देश का कानून सर्वोपरि, किसी के कहने या धरना लगाने से नहीं चलता : अनिल विज

देश का कानून सर्वोपरि, किसी के कहने या धरना लगाने से नहीं चलता : अनिल विज

चंडीगढ़ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है। कानून मेरे या फिर किसी और के कहने से नहीं चलता। विज ने यह प्रतिक्रिया सिरसा में आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज हुए एफआईआर व देशद्रोह के मामलों पर दी है। गृह मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा के डिप्टी स्पीकर की कार पर हमला किया था। उसके बाद आरोपी किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में किसानों को रिहा करने की मांग हो रही है। अनिल विज…

Read More

संकट : कैप्टन ने आलाकमान का फैसला तो माना, अपनी शर्तें भी रखीं

संकट : कैप्टन ने आलाकमान का फैसला तो माना, अपनी शर्तें भी रखीं

नई दिल्ली/चंडीगढ़ आलाकमान का संदेश लेकर चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस नेतृत्व का फैसला मानने को तैयार हो गए हैं।  कैप्टन को अब नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने पर एतराज नहीं है।  सब ठीक रहा तो सोमवार को सिद्धू के लिए पंजाब प्रधान पद पर घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, सूत्रों की माने तो सिद्धू की टीम में रखे जाने वाले तीन से चार कार्यकारी प्रधानों का चयन कैप्टन की मर्जी से होगा।    सिद्धू के मामले में…

Read More

आईएएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

आईएएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

शिमला हिमाचल प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी पर सोलन जिले में तैनात एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारी का तबादला कर शिमला में एक विभाग का निदेशक लगा दिया है। साथ ही उपायुक्त सोलन ने मामले की जांच के लिए एडीए सोलन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।  सूत्रों के अनुसार अधिकारी पर आरोप है कि वह पद पर रहते हए एक महिला कर्मी का उत्पीड़न करने, उसे निजी व एकांत जगहों पर बुलाने के लिए…

Read More

कोर्ट में चुनौती देने वाले 10वीं के छात्र ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

कोर्ट में चुनौती देने वाले 10वीं के छात्र ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने के फार्मूले को हाईकोर्ट में चुनौती देने वाले छात्र ने अब 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्र ने 12 जुलाई को बोर्ड की ओर से ली गई विशेष परीक्षा में भी अच्छा स्कोर किया है, जिसके चलते उसने हिंदी विषय में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अगर छात्र बोर्ड के फार्मूले को कोर्ट में चुनौती न देता और वह शत-प्रतिशत अंक हासिल करने से वंचित रह जाता। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले का एक छात्र…

Read More

एनटीटी और आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर

एनटीटी और आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर

शिमला नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों के साथ आंगनबाड़ी वर्करों के लिए भी प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का मौका मिलने वाला है। नर्सरी और केजी कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती के लिए विभाग के अधिकारी आरएंडपी नियम बनाने में जुट गए हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। अप्रैल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था। एनटीटी कर…

Read More

जानें मिश्रित पेट्रोल के बारे में सबकुछ, क्या जाम कर सकता है गाड़ी का इंजन?

जानें मिश्रित पेट्रोल के बारे में सबकुछ, क्या जाम कर सकता है गाड़ी का इंजन?

जम्मू तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण पर जम्मू-कश्मीर पेट्रोलियम डीलर ओनर एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि नीतिगत फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में सप्लाई किए जा रहे पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाया गया है। इसे लेकर वाहन चालकों को जागरूक नहीं किया गया, जिससे वाहनों में दिक्कतों का शिकायतें आना शुरू हो गई हैं।  एसोसिएशन का कहना है कि एथनॉल पेट्रोल से भारी होता है। वाहन की ईंधन टंकी में यदि पानी घुस जाए तो एथनॉल भी पानी से मिलकर…

Read More

घोटाले में तीन आईएएस अफसरों के घरों समेत 9 ठिकानों पर सीबीआई छापा

घोटाले में तीन आईएएस अफसरों के घरों समेत 9 ठिकानों पर सीबीआई छापा

जम्मू बहुचर्चित रोशनी घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई ने तीन आईएएस अफसर, एक नेता और अन्य अधिकारियों के जम्मू व श्रीनगर में स्थित नौ ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, बेनामी संपत्ति, लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई है। यह मामला 2009 का है। रोशनी योजना के तहत इन अफसरों ने कई लोगों को अवैध रूप से लाभ दिया। एक साल पहले ही हाईकोर्ट ने रोशनी के तमाम मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। जिनके यहां सीबीआई ने कार्रवाई…

Read More

हरियाणा में इसी महीने हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, केंद्रीय गृह मंत्री से मिले मनोहर लाल

हरियाणा में इसी महीने हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, केंद्रीय गृह मंत्री से मिले मनोहर लाल

चंडीगढ़ हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बदलाव के खाका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। लेकिन, अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल हो सकता है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विषय के अलावा किसान आंदोलन, नए डीजीपी की नियुक्ति सहित राज्य के अनेक ज्वलंत मुद्दों पर लंबी चर्चा की।  दो नए मंत्री बनाने के साथ ही…

Read More

एसपी ऑफिस के घेराव को बढ़े किसान, शासन के साथ बैठक भी बेनतीजा

एसपी ऑफिस के घेराव को बढ़े किसान, शासन के साथ बैठक भी बेनतीजा

सिरसा (हरियाणा) पांच किसानों की रिहाई को लेकर हरियाणा के सिरसा में किसान एसपी कार्यालय का घेराव  करेंगे। प्रदर्शन से पहले ही सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लघु सचिवालय के मुख्यद्वार और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने पुलिस की पांच, आर्म्ड पुलिस की चार, आईआरबी की चार और रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी हैं।  विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को…

Read More

लक्खा सिधाना का बयान: लालकिला हिंसा में गिरफ्तारियां गलत, पंजाब पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

लक्खा सिधाना का बयान: लालकिला हिंसा में गिरफ्तारियां गलत, पंजाब पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

चंडीगढ़ दिल्ली लालकिला हिंसा के मामले में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने युवा किसानों के बयान दर्ज किए। इस दौरान लक्खा सिधाना ने बयान दर्ज कराए। सिधाना समेत युवाओं ने कहा कि हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। इस बारे में पंजाब पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। इसके लिए जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगना चाहिए।  समिति के चेयरमैन सर्वजीत मान और कांग्रेस के अन्य विधायक सदस्यों के सामने दिल्ली हिंसा में जमानत पर रिहा हुए युवा  किसानों ने…

Read More