जम्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल के 52 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इनमें एक को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल की 19 बटालियन के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद को उनकी विलक्षण युद्ध कौशल, कुशल नेतृत्व और अनुकरणीय वीरता के लिए मरणोपरांत वीरता के…
Read MoreYear: 2020
विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर प्रदेश सरकार कर रही है विचार : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
शिमला/ कुल्लू हिमाचल सरकार अटल टनल रोहतांग में विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। विस्ताडोम में पारदर्शी खिड़कियों और शीशे की छत की सुविधा होती है। अगर योजना सीरे चढ़ती है तो आने वाले समय में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पारदर्शी बस में बैठकर रोहतांग टनल के अलावा यहां की वादियों के नजारे ले सकेंगे। शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वाजपेयी ने कुल्लू के प्रीणी गांव में अपने जीवन…
Read Moreकोरोना : लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में शनिवार को 119 नए मामले आए हैं। शिमला 13, मंडी में 14, सोलन 25, बिलासपुर 12, सिरमौर आठ, हमीरपुर 13, चंबा चार, कुल्लू आठ, ऊना नौ और कांगड़ा में 13 पाॅजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3994 पहुंच गया है। 1309 सक्रिय मामले हैं। 2632 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 81 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर…
Read Moreहिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
शिमला हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश में मौसम मौसम मिलाजुला बना रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.5, भुंतर 34.2, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.8, चंबा 31.1, कांगड़ा 32ण.1, सोलन 29.7, मंडी 32.1, नाहन 28ण.3, मनाली 27.1, धर्मशाला 26.4, केलांग 27.8, कल्पा 24.7, शिमला…
Read More‘पंजाब आकर तो देख, मैं सबक सिखाऊंगा’ गुरपतवंत सिंह पन्नू को कैप्टन की चुनौती
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को मोगा के जिला प्रशासनिक कॉम्पलेक्स में आपत्तिजनक झंडा लहराने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही नौजवानों को भी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसकी सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) जैसे भारत विरोधी तत्वों के झूठे प्रचार के बहकावे में न आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने पन्नू को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘तू पंजाब तो आकर देख, मैं तुझे सबक सिखाऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-शान्ति को भंग करने की किसी…
Read Moreआतंकियों का सफाया करने वाले चार जांबाजों को शौर्य चक्र
दिल्ली / जम्मू विंग कमांडर विशक नायर, ले कर्नल कृष्ण रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक दुबे को मिलेगा सम्मान सेना के 31 और पुलिस के 916 जवानों को वीरता पदक विस्तार जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले सेना के चार जांबाजों को शौर्य पदक दिया जाएगा। इनमें वायु सेना के विंग कमांडर विशक नायर और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे शामिल हैं। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति ने सेना के…
Read Moreपुलिस के होनहार अधिकारी ताहिर अशरफ को मिला पीएमजी पदक
जम्मू-कश्मीर एसपी ताहिर अशरफ को साल 2018 में जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। वह यह पदक प्राप्त करने वाले उच्चाधिकारियों में पहले हैं। ताहिर अशरफ केपीएस 2004 बैच के अधिकारी हैं। डिप्टी एसपी रहते हुए वह नौशेरा, रियासी, बांदीपोरा में भी सेवाएं दे चुके हैं। बतौर एसपी वह एसीबी, एसपी हेटक्वार्टर अनंतनाग में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह ऑपरेशन्स श्रीनगर व साइबर पुलिस संभाग कश्मीर की कमान संभाल रहे हैं। ताहिर अशरफ लोगों को साइबर अपराधों के बारे में…
Read Moreपीएम करेंगे सितंबर के अंतिम सप्ताह में करेंगे अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन: जयराम
शिमला/ कुल्लू हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणास्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में कोरोना वाॅरियर्स भी मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। सीएम जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते …
Read Moreसामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया 74वां स्वतंत्रता दिवस
शिमला कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया गया। कुल्लू के ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। इसमें करीब 500 कुर्सियां लगाई गई थीं। इतने ही लोगों की सामाजिक दूरी में व्यवस्था की गई । राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी…
Read Moreदेश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 25 लाख के पार, रोजाना 60,000 से अधिक मामले आ रहे सामने
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शनिवार को 65,002 नए मामले सामने आए। यह आठवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 25 लाख 26 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 18 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 996 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 49,036 हो…
Read More