हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निगमों की वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन 26 फरवरी को कराने का फैसला लिया है। आयोग ने नगर निगम धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। राज्य चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम ेके अनुसार 2 फरवरी को पोलिंग स्टेशन वार्ड बनाने को कहा है। वोटरों की मैपिंग और पड़ताल 3 से 9 फरवरी तक होगी। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 10 फरवरी को तैयार होगा। मतदाता सूची का ड्राफ्ट का प्रकाशन 11…
Read MoreYear: 2021
माचल: रोहतांग दर्रा, धुंधी में बर्फबारी, अटल टनल से पर्यटकों की आवाजाही बंद
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार सुबह रोहतांग दर्रा, अटल टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में शीतलहर का प्रकोप है। सुबह से लाहौल में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे लोग अपने घरों में ही दुबक गए हैं। कुल्लू जिले में सुबह से हल्के बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा शनिवार और रविवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते…
Read Moreएक महीने के भीतर भवन के लिए जमीन तलाशें नई पंचायतें, हिमाचल सरकार ने जारी किए निर्देश
हिमाचल प्रदेश में नई बनी पंचायतों को एक महीने के भीतर पंचायत घरों के लिए जमीन तलाशने के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से पहले प्रदेश में 389 पंचायतों का गठन किया है। अब इनमें चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इनमें काम सुचारु रूप से चलाने के लिए हर पंचायत के लिए पंचायत भवन का होना अनिवार्य है। ऐसे में नई बनी पंचायतों को एक महीने में पंचायत घर के लिए जमीन तलाश करने के लिए कहा गया है। जमीन तलाश करने…
Read MoreHP Panchayat Election Result 2021 Live: मतगणना जारी, 21 वर्षीय मुस्कान ने कांग्रेस-भाजपा को किया चित
बिलासपुर जिले के बरमाणा वार्ड से 21 वर्षीय निर्दलीय जिला परिषद प्रत्याशी मुस्कान जीत गई हैं। मुस्कान ने आजाद उम्मीदवार मीना संधू को पराजित किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों दौड़ से बाहर रहे। हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति (बीडीसी) के लिए आज भी मतगणना जारी है। प्रदेश को जिप के 239 और बीडीसी के 1638 नए सदस्य मिलेंगे। भाजपा विधायक जेआर कटवाल के गृह वार्ड बैहना ब्राह्मणा से कांग्रेस की जिला परिषद प्रत्याशी प्रोमिला वासु ने भाजपा की कमलेश कुमारी को 1277 वोट से पराजित किया है।…
Read Moreप्रमुख सचिव की विजिलेंस करेगी आय से अधिक संपत्ति की जांच
हिमाचल सरकार के प्रमुख सचिव आईएएस जगदीश चंद शर्मा के खिलाफ स्टेट विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करेगी। विजिलेंस को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन शिमला की विशेष अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा है कि जांच एजेंसी तीन माह के अंदर जांच पूरी कर कोर्ट को अवगत कराए। साथ ही जांच में शिकायतकर्ता व अन्य सभी को शामिल किया जाए। पुराने मामले में याचिकाकर्ता की आपत्ति पर हाईकोर्ट ने यह आदेश सुनाया है। शर्मा वर्तमान में सीएम और आबकारी एवं कराधान…
Read Moreएमबीए कर रहीं 23 वर्षीय मीनाक्षी बनीं बीडीसी सदस्य
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड के टिक्करी डुहकी वार्ड से 23 वर्षीय युवा मीनाक्षी ने 31 मतों से जीत हासिल कर बीडीसी पद पर कब्जा किया है। मीनाक्षी के परिवार में आज दिन तक किसी भी सदस्य ने राजनीतिक तौर पर कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है और न ही किसी को इस क्षेत्र में रुचि है। मीनाक्षी प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। मीनाक्षी ने अमर उजाला से बताया कि उनके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में लोगों की समस्याओं…
Read Moreलकड़ी के खंभों पर टिके मृकुला देवी मंदिर के अस्तित्व को खतरा
लाहौल के उदयपुर में प्राचीन मृकुला देवी मंदिर का अस्तित्व खतरे में है। मंदिर एक दर्जन से अधिक लकड़ी के खंभों के सहारे टिका हुआ है। अधिक बर्फबारी और भूकंप के झटकों से मंदिर को नुकसान हो सकता है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की तो मंदिर के भीतर लकड़ी पर उकेरी गई रामायण की नक्काशी और कलाकृतियां भी खराब हो सकती हैं। समर सीजन शुरू होते ही अटल टनल रोहतांग के रास्ते देश के कोने-कोने से सैलानी भी मृकुला देवी मंदिर उदयपुर पहुंचे और आने वाले समय में भी…
Read Moreहिमाचल में 20 मार्च तक पूरी हो जाएंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं पहली से चौथी और छठी-सातवीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से पहले पूरी की जाएंगी। 31 मार्च को इनका परीक्षा परिणाम घोषित होगा। एक अप्रैल 2021 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। इन कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए जल्द ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी की जाएगी। इन नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। राइट टू एजुकेशन एक्ट में इन कक्षाओं में किसी…
Read Moreहिमाचल: 22 साल की उम्र में पंचायत समिति सदस्य बने ओमप्रकाश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पंचायत समिति के वार्ड-15 पीणी तलपीणी से ओमप्रकाश 22 साल की उम्र में बीडीसी सदस्य का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बतौर आजाद उम्मीदवार चार दिग्गज प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी। ओमप्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 182 मतों से हराया। ओम प्रकाश तलपीणी पंचायत के फलाटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 से 2019 तक आईटीआई शमशी में ड्राफ्ट्समैन सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है। पीणी व तलपीणी पंचायत के कई गांव अभी भी सड़क से महरूम हैं। क्षेत्र में कई सुविधाओं…
Read MoreWeather Forecast: देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी
देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी, जिससे सर्दी का कहर बढ़ जाएगा। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में…
Read More