हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 14 फरवरी तक धूप खिलने के आसार हैं। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी भी जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। अटल टनल रोहतांग को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, अभी सैलानी टनल का…
Read MoreYear: 2021
विकास कार्यों में देरी के लिए जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि घोषणाओं के कार्यान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जानी चाहिए। उन सभी परियोजनाओं पर अविलंब कार्य शुरू किया जाना चाहिए, जिनके शिलान्यास किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को दूसरे सत्र में जिलों के विधायकों की प्राथमिकता बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जयराम ने कहा कि प्राथमिकता बैठकों से विधायकों को अपने क्षेत्रों की विकासात्मक प्राथमिकताओं को तय करने में सहायता…
Read Moreराकांपा ने कहा-एक आदर्श कानून और तीन नए कृषि कानूनों का फर्क समझें पीएम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को तीन नए कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राकांपा के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामले मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक आदर्श कानून और तीन नए कृषि कानूनों के बीच का फर्क समझना चाहिए। बता दें, राकांपा के प्रवक्ता के इस बयान से कुछ घंटे पूर्व ही प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के पलट जाने पर अपनी बात को सही साबित करने के लिए कृषि सुधारों के प्रति पूर्व केंद्रीय…
Read Moreमंगलवार को हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज समेत इन नेताओं को मिल सकती है जगह
बिहार में मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है। राजभवन में कल दोपहर नीतीश कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार कल दोपहर नीतीश के मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। जदयू कोटे से इन्हें मिल सकती है जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और नालंदा से जेडीयू विधायक श्रवण कुमार को फिर से नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय है। निर्दलीय विधायक…
Read Moreकरुणामूलक नौकरी देने में पांच प्रतिशत का कोटा बड़ी बाधा: सीएम जयराम
प्रदेश में पिछले कई दिनों से करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने की मांग की जा रही है, लेकिन इसमें मात्र पांच प्रतिशत का कोटा सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। यह बात पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। सीएम ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि इसके तहत लोगों को नौकरियां मिले। इसलिए इसमें जो भी मदद होगी, वह करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के पास नेतृत्व की कमी है। कांग्रेस ने कोविड-19 में राजनीतिक लाभ लेना चाहा। जब कोविड-19…
Read Moreहरियाणा में राकेश टिकैत की किसान महापंचायत, हजारों की भीड़ उमड़ी, पांच प्रस्ताव भी पारित
कितलाना टोल प्लाजा पर रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में पंद्रह हजार से अधिक किसान मौजूद रहे। महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल सिंह और बलबीर सिंह राजेवाल ने संबोधित किया। महापंचायत में हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर-प्रदेश की 50 से अधिक खापों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। करीब ढाई घंटे चली महापंचायत में मंच से पांच प्रस्ताव पारित किए गए। किसान नेता राकेश टिकैत ने मंच से एलान किया कि किसानों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा। सरकार ये बात भली-भांति समझ…
Read MoreUttarakhand Glacier Burst: रातभर चलाया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन, सोमवार तक स्पष्ट होगी पूरी स्थिति – डीजीपी
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बचाव और राहत कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता है, इसमें पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक चमोली में आई आपदा में कम से कम 125 लोगों के लापता होने की जानकारी है। नुकसान का आकलन जारी है, जबकि कारण भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने आपदा में मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं चमोली जिला प्रशासन ने आठ शव मिलने की…
Read Moreकिसानों के लिए आज से शुरू होगा तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण
देहरादून उत्तराखंड के किसानों के लिए तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण शनिवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल परिसर से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत 25 हजार किसानों को खेती किसानी के साथ ही मत्स्य पालन, जड़ी बूटी, मुर्गीपालन, मौनपालन आदि के लिए ऋण दिया जाएगा। प्रदेश भर में 100 स्थानों पर एक साथ ऋण वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। मुख्यमंत्री वर्चुअल के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों से जुड़कर लोगों से संवाद करेंगे। निबंधक सहकारी समितियां बीएम मिश्र ने बताया…
Read Moreपुनर्मतगणना में चुनाव परिणाम पलटा, अब निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा जीतीं
जम्मू श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद की लारनू सीट पर हुई पुनर्मतगणना में पूर्व घोषित चुनाव परिणाम पलट गया और निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा बेगम 61 वोटों से जीत गई हैं। 22 दिसंबर 2020 को हुई मतगणना में इस सीट से पीडीपी की खालिदा बेगम को सात वोटों से विजयी घोषितकिया गया था। इस फैसले को साजिदा बेगम ने चुनौती दी थी। साजिदा की शिकायत पर डीपीईओ अंशुल गर्ग ने दोबारा मतगणना के आदेश दिए थे। आदेश के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे डाक बंगला खन्नाबल…
Read Moreलश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा गया जैश का कारिंदा
श्रीनगर/बांदीपोरा उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को राखी हाजिन में पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन लश्कर के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, एके-47 की एक मैगजीन व 21 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पुख्ता इनपुट के बाद 13 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने राखी हाजिन संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया। इसमें आतंकियों के…
Read More