Coronavirus in Himachal: नर्सिंग कॉलेज की 48 छात्राओं समेत 92 कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus in Himachal: नर्सिंग कॉलेज की 48 छात्राओं समेत 92 कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 92 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर 49, ऊना 8, सोलन 12, कांगड़ा 12, शिमला 4, हमीरपुर 3, मंडी 2, बिलासपुर, कुल्लू में 1-1 मामला आया है। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के नर्सिंग कॉलेज में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन 48 प्रशिक्षुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मामला नाहन में आया है। बडू साहिब में अब तक कोरोना संक्रमण के 130 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 124 मामले प्रशिक्षु नर्सों से जुड़े हुए हैं। 75 सैंपलों…

Read More

आज से दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से होगी शुरू

आज से दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से होगी शुरू

नई दिल्ली कोरोना संक्रमण और गाइडलाइन को देखते हुए संसद के दोनों सदन मंगलवार से अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दिन के 6 बजे तक चलेंगे। राज्यसभा में पीठासीन अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सांसदों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि संसद की कार्यवाही सुबह 9 बजे के बजाए अब 11 बजे से चलेगी। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि सदन की कार्यवाही मंगलवार से अपने सामान्य समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी। राज्यसभा पीठासीन अध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा के…

Read More

सस्पेंस खत्म, नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, विधायक दल की बैठक भी टली

सस्पेंस खत्म, नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, विधायक दल की बैठक भी टली

नई दिल्ली उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से जारी सियासी बवंडर के कारण उत्पन्न सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में फिलहाल न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर गहन मंथन के बाद फैसला करने और मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये विवाद को खत्म करने का विकल्प भी आजमाने का संकेत दिया है। राज्य में जारी सियासी उठापटक पर राजधानी में दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। केंद्रीय…

Read More

श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 100 बसें, लगाए गए कुंभ के स्टीकर

श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 100 बसें, लगाए गए कुंभ के स्टीकर

हरिद्वार महाकुंभ मेले में यात्रियों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शटल सेवा में 100 बसों का हरिद्वार डिपो संचालन करेगा। प्रदेश के अलग-अलग डिपो से करीब 100 बसों का बेड़ा हरिद्वार पहुंच गया है। बसें मेला क्षेत्र और देहात इलाकों में 50 किलोमीटर की परिधि में चलाई जाएंगी।  महाकुंभ में मेला क्षेत्र में आटो, निजी वाहनों के संचालन पर रोक होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बस सेवा संचालित हो रही है। बसों का संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार डिपो द्वारा…

Read More

विधानसभा में कृषि कानूनों पर जमकर हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष भिड़े

विधानसभा में कृषि कानूनों पर जमकर हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष भिड़े

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा में सोमवार को भी नए कृषि कानूनों पर माहौल गरमाया रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। कांग्रेस के गंभीर आरोपों पर सरकार के मंत्रियों ने पलटवार किया। सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पर हुईं किसानों की मौत का ब्योरा सदन पटल पर रखा। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस के मुख्य सचेतक बीबी बत्रा ने एक बार फिर एपीएमसी अधिनियम में संशोधन के लिए लाए गए निजी विधेयक को रद्द करने का मुद्दा उठाया। इस पर स्पीकर ने उन्हें बार-बार यह मुद्दा न उठाने को…

Read More

सौगातों के चक्कर में सरकार ने पेश किया घाटे का बजट

सौगातों के चक्कर में सरकार ने पेश किया घाटे का बजट

चंडीगढ़ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए 8622 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट पेश किया। हालांकि खुद वित्त मंत्री का कहना है कि अगर इस साल सरकारी मुलाजिमों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मजबूरी न होती तो नया बजट सरप्लस राजस्व वाला होता।  वित्त मंत्री ने बजट में वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए 9000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वैसे वर्ष 2020-21 के बजट में राजस्व घाटा 20730 करोड़ रुपये रहा था,…

Read More

कुर्सी पर 25 किo मीo उठा सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

कुर्सी पर 25 किo मीo उठा सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

न्यूली (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरोड़ गांव में सोमवार को पेट दर्द से कराह रही एक महिला को ग्रामीण कुर्सी पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक लाए। इसके बाद यहां से 13 किलोमीटर दूर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला का दस दिन पहले ही प्रसव हुआ है। अब उसे सैंज में क्वार्टर में रखा गया है।  रविवार रात…

Read More

ईडी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की कर सकता है जांच

ईडी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की कर सकता है जांच

शिमला हिमाचल प्रदेश के कई निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर सकता है। फीस की राशि के दुरुपयोग पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मामलों की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को भी पत्र लिखकर सभी निजी संस्थानों का ऑडिट करवाने की सिफारिश की है। इन संस्थानों पर विद्यार्थियों से ली गई फीस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने का आरोप है। नियमानुसार फीस को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आयोग…

Read More

हैरिटेज रेलवे ट्रैक कालका-शिमला पर लग्जरी रेल मोटरकार चलाने की योजना

हैरिटेज रेलवे ट्रैक कालका-शिमला पर लग्जरी रेल मोटरकार चलाने की योजना

शिमला कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की तैयारी है। अंबाला मंडल ने मुख्यालय से रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी है। इसी हफ्ते मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने इसकी पुष्टि की है। कालका और शिमला के बीच 14 सीटर रेल मोटरकार चलाने की योजना है। यह गाड़ी चार घंटे में कालका और शिमला के बीच की दूरी तय करेगी, जबकि अन्य गाड़ियों में यह सफर करीब पांच घंटों में तय होता…

Read More

वित्त विधेयक और अनुदान मांगों को पारित कराने पर सरकार की नजर

आज से दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से होगी शुरू

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यह चरण आठ अप्रैल तक चलेगा। दूसरे चरण में मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021-22 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पास कराने पर होगा। इसके अलावा सरकार ने कई विधेयकों को भी इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें पेंशन निधि नियामक व विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास…

Read More