चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना के कारण रविवार को डीएसपी वरिंदरपाल सिंह समेत 20 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के 1501 नए मामले भी दर्ज हुए हैं। इनमें से 23 मरीजों की हालत गंभीर है। सेहत विभाग के अनुसार, रविवार को 30959 लोगों के सैंपल लिए गए। इस तरह राज्य में अब तक 5378531 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 197755 मरीज संक्रमित पाए गए। 180133 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इस समय कोरोना के सक्रिय केसों की…
Read MoreYear: 2021
डॉक्टर को लगी गोली, नाराज चिकित्सक आज करेंगे हड़ताल
अमृतसर (पंजाब) अमृतसर के सिविल अस्पताल में रविवार सुबह चार बजे मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़ गए। इस पर एक गुट ने दूसरे पर गोली दाग दी। गोली इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. भवनीत सिंह के बायीं टांग में लगी। डॉ. भवनीत सिंह को तत्काल एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह के अनुसार गोली चलाने वाले व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने काम बंद कर सोमवार को सिविल अस्पताल…
Read Moreनिर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुना बढ़ गई लागत, केंद्र सरकार से बजट का नहीं हो पा रहा है प्रावधान
ददाहू (सिरमौर) राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से इसकी लागत पांच गुना बढ़ गई है। 1284 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इस परियोजना पर अब लगभग सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी भी कार्य में देरी हुई तो निर्माण लागत और बढ़ सकती है। बांध का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार के बजट में वर्ष 2021-22 के वित्त…
Read Moreबहुचर्चित फर्जी डिग्री जांच में अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बहुचर्चित फर्जी डिग्री बेचने वाले मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) की स्थापना की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग से स्थापना से संबंधित दस्तावेज लेने के बाद जांच अधिकारियों की एक टीम ने शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। कुछ अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में उनके वर्तमान पतों की जानकारी जुटाकर पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए जा…
Read Moreकैबिनेट बैठक में भीड़ पर अब लगाई जा सकती हैं बंदिशें
शिमला हिमाचल प्रदेश में भले ही कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है लेकिन एक बार फिर संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। मेलों, रैलियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वैक्सीन आने के बाद कई लोग भी लापरवाह हो गए हैं। न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही दो गज दूरी का पालन किया जा रहा है। लिहाजा, भीड़ पर अब बंदिशें लगाई जा सकती हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस…
Read Moreसीएम जयराम बोले- पंजाब पे कमीशन लागू करने पर करेंगे विचार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब पे कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा। सीएम फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान फतेहपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के लिए क्या बेहतर कर पाएं, यह भी देखा जाएगा। फतेहपुर उपचुनाव की तारीख तय होने के बाद ही चुनाव प्रचार आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई से आमजन का परेशान होना स्वाभाविक है। ऐसा नहीं कि पहले…
Read More15 से 22 मार्च तक होंगी दसवीं, बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 22 मार्च तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षाएं 15 मार्च से 22 मार्च तक होंगी। राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत केवल इस सत्र (मार्च 2021) में ही प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा से पहले संचालित की जा रही हैं। सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइल फीडिंग करते समय सावधानी से डालें। गलत ऑनलाइन फीडिंग के…
Read Moreघर के आंगन में पानी की टंकी में डूबने से अध्यापिका की मौत
घर के आंगन में पानी की टंकी में डूबने से एक अध्यापिका की मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात 10:00 बजे नगर परिषद घुमारवीं की आदर्श कॉलोनी की है। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि पानी चेक करते टंकी में मोबाइल गिरने और उसे निकालने के प्रयास में महिला की डूबने से मौत हुई है। अध्यापिका की 31 मार्च को रिटायरमेंट थी। परिवार के सदस्य लोगों को कार्यक्रम के कार्ड बांटे रहे थे। महिला के पति की दो साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। अध्यापिका…
Read Moreआशीष डोगरा मिस्टर और सोनिका बनीं मिस हिमाचल
पालमपुर के बॉडी बिल्डर आशीष डोगरा ने नवमी मिस्टर हिमाचल प्रतियोगिता अपने नाम की। जबकि ऊना की सोनिका वशिष्ठ ने पहली मिस हिमाचल फीमेल फिटनेस मॉडल स्पर्धा की ट्रॉफी हासिल की। इन दोनों ने अपने-अपने वर्ग में प्रदेश भर के बॉडी बिल्डरों को पछाड़ते हुए यह खिताब जीता है। हिमाचल प्रदेश बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित नवमी मिस्टर हिमाचल और प्रथम मिस हिमाचल फीमेल फिटनेस मॉडल स्पर्धा का समापन रविवार को नाहन में हुआ जिसमें नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। …
Read Moreनगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 19 तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर चार नगर निगमों का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों से 19 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। नगर निगम क्षेत्रों के पार्टी पर्यवेक्षकों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास दावेदारी कर सकेंगे। राज्य में पार्टी चिह्न पर नगर निगम चुनाव कराए जा रहे हैं। टिकट के दावेदारों को आवेदन के साथ शुल्क नहीं देना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने रविवार को बताया कि चारों नगर निगमों का चुनाव लड़ने के लिए 19 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन…
Read More