पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 18855 नए मरीज

पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना  के 18855 नए मरीज

नई दिल्ली कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,855 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। कल संक्रमण के 11,666 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,855 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की…

Read More

भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर : यूएन महासचिव

भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर : यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन के मामले में भारत की जमकर तारीफ की है। गुतारेस ने कहा कि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दुनिया समझेगी कि इसका भरपूर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत का टीकाकरण में अहम योगदान रहेगा। भारत के पास सभी तरह के साधन हैं और दुनिया के टीकाकरण में उसकी भूमिका बेहद अहम रहेगी। उसके प्रयासों से वैश्विक टीकाकरण अभियान सफल हो सकेगा। बता दें कि…

Read More

दो बहनों ने नहर में लगाई छलांग, सुसाइड नोट भी मिला, गोताखोर कर रहे तलाश

दो बहनों ने नहर में लगाई छलांग, सुसाइड नोट भी मिला, गोताखोर कर रहे तलाश

फिरोजपुर (पंजाब) फिरोजपुर के गांव सेखवां (जीरा) से गुरुवार सुबह तलवंडी भाई सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़की) पढ़ने आई दो सगी बहनों ने रास्ते में घल्लखुर्द नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने दोनों बहनों को छलांग लगाते देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गईं। नहर के किनारे से सुसाइड नोट और बैग बरामद हुआ है। बड़ी बहन 12वीं पास होने पर सर्टिफिकेट लेने स्कूल गई थी और छोटी बहन 12वीं में पढ़ती है। सूचना मिलते ही थाना घल्लखुर्द पुलिस ने…

Read More

तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट, बैठकों का दौर शुरू

तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट, बैठकों का दौर शुरू

जम्मू जम्मू संभाग में भाजपा का विकल्प बनाने की तैयारी नेकां, पीडीपी, अपनी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा के असंतुष्टों के साथ ही समाज के अन्य प्रभावशाली लोगों को जोड़ने की योजना विस्तार जम्मू-कश्मीर में तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसे जम्मू संभाग में भाजपा का विकल्प बनाने की तैयारी है ताकि विभिन्न मुद्दों पर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे लोगों को जोड़ा जा सके। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो नए जम्मू-कश्मीर में दो नई पार्टियों अपनी पार्टी व इकजुट के उदय के बाद…

Read More

कीटनाशक दवाइयों पर सब्सिडी बंद, विभाग के चक्कर काटने को किसान और बागवान मजबूर

कीटनाशक दवाइयों पर सब्सिडी बंद, विभाग के चक्कर काटने को किसान और बागवान मजबूर

हिमाचल प्रदेश में  बागबानों-किसानों को कीटनाशकों पर मिलने वाला अनुदान जल्द बंद होने वाला है। सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि बागवानों और किसानों को बाजार से खरीद के बाद तय मानदंडों के अनुरूप सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी टीआर बुशेरी ने कहा कि कीटनाशकों पर अनुदान बंद हो रहा। इसलिए जो बजट बागवानी विभाग के पास पड़ा है। उससे दवाइयां खरीदी जाएंगी। इसके बाद बागवानों को उद्यान विभाग अधिकारी के पास दवाइयों के बिल जमा करवाने के पश्चात ही…

Read More

भाजपा ने सेंध लगा किया जिला परिषद पर कब्जा

भाजपा ने सेंध लगा किया जिला परिषद पर कब्जा

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में जिस निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को कांग्रेस अपना मानती रही, उसी के समर्थन से भाजपा समर्थित बबली देवी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। यही नहीं, उपाध्यक्ष पद भी निर्दलीय नरेश कुमार दर्जी झटक ले गए, जबकि कांग्रेस दिनभर तमाशा देखती रह गई। गुरुवार को जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी चुनावी सभा में पहुंच गए, लेकिन वे अपने सदस्य को बैठक से उठाने में नाकाम रहे। कांग्रेस समर्थित जिप सदस्य ने बैठक से बाहर आने से भी…

Read More

बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा शेड्यूल बदलने के निर्देश

बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा शेड्यूल बदलने के निर्देश

शिमला हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं अब चार मई की जगह 20 अप्रैल से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से बीते दिनों जारी परीक्षा शेड्यूल में प्रदेश सरकार ने बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व निर्धारित प्रस्ताव से अब करीब दो सप्ताह पहले परीक्षाएं लेने की तैयारी है। उच्च शिक्षा निदेशालय और स्कूल शिक्षा बोर्ड के बीच इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।  उधर, दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं 8 से 20 मार्च के…

Read More

यूपी और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल

यूपी और उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी  (आप)  की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों में चुनाव लड़ेगी।  अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी। 

Read More

भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में वाईफाई सुविधा से लैस हुआ चीन, जवानों को दे रहा आधुनिक सुविधाएं 

भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में वाईफाई सुविधा से लैस हुआ चीन, जवानों को दे रहा आधुनिक सुविधाएं 

पिथौरागढ़ सीमा पर अपने जवानों को आधुनिक सुविधाएं दे रहा ड्रैगन, भारत भी इस दिशा में प्रयासरत    चीन ने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में वाईफाई सेवा का विस्तार कर दिया है। चीन के सैनिक वीडियो कॉल के माध्यम से आसानी से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। हालांकि सीमा विवाद के बाद भारत भी सीमावर्ती गांवों में सुविधाएं देने में तेजी दिखा रहा है। इसके बावजूद मिलम और लिपुलेख के ऊपर तैनात भारतीय जवानों के पास संचार सेवा उपलब्ध नहीं है। हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में भी सीमा…

Read More

किसानों का एक फरवरी का संसद कूच स्थगित, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास

किसानों का एक फरवरी का संसद कूच स्थगित, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास

सोनीपत (हरियाणा) किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर बवाल व लाल किला पर झंडा फहराने पर खेद जताया पंजाब की किसान-मजदूर संघर्ष समिति व दीप सिद्धू को बवाल के लिए जिम्मेदार ठहराया सरकार व दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, कहा- इस तरह के षडचंत्र से पीछे नहीं हटेंगे  विस्तार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने के दौरान दिल्ली में बवाल और लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराने की घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने एक फरवरी का संसद कूच स्थगित कर दिया है। अब किसान 30 जनवरी को उपवास रखेंगे…

Read More