आगारा आगरा में कुख्यात बदमाश मुकेश ठाकुर को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। राजस्थान के बसेड़ी निवासी मुकेश ठाकुर ने अपने गैंग के साथ इरादत नगर में केनरा बैंक में डकैती डाली थी। इसके बाद वह फरार चल था। उसके अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बदमाश मुकेश ठाकुर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार तड़के रायफल बरामदगी को ले जाते समय बदमाश ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद…
Read MoreYear: 2021
किसानों पर लाठीचार्ज ‘तालिबानी’ मानसिकता से कम नहीं : संजय राउत
नई दिल्ली हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों पर हमला देश के लिए शर्मनाक घटना है। यह एक तरह की तालिबानी मानसिकता है। यह सरकार कैसे कह सकती है कि यह गरीबों के लिए है और किसानों के लिए है? यह सरकार तो किसानों की ‘मन की बात’ भी नहीं सुनती।
Read Moreतालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हैं तैयार : सेना
जम्मू सेना की चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा है कि अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत का कश्मीर पर कोई असर नहीं होगा। कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पूरे नियंत्रण में है। लिहाजा चिंता की कोई बात नहीं है। रविवार को एक खेल टूर्नामेंट के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह किसी दूसरे देश के मसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन इतना जरूर है कि कश्मीर की सुरक्षा पूरे नियंत्रण में है। अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया तो क्या,…
Read Moreकरनाल में लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर गिरेगी गाज : डिप्टी सीएम
चंडीगढ़ करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सरकार किसानों के प्रदर्शन को भले ही गलत ठहराए, लेकिन लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर सरकार की त्योरियां चढ़ गई हैं। एसडीएम आयुष सिन्हा के लाठीचार्ज के दौरान दिए गए आदेशों को लेकर वायरल हुए वीडियो पर अधिकारी पर गाज गिरनी तय है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह साफ कर दिया है कि अधिकारी के नकारात्मक रवैये पर सरकार कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई तय समय सीमा में होगी। उन्होंने कहा कि 2018 बैच…
Read Moreट्रेन में डकैती, 20 यात्रियों से लूटपाट, एक लुटेरा काबू
अंबाला/ फिरोजपुर/ मंडी गोबिंदगढ़/पटियाला ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 (प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस) में नौ युवकों ने चाकू और बरछे-भाले की नोक पर 20 यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। हालांकि कुछ यात्रियों ने होशियारी दिखाते हुए एक बदमाश को काबू कर लिया जबकि बाकी रास्ते में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। सोनीपत निवासी नवीन और टिकरी बॉर्डर निवासी यात्री सैयद अंसारी ने जीआरपी को बताया कि शनिवार रात ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। यहीं से निहंगों की वेशभूषा में…
Read Moreफोरेंसिक में पांच अधिकारियों के हस्ताक्षर नमूनों का दस्तावेजों से हुआ मिलान
शिमला हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2003 में हुए बहुचर्चित कंडक्टर भर्ती गड़बड़झाले में नया खुलासा हुआ है। फोरेंसिक लैब जुन्गा से पूर्व आईएएस अफसर और तत्कालीन चार डीएम के हस्ताक्षर नमूनों की रिपोर्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर (लिखावट) संबंधित अधिकारियों के पाए गए हैं। सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर का मिलान दस्तावेज से लिए नमूनों से हुआ है। बता दें कि पुलिस जांच में इन अधिकारियों ने हस्ताक्षर न करने की बात कही थी। सूत्र बता रहे हैं कि यह…
Read Moreबागवान मायूस : किन्नौरी सेब भी वाजिब दाम को तरसा
सांगला (किन्नौर) स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर किन्नौर के सेब को भी इस बार मंडियों में वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवानों में मायूसी छाई है। मंडियों में दाम गिरने से हजारों बागवानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से अभी तक सेब की 45862 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। बागवानों को 28 से 30 किलो की सेब पेटी का दाम 1500 से 1800 रुपये मिल रहा है। इससे पहले 2000 से 3200…
Read Moreपैरालंपिक: बेटे की डाइट कम न हो, पिता ने उगाना शुरू कीं सब्जियां, मां ने बेचा गाय-भैंस का दूध
अंब (ऊना) पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद का परिवार गरीबी से भी जूझ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बेटे को खुराक की कमी न हो, इसके लिए पिता ने पैसे कमाने के लिए खेतों में सब्जियां उगानी शुरू कर दीं। माता ने भी मवेशी पालकर गाय-भैंस का दूध बेचने का काम किया। आज उनकी मेहनत का फल मिल गया। रविवार को पैरालंपिक में निषाद के रजत पदक जीतने पर उनके माता-पिता और बहन बेहद खुश हैं। पिता रछपाल सिंह ने कहा कि बेटे की मेहनत और प्रतिभा पर…
Read Moreतीसरी लहर का खतरा: घर में मनाए त्योहार, भीड़ एकत्रित न करें : स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 02:43 AM IST सार हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना के 21 नए मामले मिले हैं, जबकि नूंह में एक मरीज की मौत हो गई। 15 जिलों में एक भी मामला नहीं मिला है, शेष जिलों में आंकड़ा 5 से अधिक नहीं है। केवल गुरुग्राम में सबसे अधिक 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। 16 मरीजों के ठीक होने के एक्टिव मरीजों की संख्या 664 पहुंच गई है। वहीं, एक दिन की संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत रही। रिकवरी दर 98.66 और मृत्यु…
Read Moreपंजाब में छह सितंबर से बसों का चक्का जाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे कांट्रेक्ट कर्मचारी
जालंधर (पंजाब) कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग न माने जाने पर पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इन सभी ने पंजाब सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया। कैबिनेट बैठक में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स को नियमित करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। इससे नाराज कांट्रेक्ट मुलाजिम छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। हड़ताल पर जाने का मतलब यह होगा कि राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस, पेप्सू रोड…
Read More