न्यूली (कुल्लू) कोरोना काल में स्कूली विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की अच्छी सुविधा नहीं है, वहां बच्चों को तीन घंटे की चढ़ाई करके पहाड़ी पर सिग्नल ढूंढकर कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर घर से दूर जाकर नेटवर्क की तलाश करनी पड़ रही है। कई बार बच्चे खतरनाक जगह पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में भी यही आलम है। घाटी की पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ के…
Read MoreYear: 2021
सहकारी बैंक भर्ती करेगा 149 जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, आवेदन के लिए खुला लिंक
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो। आवेदन…
Read Moreट्विटर को भी लगता है भारतीय राजनीति से डर, हर विवाद के बाद क्यों बदल देता है फैसले
नई दिल्ली ट्विटर और भारत सरकार की अनबन अब सास-बहू वाली अनबन की तरह हो गई है। सरकार ट्विटर के खिलाफ एक कदम चलती है तो ट्विटर भी कोई-ना-कोई एक्शन लेता है। वैसे तो भारत सरकार की अनबन फेसबुक के साथ भी रहती है लेकिन ट्विटर के साथ इस बार मामला थोड़ा ज्यादा ही बिगड़ गया है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने भाजपा के कई नेताओं के ट्वीट को भ्रामक बता दिया, उसके बाद से मामला और गर्म हो गया है। भारत सरकार की नई सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को…
Read Moreमेट्रो चलेंगी, खुलेंगे मॉल-बाजार और ऑफिस, लॉकडाउन के बीच केजरीवाल ने दी थोड़ी राहत
नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस हफ्ते दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। केजरीवाल ने जानकारी दी है कि अगर आगे भी केस कम होते चले गए तो लॉकडाउन में और ढील दी जाएगी। लेकिन यदि केस बढ़े तो फिर से लॉकडाउन में सख्ती आ सकती है… केजरीवाल के मुख्य एलान अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है। आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं। सभी…
Read Moreतनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है
टोहाना (हरियाणा) टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा। इस विवाद में किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश से नाराजगी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को टोहाना गिरफ्तारियां देने पहुंचे। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह व योगेंद्र यादव शामिल रहे। वहीं किसानों के इकट्ठे होने से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि टोहाना में पुलिस फोर्स की 20 कंपनियां तैनात की गई, जिसमें दो कंपनियां…
Read Moreपंचकूला में किसानों पर लाठीचार्ज, सिरसा में सांसद के घर के आगे फूंकीं कृषि कानून की प्रतियां
हरियाणा कृषि कानून के विरोध में शनिवार को किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया। प्रदेश में जगह जगह प्रदर्शन किए गए। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी को कानून-व्यवस्था में बाधा नहीं डालनी चाहिए। प्रदर्शन शांति से करना चाहिए। यदि प्रदर्शन कानून और व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करता है, तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। पंचकूला में किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए माजरी चौक, पिंजौर टोल प्लाजा और नग्गल टोल प्लाजा बरवाला, रायपुररानी सहित कई जगह प्रदर्शन किया।…
Read Moreकोरोना ने 23 बच्चों को बनाया अनाथ, 1500 रुपये पेंशन और मुफ्त शिक्षा देगी सरकार
चंडीगढ़ पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि विभाग ने राज्य के ऐसे कुल 23 बच्चे ढूंढे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की 31 मार्च, 2020 से 31 मई, 2021 दौरान कोविड महामारी के कारण मौत हो चुकी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो हफ्ते के अंदर यह पता लगाया है। इनमें वे बच्चे भी शामिल हैं जो पहले एक अभिभावक (माता या पिता) गंवा चुके थे और कोविड के कारण दूसरे अभिभावक की भी मौत हो गई, जिस कारण…
Read Moreकिसानों ने घेरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घर, दी चेतावनी
पंजाब पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से शनिवार को तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर का घेराव किया गया। जिसमें जम्हूरी किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा के इलावा आंगनबाड़ी वर्कर समेत अन्य कई संगठन इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। किसान नेता गुरदयाल सिंह सैनी समेत अन्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर बार मीडिया को संबोधित करते समय कहते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से मिल…
Read Moreओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास रखने वाले शिक्षण संस्थानों पर दर्ज करवाए जाएंगे मामले
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के ओरिजिनल प्रमाण पत्र अपने पास नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने कहा कि मनमानी करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज करवाए जाएंगे। आयोग ने जिला पुलिस अधीक्षकों को मनमानी करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। कई बार निर्देश के बावजूद विद्यार्थी के ओरिजिनल प्रमाण पत्र नहीं लौटाने पर एक विवि…
Read Moreराशन डिपो में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में चीनी के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में चीनी दी जानी है। ऐसे में चीनी के दाम 3 से 4 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। अब या तो यह बढ़ोतरी या तो सरकार वहन करेगी या फिर उपभोक्ताओं से ज्यादा कीमत वसूली जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 5 जून के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे लाया जाएगा। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।…
Read More