शिमला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 मार्च से होने वाले वन डे और टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय महिला टीम में हिमाचल प्रदेश की दो क्रिकेटरों का चयन भी हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा और हरफनमौला हरलीन देओल को टीम में चुना गया है। सुषमा वर्मा का चयन दोनों टीमों के लिए हुआ है जबकि हरलीन टी-20 टीम में खेलेंगी। सुषमा की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। टी-20 में सुषमा ने पांच साल बाद वापसी की है। इन्होंने साल 2016 में…
Read MoreYear: 2021
चुनाव के लिए भाजपा ने गठित कीं प्रबंधन समितियां, बिंदल को सोलन का जिम्मा
शिमला पीपीई किट घोटाले में करीबी का नाम आने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से हटे डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिंदल को नगर निगम सोलन के चुनाव प्रबंधन के लिए गठित समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री एवं कसौली से विधायक डॉ. राजीव सैजल को सह प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरुषोत्तम गुलेरिया को समन्वयक नियुक्त किया गया है।…
Read Moreअब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में डाकिया अब घर-द्वार जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा। डाक विभाग प्रदेश के लोगों को जल्द यह सुविधा देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए इन्हें उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। डाक विभाग घर-द्वार आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-द्वार बनाएगा। शेष आयु वर्ग के…
Read Moreभारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
नई दिल्ली/बीजिंग भारत ने चीन से स्पष्ट रूप से कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध वाली सभी जगहों से सेनाओं को हटाया जाना जरूरी है, तभी दोनों पक्ष सीमा पर बाकी जगहों से सैनिकों की तैनाती घटाने पर विचार कर सकते हैं। पैंगोंग झील से सैनिकों के हटने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 75 मिनट तक टेलीफोन पर बातचीत में जोर देकर कहा, दोनों पक्षों को अब पूर्वी लद्दाख में एलएएसी से सटे बाकी के मुद्दों को भी जल्द से…
Read Moreपहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती, नौकरी के लिए ये है आयु सीमा
देहरादून उत्तराखंड सरकार ने फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अब…
Read Moreहरियाणा पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी, 31 मार्च को 600 इनोवा कारों को हरी झंडी दिखाएंगे विज
चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस आगामी बजट सत्र के बाद रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। पिछले बजट से खरीदी गईं 600 इनोवा गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंच चुकी हैं। यह गाड़ियां 31 मार्च से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस दिन गृह मंत्री अनिल विज इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 112 डायल करते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी और अपराध न हो इसके लिए प्रयत्नशील रहेगी। पुलिस ने एक डबल इंजन हेलीकॉप्टर खरीदने का भी प्लान तैयार किया है। यह हेलिकॉप्टर हवाई निगरानी करेगा। साथ ही बड़े…
Read Moreवित्त मंत्री पांच मार्च को पेश करेंगे पंजाब का बजट, मृतक किसानों को श्रद्धाजंलि देगा सदन
चंडीगढ़ पंजाब सरकार पांच मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले राज्य सरकार ने एक मार्च से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में इसे 8 मार्च को पेश करने का एलान किया था। पंजाब विधानसभा की सचिव शशि लखनपाल की ओर से जारी सत्र के कामकाज के विवरण के अनुसार, पांच मार्च को सुबह 10 बजे नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट, पंजाब सरकार के वर्ष 2019-20 के वित्तीय खाते और वर्ष 2019-20 के लिए एप्रोप्रिएशन अकाउंट रिपोर्ट पेश करने…
Read Moreस्कूल शिक्षकों के तबादलों पर अप्रैल तक लगेगी रोक
शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों पर अप्रैल तक रोक लगाने की तैयारी है। मार्च के पहले सप्ताह से अप्रैल के अंत तक विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के चलते ऐसा होगा। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। अगले सप्ताह इसको लेकर आदेश जारी हो सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री की मंजूरी लेकर रोजाना दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों के तबादले हो रहे हैं। इन दिनों स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम रिवाइज करवाया जा रहा है। तबादले होने से व्यवस्था बिगड़…
Read Moreबिजली बिल जमा न करवाने पर तहसीलदार कार्यालय का कनेक्शन काट दिया, इन अधिकारीयों को नोटिस जारी
सोलन पिछले पांच साल से बिजली बिल जमा न करवाने पर शुक्रवार को विद्युत बोर्ड ने तहसीलदार कार्यालय सोलन का कनेक्शन काट दिया। हालांकि, उपायुक्त के अनुरोध पर बाद में कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने मिनी सचिवालय स्थित एसी टू डीसी, एसडीएम, चेयरमैन ई गवर्नेंस, जिला सूचना अधिकारी और तहसीलदार कार्यालय को नोटिस जारी कर दो दिन में बकाया बिजली बिल जमा करवाने के लिए कहा है। इसके बाद तीन मार्च को कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई की आम जनता में…
Read Moreआज शिमला आएंगे रेल मंत्री, प्रदेश में चल रहीं परियोजनाओं पर करेंगे चर्चा
रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार दोपहर शिमला पहुंचेंगे। वह शाम 4:30 बजे ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वार्ता करेंगे। रेल मंत्री करीब डेढ़ बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे, वहां से प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर से 3:15 बजे अनाडेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 4:30 बजे ओकओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश में चल रहीं रेलवे की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम रेल मंत्रालय के उपनिदेशक सीएन मुरली ने जारी किया है। इस दौरे में मंत्री पीयूष गोयल की धर्मपत्नी सीमा गोयल और एपीएस विजय कुमार झा उनके साथ रहेंगे। बैठक…
Read More