पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने को चार घंटे बाद मंजूरी मिलने से उखड़ा कर्मचारी संघ

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने को चार घंटे बाद मंजूरी मिलने से उखड़ा कर्मचारी संघ

शिमला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को वीरवार दोपहर बाद सचिवालय परिसर में भी श्रद्धांजलि दी गई। सचिवालय कर्मचारी संघ ने पार्किंग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम के लिए मंजूरी लेने के लिए चार घंटे का समय लगने पर रोष जताया। कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन का बहुत समय सचिवालय में बिताया। ऐसे में वे सचिवालय परिवार के सदस्य हैं। सचिवालय के ऊंचे भवनों की नीवं भी उन्होंने रखी। आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम को…

Read More

राजधानी में गहराया जल संकट, दिल्ली-हरियाणा आमने-सामने

राजधानी में गहराया जल संकट, दिल्ली-हरियाणा आमने-सामने

नई दिल्ली दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर फिर सियासत छिड़ गई है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने राजधानी में पेयजल किल्लत का ठीकरा हरियाणा पर फोड़ते हुए कहा कि फिलहाल करीब 120 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली में शोधित जल की करीब 100 एमजीडी कमी हो गई है। हरियाणा से जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है।  इसका असर प्रधानमंत्री व मंत्रियों के निवास, सुप्रीम कोर्ट समेत केंद्र सरकार के…

Read More

नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से मान्यता देने पर सीबीआई अगले सप्ताह कर सकती है बड़ी कार्रवाई 

नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से मान्यता देने पर सीबीआई अगले सप्ताह कर सकती है बड़ी कार्रवाई 

देहरादून फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में सीबीआई अगले सप्ताह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें कई गिरफ्तारियां भी संभव हैं। इधर, नोएडा में पूर्व कुलपति जेएल कौल के घर छापा मारने वाली टीम भी देहरादून लौट आई है। टीम को वहां से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें कुछ वित्तीय दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दो दिनों तक इन दस्तावेजों का अवलोकन किया जाएगा।  एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके ओएसडी डीएस नेगी पर आरोप…

Read More

अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर सरगना समेत तीन आतंकी ढेर

अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर सरगना समेत तीन आतंकी ढेर

जम्मू दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा के सरगना आरिफ अहमद हजाम समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से एक एके 47 राइफल, दो पिस्टल व अन्य सामग्री बरामद की गई है। एक सप्ताह में घाटी में आठ दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। अनंतनाग के अच्छाबल के कवारीगाम गांव में शनिवार को एक विशेष इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त…

Read More

सरकार ने किया चिह्नित, 300 से ज्यादा कर्मियों पर पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन का शक

सरकार ने किया चिह्नित, 300 से ज्यादा कर्मियों पर पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन का शक

जम्मू अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान, अलगाववाद और आतंकी समर्थकों की पिछली सरकारों में प्रशासन में गहराई तक पहुंच गई जड़ों को एक-एक कर प्रदेश सरकार ने काटना शुरू कर दिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया है। सभी विभागों से संदिग्धों की सूची तलब की गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल 300 से अधिक दागी कर्मचारी चिह्नित किए जा चुके हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इनमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी हैं।  राजभवन से जुड़े…

Read More

मुख्यमंत्री ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में हरियाणा के बेटे को आस्ट्रेलिया में न्याय दिलाने केलिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। विशाल सिडनी में एक हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से आस्ट्रेलिया की जेल में बंद है। मुख्यमंत्री ने लेखी से उच्च प्राथमिकता के साथ इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विशाल के…

Read More

साइबर सेल के हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन को गोली मारकर जान दी

साइबर सेल के हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन को गोली मारकर जान दी

भिवानी (हरियाणा) हरियाणा के भिवानी जिले के गांव किरावड़ में शनिवार देर शाम को तीन लोगों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया। गोली चलाने का आरोप हांसी साइबर सेल में तैनात एक हवलदार पर लगा। जिसने दो सगे भाइयों व बड़े भाई के लड़के पर दनादन गोलियां बरसा दीं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं आरोपी हवलदार का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव के पास मिला है। वारदात की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को लगी वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

तलवंडी साबो प्लांट का यूनिट दो दिनों में शुरू करेगा बिजली उत्पादन

तलवंडी साबो प्लांट का यूनिट दो दिनों में शुरू करेगा बिजली उत्पादन

पटियाला पंजाब में गहराए बिजली संकट के बीच राहत कुछ उम्मीद जगी है। उत्तर भारत के सबसे बड़े पंजाब स्थित 1980 मेगावाट क्षमता के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक यूनिट के दो दिन में बिजली उत्पादन शुरू करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यूनिट की मरम्मत के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स की चीन से सप्लाई की जा चुकी है। यह जल्द प्लांट में पहुंच जाएंगे। इसके तुरंत बाद यूनिट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट शुक्रवार शाम…

Read More

निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने का विधेयक मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी

निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने का विधेयक मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश निजी स्कूल (फीस और अन्य मामलों का विनियमन) विधेयक 2021 विधानसभा के 2 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी है। आम जनता से मिले सुझावों के आधार पर शिक्षा निदेशालय ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। आगामी कैबिनेट बैठक में विधेयक के प्रारूप पर मंथन होगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर विधानसभा में इसे कानून बनाने के लिए रखेंगे। कोरोना संकट में कई निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने के आरोप लग रहे हैं। बीते वर्ष प्रदेशभर में…

Read More

असर: मनाली में 60 तो शिमला में घटे 10 फीसदी पर्यटक

असर: मनाली में 60 तो शिमला में घटे 10 फीसदी पर्यटक

शिमला/मनाली (कुल्लू) केंद्र सरकार के कोरोना अलर्ट का असर काम कर गया है। मनाली में 60 तो शिमला में 10 फीसदी पर्यटक घट गए हैं। इस वीकेंड मैदानी राज्यों की गर्मी से राहत पाने कम संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश में पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने विगत 6 जुलाई को प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार को पर्यटन स्थलों पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर नियमों का पालन न होने पर आगाह किया था। दोबारा बंदिशें लगाने पर भी चेताया था। कोरोना की बंदिशों में छूट मिलने के…

Read More