केजरीवाल से मिलीं ये दिग्गज नेता, औचक मुलाकात से सकते में भाजपा, सियासी गलियारों में हलचल तेज

केजरीवाल से मिलीं ये दिग्गज नेता, औचक मुलाकात से सकते में भाजपा, सियासी गलियारों में हलचल तेज

चंडीगढ़ 21 मार्च को पंजाब दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला से मुलाकात ने प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात इतनी अप्रत्याशित है कि पंजाब भाजपा सकते में है। वहीं कांग्रेस व अकाली दल ने खामोशी साधकर जमा-घटाव शुरू कर दिया है। पंजाब आप के नेताओं ने भी इस मुलाकात को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। केजरीवाल और चावला के बीच अमृतसर के सर्किट…

Read More

मुख्यमंत्री ने मोदी से सबके लिए मांगी वैक्सीन, 81 फीसदी सैंपल में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

मुख्यमंत्री ने मोदी से सबके लिए मांगी वैक्सीन, 81 फीसदी सैंपल में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना का नया वेरियंट पांव पसार चुका है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पंजाब की तरफ से भेजे गए 401 नमूनों में से 81 फीसदी में नया स्ट्रेन मिला है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर चिंता जाहिर की है। नया वेरियंट युवाओं पर ज्यादा असर डाल रहा है। कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि कोविड वैक्सीन को साठ साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी जरूरी किया जाए। मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने यह जानकारी दी।  पंजाब में सोमवार को…

Read More

विद्यार्थियों की सूची जारी, कोचिंग के लिए दिए जाएंगे एक-एक लाख रुपये

विद्यार्थियों की सूची जारी, कोचिंग के लिए दिए जाएंगे एक-एक लाख रुपये

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 100 मेधावियों को कोचिंग लेने के लिए सरकार एक-एक लाख रुपये देगी। स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों का चयन कर लिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर सुपर 100 का चयन वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए किया गया है।  निदेशालय ने सभी चयनित विद्यार्थियों को 26 मार्च तक कोचिंग संस्थानों में दाखिले लेने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों में दाखिला लेते…

Read More

वित्तीय वर्ष की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश

वित्तीय वर्ष की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को 25 मार्च तक तमाम औपचारिकताएं पूरा करने को कहा गया है। केवल जनजातीय जिलों को ही दो-चार दिन की छूट रहेगी। इस बीच तमाम कर्मचारियों को भी केवल ठोस कारणों से ही अवकाश पर भेजने के लिए कहा गया है।  चालू वित्त वर्ष की क्लोजिंग में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इसकी समय पर क्लोजिंग…

Read More

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की छह से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट मिलीं

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की छह से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट मिलीं

शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों के बाद अब हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड भी फर्जी मार्क्सशीट बेचने वालों के निशाने पर आ गया है। इस बात की तस्दीक बद्दी के एक निजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट बनाकर फर्जी मार्क्सशीट बेचे जाने की जांच में हुई है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड की भी छह से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट बरामद हुई हैं। दिल्ली में बैठे गिरोह के सदस्यों ने देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों की मार्क्सशीट बेचने का काम किया है।…

Read More

कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली देश में एक साल पहले वैश्विक महामारी ने दस्तक दी थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में आज से ठीक एक साल पहले इसी दिन जनता कर्फ्यू लगाया गया था… और आज एक साल बाद देश कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहा है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में स्थिति विकराल होने के बाद कई तरह की पाबंदियां लगाईं गईं हैं। देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे…

Read More

मोदी-शाह से फडणवीस की मुलाकात के बाद लीक हुई परमबीर की चिट्ठी : शिवसेना

मोदी-शाह से फडणवीस की मुलाकात के बाद लीक हुई परमबीर की चिट्ठी : शिवसेना

मुंबई सामना में लेख- फडणवीस दिल्ली जाकर मोदी-शाह को मिलते हैं और दो दिन में परमबीर सिंह पत्र लिखकर खलबली मचाते हैं शिवसेना का दावा-महाविकास आघाड़ी सरकार के पास आज भी अच्छा बहुमत है शिवसेना ने कहा- ये सब साजिश का हिस्सा, राज्यपाल भी कर रहे शरारत पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। इसे लेकर भाजपा लगातार शिवसेना सरकार पर हमलावर है और अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है। इधर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में…

Read More

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए चार आतंकी, तलाशी अभियान जारी

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकी, तलाशी अभियान जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार शोपियां के मनिहाल गांव में चार आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। इस संयुक्त ऑपरेशन को आर्मिस 34 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक एके-47 और तीन पिस्टल मिली हैं। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शोपियां के रावलपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़…

Read More

केजरीवाल ने कैप्टन को ललकारा, खेला मुफ्त बिजली-पानी का कार्ड

केजरीवाल ने कैप्टन को ललकारा, खेला मुफ्त बिजली-पानी का कार्ड

नई दिल्ली/चंडीगढ़/अमृतसर आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली-पानी का कार्ड पंजाब में भी खेला है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में बिजली का बिल जीरो आ सकता है तो जीतने के बाद पंजाब में क्यों नहीं? किसान मुद्दे पर भी पार्टी ने अपना स्टैंड जारी रखते हुए कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी आंदोलन का समर्थन करती रहेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा के बाघापुराना में आप द्वारा आयोजित…

Read More

कोविड नियमों पर सरकार सख्त, आज से रोजाना रात 9 बजे तक लगेगा टीका

कोविड नियमों पर सरकार सख्त,  आज से रोजाना रात 9 बजे तक लगेगा टीका

दिल्ली आज से लोग सुबह 9 से रात 9 बजे तक कोराना का टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए सभी अस्पतालों में तैयारी पूरी हो गई है। टीकाकरण को को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर एक हजार तक किया जाएगा।  प्रत्येक अस्पताल को कम से कम छह केंद्रों पर टीकाकरण करने को कहा गया है। सोमवार से रात 9 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। दोपहर 3 बजे…

Read More