सीएम केजरीवाल आज करेंगे कैबिनेट बैठक, पेट्रोल पर घटा सकते हैं वैट

सीएम केजरीवाल आज करेंगे कैबिनेट बैठक, पेट्रोल पर घटा सकते हैं वैट

नई दिल्ली बढ़ती महंगाई के इस दौर में दिल्लीवालों को आज बड़ी सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आज से पेट्रोल सस्ता हो सकता है। दिल्ली सरकार ने बुधवार सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। केजरीवाल सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का फैसला ले सकती है। इससे दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Read More

हिंदूराव अस्पताल में आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर, सारी मांगों पर प्रबंधन से सहमति

हिंदूराव अस्पताल में आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर, सारी मांगों पर प्रबंधन से सहमति

नई दिल्ली करीब सप्ताह भर बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की। मंगलवार देर शाम तक प्रबंधन के साथ चली बैठक के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने और बुधवार सुबह से अस्पताल में सेवाएं देने की जानकारी दी।  अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अनुराग त्यागी ने बताया कि बैठक में डीए भत्ता पर सहमति बनी है। निगम ने संशोधित ऑर्डर फिर से जारी करने और बीते जुलाई माह से ही यह भत्ता कर्मचारियों को देने का आश्वासन…

Read More

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह मुठभेड़ पुलवामा के कस्बा यार इलाके में शुरू हुई है।  कुछ ही दिन पहले सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में रामबाग फ्लाईओवर के नीचे एक कार में जा रहे लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप कमांडर मेहरान यासीन शल्ला व उसके दो साथियों को घेर कर मार गिराया था। मेहरान श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल में घुसकर की गई शिक्षक व महिला सिख प्रिंसिपल की हत्या…

Read More

सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस, पीसीएस और सचिव सेवा के 35 अफसर स्थानांतरित

सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस, पीसीएस और सचिव सेवा के 35 अफसर स्थानांतरित

देहरादून आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया।  कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया…

Read More

सरकार ने बदला फैसला, अब 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल

सरकार ने बदला फैसला, अब 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के सामने आने पर पहली दिसंबर से स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय टाल दिया है। दस दिसंबर तक स्कूल वर्तमान व्यवस्था के तहत ही खुलेंगे। 50 फीसदी विद्यार्थी ही रोस्टर के अनुसार आएंगे। स्कूलों का समय भी नहीं बदलेगा। साढ़े आठ से डेढ़ बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार दस दिसंबर को समीक्षा कर आगामी निर्णय लेगी। बुधवार से सभी विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला फिलहाल टाल दिया…

Read More

पंजाब में चुनावी गठबंधन को सक्रिय हुई भाजपा, चार को दिल्ली में होगा फैसला

पंजाब में चुनावी गठबंधन को सक्रिय हुई भाजपा, चार को दिल्ली में होगा फैसला

चंडीगढ़ पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। चुनाव में गठबंधन को लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। इसको लेकर आगामी चार दिसंबर को पंजाब के कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन टूटने के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से…

Read More

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा इंसेंटिव, पुराने वाहन बदलने पर भी मिलेगा लाभ

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा इंसेंटिव, पुराने वाहन बदलने पर भी मिलेगा लाभ

शिमला जयराम मंत्रिमंडल ने जिस इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को ड्राफ्ट को मंजूरी दी, उससे इन वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही हिमाचल प्रदेश का वातावरण भी साफ-सुथरा रहेगा। जानकारी के अनुसार इस पॉलिसी को पांच साल के लिए लागू किया जाएगा। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के  लिए दोपहिया से लेकर व्यवसायिक वाहनों की खरीद करने पर सरकार इंसेंटिव देगी। यह इंसेंटिव वाहनों में लगने वाली बैटरियों की क्षमता के अनुसार तीन हजार रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से मिलेगा। हालांकि इस सब्सिडी पर…

Read More

हिमाचल में नशीले इंजेक्शन साझा करने से बढ़ी एड्स की रफ्तार

हिमाचल में नशीले इंजेक्शन साझा करने से बढ़ी एड्स की रफ्तार

शिमला हिमाचल प्रदेश में असुरक्षित यौन संबंध की बजाय अब  नशीले इंजेक्शन साझा करने से एड्स की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले 14 वर्षों के आंकड़े सामने आने के बाद इस नए ट्रेंड का तुलनात्मक खुलासा हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2007 में ड्रग्स लेने वालों में यह संक्रमण दर एक फीसदी थी, जो अब 1.06 फीसदी पहुंच गई है। यानी यह 0.6 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, इसका राष्ट्रीय औसत 6.26 फीसदी है। दरअसल, नशा लेने वाले युवा ड्रग्स लेते हुए एक ही सीरिंज का उपयोग कर रहे हैं। इसी से…

Read More

राहत: एपीएल और टैक्स कार्ड धारकों का राशन कोटा बढ़ा

राहत: एपीएल और टैक्स कार्ड धारकों का राशन कोटा बढ़ा

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के एपीएल और आयकर देने वाले कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने इस वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलने वाले चावल और आटा का कोटा 500-500 ग्राम बढ़ा दिया है। इन राशन कार्ड धारकों को अब दिसंबर में 13 किलोग्राम के बजाय 13 किलो 500 ग्राम आटा प्रति कार्ड दिया जाएगा। वहीं चावल अब साढ़े 6 किलो प्रति कार्ड मिलेंगे। पूर्व में 13 किलो आटा और छह किलो चावल मिलते थे। हालांकि  एपीएल-टी के अलावा दूसरे कार्ड धारकों बीपीएल, एएवाई व पीएचएच एनएफएसए के उपभोक्ताओं…

Read More

एक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अफसरों पर प्रति दिन 1000 जुर्माना : आयोग

बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अफसरों पर प्रति दिन 1000 जुर्माना :

शिमला एक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अब अफसरों पर प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग नये प्रावधान करने जा रहा है। इन प्रावधान के लागू होने के बाद औपचारिकताओं में उलझाकर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड परेशान नहीं कर सकेगा। तीन दिसंबर को नियामक आयोग कार्यालय में इस मामले को लेकर जन सुनवाई रखी गई है। प्रदेश में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब ऑनलाइन…

Read More