भंडाफोड़ : फर्जी कागजात से जमानत दिलाने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार, 32 जाली आधार कार्ड बरामद

भंडाफोड़ : फर्जी कागजात से जमानत दिलाने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार, 32 जाली आधार कार्ड बरामद

लुधियाना (पंजाब) लुधियाना क्राइम ब्रांच तीन की टीम ने अदालत से जाली जमानत दिलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 32 जाली आधार कार्ड, 12 जमीन की फर्द और एक वोटर पहचान पत्र बरामद किया है। जिनके आधार पर आरोपी चेन स्नैचर, चोर और बदमाशों को जमानत दिलाकर जेल से बाहर निकलवा रहे थे। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि…

Read More

सियासत : नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

सियासत : नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान पंजाब में पार्टी की अंदरूनी उठापटक से उबरती नजर आने लगी है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी तक पार्टी के लिए चिंता का विषय बने हैं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कैप्टन के दूसरे दिल्ली दौरे के साथ ही कांग्रेस हाईकमान कैप्टन के अगले कदम का इंतजार करने लगा है। इस समय प्रदेश कांग्रेस में नवजोत सिद्धू का प्रधान पद से दिया गया इस्तीफा और मुख्यमंत्री चन्नी को अगले चुनाव के लिए मजबूत करना, हाईकमान के सामने मुख्य प्रश्न हैं। लेकिन कैप्टन के अगले कदम…

Read More

भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

चंडीगढ़ लखीमपुर हिंसा को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एलान किया कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मोहाली से लखीमपुर के लिए रवाना होते समय सिद्धू ने एलान किया, ‘अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’ अब शिअद नेता लखीमपुर रवाना, हरसिमरत कौर भी शामिल कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल के…

Read More

चीन से कच्चे माल का संकट, महंगी हुईं दवाएं

चीन से कच्चे माल का संकट, महंगी हुईं दवाएं

बद्दी (सोलन)  चीन में तीन दिन के लिए उद्योग बंद होने से भारत के फार्मा उद्योगों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कच्चे माल के दामों में 20 से 60 फीसदी उछाल आने से छोटे उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। भारत में 95 फीसदी कच्चा माल चीन से ही आता है। सप्लाई घटने से कच्चे माल के सप्लायर पहले से बुक किए ऑर्डर भी पूरे नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जिन उद्योगपतियों ने दवा बनाने के लिए ऑर्डर लिए हैं, वे कच्चा माल बढ़े हुए…

Read More

संपत्ति का सही मिलान न होने पर भाजपा प्रत्याशी को नोटिस

संपत्ति का सही मिलान न होने पर भाजपा प्रत्याशी को नोटिस

मंडी नामांकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में संपत्ति का सही मिलान न होने पर हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में नामांकन की छंटनी से पहले गलती को दुरुस्त करने का समय दिया गया है। इसकी पुष्टि निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है। वहीं, नामांकन में रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद और उनकी पत्नी के नाम करीब 11 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। 11.20 लाख की ज्वेलरी पति-पत्नी…

Read More

उपचुनाव: 11.95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस का प्रत्याशी भवानी

उपचुनाव: 11.95 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस का प्रत्याशी भवानी

धर्मशाला/अर्की (सोलन) हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीट फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। भवानी के पास 11.95 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास चार विभिन्न कंपनियों की कारें व एक ट्रैक्टर भी है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास मौजूदा समय में 11,95,04,049 रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी…

Read More

कंपार्टमेंट आई तो पढ़ना पड़ेगा पूरा सिलेबस : नई शिक्षा नीति

कंपार्टमेंट आई तो पढ़ना पड़ेगा पूरा सिलेबस : नई शिक्षा नीति

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं में अगर विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आती है तो उन्हें संबंधित विषय का पूरा सिलेबस पढ़ना पड़ेगा। अंक सुधार की परीक्षा के लिए बोर्ड पूरे सिलेबस से पेपर सेट करेगा। वहीं, दो टर्म की परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए 50-50 फीसदी सिलेबस से पेपर सेट किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत दो टर्म में…

Read More

पीएम मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बात, जानें क्या है यह स्कीम और किसे मिलेगा लाभ

पीएम मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बात, जानें क्या है यह स्कीम और किसे मिलेगा लाभ

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ बाचतीच करेंगे और योजना की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे। इस अवसर पर पीएमो मोदी 19 जिलों के 3000 गांवों में 1,71,000 लाभार्थियों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड भी वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाग लेंगे। राज्य के हरदा जिले में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी डिजिटल तरीके से शामिल होंगे और दोपहर 12:30 बजे संबोधित करेंगे।  जानिए क्या है यह स्कीम और किसे मिलेगा लाभ स्वामित्व योजना…

Read More

पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब यहां तानाशाही : राहुल गांधी

पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब यहां तानाशाही : राहुल गांधी

नई दिल्ली लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद से राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता लगातार लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश में हैं। राहुल गांधी ने भी आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाने का ऐलान किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उनको इजाजत नहीं दी है। वहीं यूपी रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  कुछ समय से…

Read More

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अमित शाह का पहला दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अमित शाह का पहला दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

जम्मू अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला दौरा 23 से 25 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत वह जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग के दूरदराज इलाके में विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।   सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार के जन पहुंच कार्यक्रम के तहत गृहमंत्री का 23 अक्तूबर से तीन दिवसीय दौरा प्रस्तावित है, लेकिन यह एक दिन पहले…

Read More