चंडीगढ़ अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सरकार रहते पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनने दिया। अब हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को मंत्री बनने से रोका है। तंवर ने कहा कि पिछले वर्ष भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ साथ कल केंद्रीय मंत्रिमंडल में हरियाणा से एक भी प्रतिनिधि और सांसद को शामिल न करके ये साबित कर दिया कि भाजपा के मंत्री और सांसद नकारा है।…
Read MoreYear: 2021
कोरोना वायरस: हरियाणा में 55 और पंजाब में 229 संक्रमित मिले, दोनों प्रदेशों में 21 मरीजों ने तोड़ा दम
चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। चार जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि किसी भी जिले में छह से अधिक केस नहीं मिले हैं। संक्रमण दर घटकर 0.19 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर 98.63 प्रतिशत पहुंच गई है। एक्टिव केस 1034 हो गई है। गुरुग्राम, भिवानी में 2-2, हिसार, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, झज्जर और नूंह में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है। पंजाब में 229 नए केस, 11…
Read Moreनई मुसीबत: भाखड़ा जलाशय में इस साल 56.9 फुट घटा पानी, कम हुआ बिजली उत्पादन
चंडीगढ़ भीषण गर्मी के बीच भाखड़ा जलाशय के जलस्तर में 56.9 फुट की गिरावट आई है। 2020 में इसका स्तर 1581.50 फुट था, जो इस साल 1524.60 फुट पहुंच गया है। जलस्तर गिरने से बिजली उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलाशय से पंजाब को 194 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की जाती है। पंजाब में धान की रोपाई और भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। राज्य में 13821 मेगावाट से अधिक बिजली की मांग पहुंच गई है, जबकि पंजाब के पास…
Read Moreसुरक्षा बलों की पकड़ से भागे आबादी ने ही रची पूरी साजिश, अब आईबी खंगाल रही नेटवर्क
जालंधर (पंजाब) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर ही भारतीय सेना के दो जवानों को जासूस बनाने की साजिश रची गई थी और इसका पूरा तानाबाना आबादी नामक पाकिस्तानी तस्कर ने रचा था। आबादी इन दिनों पाक में बैठकर अपने बेटे सिकंदर के साथ मिलकर जहां तस्करी का धंधा कर रहा है वहीं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में जासूसी का नेटवर्क फैला रहा है। आर्मी इंटेलिजेंस व आईबी की टीमों ने आबादी और सिकंदर के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। हाल ही…
Read Moreसुरक्षा के लिए बनाई पुलिस चेक पोस्टें बनी भैंसों के तबेले
चंबा जम्मू-कश्मीर के साथ लगती हिमाचल प्रदेश के चंबा की सरहद पर सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चेक पोस्टें अब भैंसों के तबेलों में तबदील हो गई हैं। इन चेक पोस्टों पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। सरहद पर पुलिस की चौकस व्यवस्था करने के लिए सरकार और विभाग ने खुंडी मराल में पुलिस के लिए दो हट और एक चेक पोस्ट बनाई है। पुलिस जवान इन चेक पोस्टों में तैनात होने के बजाय यहां से दस किलोमीटर पीछे रिहायशी बस्ती के पास चेक पोस्ट लगाए बैठे हैं। …
Read Moreवीरभद्र सिंह एकमात्र ऐसे नेता जिन पर गाए गए दर्जनों गीत
हिमाचली लोक संस्कृति के संरक्षक वीरभद्र सिंह के देहांत से प्रदेश के लोक कलाकार गमगीन हैं। वीरभद्र सिंह प्रदेश के एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन पर दर्जनों गीत लिखे और गाए गए। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद वीरवार को सोशल मीडिया पर उन पर गाए गए गीत और वीडियो जमकर वायरल हुए। लोक कलाकारों ने बताया कि वीरभद्र हमेशा से लोक संस्कृति और लोक कलाकारों के अभिभावक की भूमिका में रहे। शिमला समर फेस्टिवल में पहली बार वीरभद्र सिंह ने ही पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या शुरू करवाई थी। नाटी किंग…
Read Moreमहंगी पुस्तक नहीं खरीदेगा शिक्षा विभाग
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए अब एक हजार रुपये से अधिक कीमत की पुस्तकें नहीं रखी जाएंगी। बीते वर्षों में चहेते नेताओं, सेवानिवृत्त अफसरों और प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदी गई हैं। वर्तमान में जारी पुस्तक खरीद प्रक्रिया पर लगे आरोपों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने महंगी पुस्तकें न खरीदने का फैसला लिया है। इस वर्ष खरीदी जाने वाली पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया की इन दिनों जांच जारी है। चयनित कंपनियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच अगले सप्ताह तक पूरी होने के…
Read Moreमोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पुरानों ने शुरू किया कामकाज, जानें किसने क्या कहा
नई दिल्ली मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब जिन नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को 40 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जबकि कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है तो कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। नए मंत्रियों ने गुरुवार सुबह से अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है तो वहीं पुराने मंत्रियों ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया। अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे आगे ले जाने के लिए आया हूं देश के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…
Read Moreकारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
जालंधर भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेज ऐसे हैं, जिनको लेकर भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है। लिहाजा, कारगिल इलाके में सेना ने अपनी तमाम गतिविधियों के रूट बदल दिए हैं और पूरे स्टाफ को तबदील कर दिया है। हाल ही में जालंधर देहात पुलिस ने दो भारतीय सेना के जवानों को गिरफ्तार किया है। हरप्रीत 2017 में…
Read Moreआज से देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली के लिए हर 30 मिनट पर मिलेगी बस
देहरादून दिल्ली जाने वालों को गुरुवार से आईएसबीटी से हर 30 मिनट पर रोडवेज की बस मिलेगी। हालांकि फिलहाल निगम केवल अपनी बसों का संचालन करेगा, अनुबंधित बसों का संचालन शुरू नहीं होगा। दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं दरअसल, यूपी में प्रवेश की अनुमति न होने की वजह से दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं। इस वजह से यात्रियों को 40 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा था। यात्रियों के कम उत्साह की वजह से निगम…
Read More