रामपुर बुशहर छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने अस्थियों का विसर्जन किया। वह शुक्रवार को पद्म पैलेस रामपुर से राज पुरोहित सहित 11 लोगों के साथ हरिद्वार रवाना हुए थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी रहे। वहीं प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया। किन्नौर जिले के कड़छम, आनी…
Read MoreYear: 2021
कृषि कानूनों का विरोध कर केजरीवाल बनना चाहते हैं किसान नेता :
चंडीगढ़ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के माध्यम से ‘केजरीवाल’ बनना चाहते हैं। विज गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था और बहुत सारे लोगों की जनभावनाएं उनके साथ जुड़ी थीं। लेकिन कुछ लोग उसमें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जुड़े हुए थे। उन्होंने अपना राजनीतिक मकसद भी हासिल किया और मुख्य मुद्दे को छोड़ दिया और…
Read Moreसोनिया गांधी और नवजोत सिद्धू की मीटिंग खत्म, अब चंडीगढ़ में होगा अगला एलान
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी की मीटिंग खत्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान के बारे में रावत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में पंजाब के लोगों को शांति और सुरक्षा मिली…
Read Moreदामिनी एप खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से पहले करेगी अलर्ट
पालमपुर (कांगड़ा) खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से पहले लोगों और किसानों को अब मोबाइल एप्लीकेशन दामिनी अलर्ट करेगी। यह मोबाइल एप करीब 35 से 40 मिनट पहले अलर्ट करेगी। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने यह दामिनी एप विकसित की है। उन्होंने किसानों को इस मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से पूर्व लोगों को अलर्ट मिलने व समय पर सचेत होने से जानमाल की रक्षा हो…
Read Moreस्कूली बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सचिवालय से स्मार्ट फोन डोनेट करने की वेबसाइट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम वर्चुअल तौर पर जुड़े। योजना शुरू होने से पहले ही उद्योगपतियों और बैंकर्स ने शिक्षा विभाग को 1150 स्मार्ट फोन दे दिए हैं। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च 2020 से बंद चल रहे स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई…
Read Moreकेंद्र सरकार को हिमाचल शिक्षा विभाग ने भेजी 141 करोड़ की डीपीआर
शिमला स्ट्रेथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट फॉर स्टेट्स (स्टार्स) प्रोजेक्ट की गुरुवार को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की ऑनलाइन बैठक हुई। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार को 141 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी है। छह विशेष राज्यों में शिक्षा में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश को भी इसमें शामिल किया गया है। गुरुवार को ऑनलाइन बैठक में प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रीय अधिकारियों को अपनी डीपीआर से अवगत कराया। बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत मिलने…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने को चार घंटे बाद मंजूरी मिलने से उखड़ा कर्मचारी संघ
शिमला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को वीरवार दोपहर बाद सचिवालय परिसर में भी श्रद्धांजलि दी गई। सचिवालय कर्मचारी संघ ने पार्किंग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम के लिए मंजूरी लेने के लिए चार घंटे का समय लगने पर रोष जताया। कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन का बहुत समय सचिवालय में बिताया। ऐसे में वे सचिवालय परिवार के सदस्य हैं। सचिवालय के ऊंचे भवनों की नीवं भी उन्होंने रखी। आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम को…
Read Moreराजधानी में गहराया जल संकट, दिल्ली-हरियाणा आमने-सामने
नई दिल्ली दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर फिर सियासत छिड़ गई है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने राजधानी में पेयजल किल्लत का ठीकरा हरियाणा पर फोड़ते हुए कहा कि फिलहाल करीब 120 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली में शोधित जल की करीब 100 एमजीडी कमी हो गई है। हरियाणा से जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। इसका असर प्रधानमंत्री व मंत्रियों के निवास, सुप्रीम कोर्ट समेत केंद्र सरकार के…
Read Moreनियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से मान्यता देने पर सीबीआई अगले सप्ताह कर सकती है बड़ी कार्रवाई
देहरादून फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में सीबीआई अगले सप्ताह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें कई गिरफ्तारियां भी संभव हैं। इधर, नोएडा में पूर्व कुलपति जेएल कौल के घर छापा मारने वाली टीम भी देहरादून लौट आई है। टीम को वहां से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें कुछ वित्तीय दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दो दिनों तक इन दस्तावेजों का अवलोकन किया जाएगा। एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके ओएसडी डीएस नेगी पर आरोप…
Read Moreअनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर सरगना समेत तीन आतंकी ढेर
जम्मू दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के सरगना आरिफ अहमद हजाम समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से एक एके 47 राइफल, दो पिस्टल व अन्य सामग्री बरामद की गई है। एक सप्ताह में घाटी में आठ दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। अनंतनाग के अच्छाबल के कवारीगाम गांव में शनिवार को एक विशेष इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त…
Read More