड़ ने वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के वाहनों पर पथराव किया। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागी। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। घायलों में सीआरपीएफ के पांच, जम्मू-कश्मीर पुलिस…
Read Moreछह दिन में 11 मौतों से फैली दहशत, 50 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित
नारनौंद (हिसार) हरियाणा के हिसार जिले में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडा खेड़ी में 1 से 6 मई तक छह दिन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि बुजुर्ग ही नहीं युवाओं की भी जिंदगी की डोर टूट रही है। मरने वालों में 26 साल के युवा से लेकर 80 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। गांव में हो रहीं मौतों का कारण कोई वायरल तो कोई कोरोना बता रहा है। चूंकि बिना कोई जांच कराए ही शवों का…
Read More