एक और लोकायुक्त होंगे विदा शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीता कार्यकाल

एक और लोकायुक्त होंगे विदा शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीता कार्यकाल

चंडीगढ़ हरियाणा के तीसरे लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल की विदाई इसी महीने होने जा रही है। वह भी लोकायुक्त एनके सूद, जस्टिस प्रीतमपाल की तरह ही शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद के बीच विदा होंगे। 19 जुलाई 2016 को एनके अग्रवाल ने लोकायुक्त के पद की शपथ ली थी। 17 जुलाई 2021 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सरकार की ओर से नए लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इच्छुकों से आवेदन तक नहीं मांगे गए हैं। इसलिए उनके कार्यकाल पूरा होने के बाद रजिस्ट्रार, लोकायुक्त…

Read More

कैप्टन केजरीवाल की तर्ज पर करेंगे मुफ्त बिजली की घोषणा, पहले खरीद समझौतों की होगी समीक्षा

कैप्टन केजरीवाल की तर्ज पर करेंगे मुफ्त बिजली की घोषणा, पहले खरीद समझौतों की होगी समीक्षा

चंडीगढ़ चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। बिजली संकट से जूझ रहे राज्य के करीब 96 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कैप्टन 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का तोहफा जल्द देंगे। पूर्व अकाली सरकार द्वारा किए गए बिजली खरीद के 139 समझौतों की समीक्षा के बाद कैप्टन यह बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस हाईकमान की 18 सूत्री कार्यसूची में भी राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली की योजना को प्राथमिकता दी गई है। इस सूची के जरिये राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर…

Read More

संविधानिक है सुरक्षा का अधिकार, लेकिन कानूनी कार्रवाई में ढाल नहीं बन सकता

संविधानिक है सुरक्षा का अधिकार, लेकिन कानूनी कार्रवाई में ढाल नहीं बन सकता

चंडीगढ़ अपने पति से अलग होकर प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही एक महिला की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट ने फाजिल्का के एसएसपी को सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा का अधिकार संविधानिक है, लेकिन इसे कानूनी कार्रवाई की स्थिति में ढाल बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।  प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इस मामले में लड़का कुंवारा है और महिला अपनी इच्छा से अपने पति को छोड़कर लिव…

Read More

पांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम

पांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम

सुन्नी (शिमला) हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के बसंतपुर ब्लॉक के तहत धरोगड़ा पंचायत के ऐशा भमनोल के प्रगतिशील बागवन ने सेब के पांच महीने पहले पौधे रोपे और अब उसमें फसल भी तैयार कर दी है। सोमवार को बागवान के डार्क बैरोन बैरून गाला सेब को शिमला भट्ठाकुफर फल मंडी में 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हाथों हाथ खरीदा। बागवन जवाहर लाल शर्मा ने इटली से सेब के 700 रुपये के हिसाब से 300 फेदर प्लांट मंगवाए और खेतों में उनकी रोपाई की। समय-समय पर मेहनत करने…

Read More

हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

शिमला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। वहीं, प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष रह चके हैं। साथ ही गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।  वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सोशल मीडिया…

Read More

कैबिनेट बैठक: इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट बैठक:  इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार सात जुलाई को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होनी प्रस्तावित है। बैठक में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें चलाने के अलावा शिक्षा से संबंधित व अन्य बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।  हिमाचल में 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें का प्रस्ताव परिवहन विभाग ने तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम…

Read More

अटल टनल के निर्माण से सुरक्षित हुआ बॉर्डर : जेपी नड्डा

अटल टनल के निर्माण से सुरक्षित हुआ बॉर्डर : जेपी नड्डा

केलांग (लाहौल-स्पीति) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नड्डा मनाली स्थित सासे हेलीपैड में हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद अटल टनल के साउथ पोर्टल से होते हुए नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। उनका लाहौल परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। वह इसके बाद सिस्सू तक गए। उन्होंने कहा कि 9.9 किलोमीटर लंबी अटल टनल इंजीनियरों, बीआरओ और रक्षा मंत्रालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके निर्माण से बॉर्डर सुरक्षित…

Read More

अलर्ट : तीन दिन भारी बारिश, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

अलर्ट : तीन दिन भारी बारिश, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

शिमला हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। सात से नौ जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को धर्मशाला, सरकाघाट और पालमपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के…

Read More

शिक्षा बोर्ड: नौ जुलाई से होगा आठ विषयों का टेट, यहां देखें शेड्यूल

शिक्षा बोर्ड: नौ जुलाई से होगा आठ विषयों का टेट, यहां देखें शेड्यूल

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नौ जुलाई से आठ विषयों का टेट होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर दो से शाम 4:30 तक परीक्षाएं ली जाएंगी। नौ जुलाई को पहले दिन सुबह 10 बजे जेबीटी टेट और दोपहर को शास्त्री टेट की परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय द्वारा…

Read More

10वीं का परीक्षा परिणाम जारी, 99.7 प्रतिशत रहा रिजल्ट

10वीं का परीक्षा परिणाम जारी, 99.7 प्रतिशत रहा रिजल्ट

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश का परिणाम 99.7 प्रतिशत रहा है। 0.3 प्रतिशत छात्र पास नहीं हुए हैं। ये वो छात्र हैं जिन्होंने परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए तय सात मानदंडों को पूरा नहीं किया है। शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के सुजानपुर के छात्र की याचिका पर हाईकोर्ट ने दसवीं परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची पर रोक लगाई है। हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंचे…

Read More