किसानों के बीच जाकर माहौल सुधारेंगे सांसद : भाजपा हाईकमान का फैसला

किसानों के बीच जाकर माहौल सुधारेंगे सांसद : भाजपा हाईकमान का फैसला

लखनऊ भाजपा हाईकमान ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांसदों को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देते हुए जनता के बीच जाने का मंत्र दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली में आयोजित अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के भाजपा सांसदों की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को दिलाने को कहा।  उन्होंने सांसदों को किसानों के बीच जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ…

Read More

होमगार्ड ने महिला आईएएस की गाड़ी रोकी, डीसीपी ने किया लाइन हाजिर, आहत होकर जहर खाया

होमगार्ड ने महिला आईएएस की गाड़ी रोकी, डीसीपी ने किया लाइन हाजिर, आहत होकर जहर खाया

पंचकूला (हरियाणा) लाल बत्ती तोड़ने पर महिला आईएएस अधिकारी की गाड़ी रोकने पर लाइन हाजिर करने से आहत होमगार्ड ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने और गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ…

Read More

तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर

तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। ‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कल्याण और विकास (वित्तीय साधनों की योजनाबंदी, व्यवस्था और उपयोग) उप-आवंटन बिल -2021’ के जरिए सरकार अनुसूचित जातियों से जुड़े मामलों को लागू…

Read More

सामूहिक अवकाश को लेकर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

सामूहिक अवकाश को लेकर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

पटियाला (पंजाब) पंजाब के कोने-कोने से विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के मुलाजिम, पेंशनर और कच्चे व कांट्रैक्ट वर्कर हजारों की संख्या में पटियाला पहुंचे। उन्होंने तय कार्यक्रम के मुताबिक सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली करने के बाद मोती महल का घेराव करने को रोष मार्च करते हुए कूच किया। भारी पुलिस फोर्स ने मुलाजिमों के बड़े हुजूम को वाईपीएस चौक में ही रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में एसडीएम चरनजीत सिंह और एसपी (सिटी) वरुण…

Read More

गढ़ किसी का नहीं होता, जयराम भी हारे थे 2013 में मंडी उपचुनाव : विक्रमादित्य

गढ़ किसी का नहीं होता, जयराम भी हारे थे 2013 में मंडी उपचुनाव : विक्रमादित्य

शिमला पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गढ़ किसी का नहीं होता है, यह सब समय-समय की बात होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वर्ष 2013 में हुए मंडी संसदीय सीट का उपचुनाव हारे थे। वीरवार को अमर उजाला से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान अर्की या मंडी जिस भी सीट से निर्देश देगा, वहीं से उनकी माता प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ेंगी। प्रतिभा सिंह दो बार मंडी से सांसद रही हैं। अब नए समीकरण प्रदेश की राजनीति…

Read More

साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम : शिक्षा निदेशालय

साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम : शिक्षा निदेशालय

शिमला हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले करने के लिए साइबर कैफे में रेट तय होंगे। विद्यार्थियों से वसूले जा रहे मनमाने रेट पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से मिलकर रेट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कॉलेजों को डिजिटल या हार्ड कॉपी के तौर पर प्रोस्पेक्टस देने के लिए भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि कई जिलों से साइबर कैफे वालों की ओर से…

Read More

मेकशिफ्ट अस्पताल बनेंगे, 109 एंबुलेंस लेंगे

मेकशिफ्ट अस्पताल बनेंगे, 109 एंबुलेंस लेंगे

शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन और मेक शिफ्ट अस्पताल बनेंगे। सरकार ने इन्हें जिला कांगड़ा के इंदौरा, नाहन और हमीरपुर में बनाने का फैसला लिया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते सरकार 109 और एंबुलेंस किराये पर लेगी। सरकार ने 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पताल के वार्डों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने वीरवार को उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों और सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से ये निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक सप्ताह के भीतर…

Read More

राहत: चार महीने बाद तीस हजार से कम केस, 24 घंटे में 415 मरीजों की मौत

राहत: चार महीने बाद तीस हजार से कम केस, 24 घंटे में 415 मरीजों की मौत

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन अचानक कम हो रहे हैं। राहत की बात है कि 24 घंटे में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा चार महीनों बाद आया है। जिसमें एक दिन में 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले मार्च 2021 में कोरोना के नए मामले तीस हजार से कम हुए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश…

Read More

राज्यसभा सांसद की कोठी में छिपाकर रखा गया था ट्रैक्टर, खुफिया तंत्र फेल

राज्यसभा सांसद की कोठी में छिपाकर रखा गया था ट्रैक्टर, खुफिया तंत्र फेल

नई दिल्ली नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही कई पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिर सकती है। इस घटना के बाद नई दिल्ली डीसीपी दीपक यादव बहुत नाराज बताए जा रहे हैं।  नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर को सोनीपत, हरियाणा से किराए पर मंगाया गया था। कंटेनर में टैक्टर को छिपाकर लाया गया था। कंटेनर चालक सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह धौला कुंआ के रास्ते 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग में…

Read More

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर/बांदीपोरा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों द्वारा सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जोकि लगातार पिछले करीब 72 घंटे से भी अधिक समय से जारी है।  इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं…

Read More