काठमांडो चीन की विस्तारवादी नीति नेपाल में अनियंत्रित होती जा रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मौन समर्थन के साथ चीन कई स्थानों पर धीरे-धीरे नेपाली भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है। नेपाल के कृषि मंत्रालय के सर्वेक्षण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सात सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नेपाल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग तेजी से आगे बढ़ रहा है और अधिक से अधिक भूमि का अतिक्रमण कर नेपाली सीमाओं को आगे…
Read MoreYear: 2020
चार विवादित विधायक तलब, भाजपा और प्रदेश सरकार चिंता में
देहरादून पार्टी के कुछ विधायकों की गुस्ताखियां और विवाद ने भाजपा और सरकार को चिंता में डाल दिया है। कोरोनाकाल में जब संगठन और सरकार अपनी छवि चमकाने की कोशिशों में जुटी है, ऐसे में पार्टी के कुछ विधायकों की बयानबाजी और हरकतों से सरकार और संगठन को रक्षात्मक और असहज होना पड़ा है। नतीजा यह है कि अब प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चार विधायकों को 24 अगस्त को पार्टी कार्यालय में तलब किया है। इनमें से एक निष्कासित विधायक भी हैं। अपने जवाबों से वे पार्टी नेतृत्व को…
Read Moreभारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की पगडंडियों पर चौकसी बढ़ी, आतंकी घुसपैठ की आशंका
गोरखपुर आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर भारत-नेपाल की सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। दिल्ली में पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी से पूछताछ के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। पगडंडियों पर विशेष नजर है। शनिवार की सुबह निर्देश मिलने के बाद सतर्कता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछले कुछ साल में इंडो-नेपाल बार्डर पर संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते आतंकी घुसपैठ की…
Read Moreप्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में नई शिक्षा नीति को लेकर दी जाएगी प्रस्तुति : मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
शिमला नई शिक्षा नीति को लेकर सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति को हिमाचल में किस प्रकार से लागू किया जाना है? इस नीति के तहत प्रदेश में पहले से क्या किया किया गया है? इसको लेकर अब मंत्रिमंडल को अवगत करवाया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में बेहतरीन कार्य करेगा। नई शिक्षा नीति को लागू करने…
Read Moreहवाई दौरे को लेकर सरकार के निर्देश स्पष्ट
शिमला हवाई दौरे को लेकर निर्देश स्पष्ट हवाई टिकट बुक करने के लिए ट्रेवल एजेंसी का शुल्क सरकार वहन नहीं करेगी। सरकार ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से इस बारे में सभी प्रशासनिक अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को स्थिति स्पष्ट की गई है। हिमाचल प्रदेश के वित्त विभाग ने अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य से हवाई यात्रा करना चाहता है तो वह एयर इंडिया की…
Read Moreकैबिनेट मंत्री के खिलाफ कई संगीन आरोप, मनकोटिया ने राज्यपाल से जांच कराने की मांग की
शिमला हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच के बीच सियासी उठापटक अब राजभवन तक पहुंच गई है। पूर्व कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को शिकायती पत्र लिखकर मामले में जांच कराने की मांग कर दी है। शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच हुई मुलाकात के बाद अब राजभवन को शिकायत मिलने से मंत्री की मुश्किलें और बढ़ना तय हो गया है। दरअसल, मनकोटिया की तरफ से भेजी गई शिकायत में मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार से…
Read Moreफर्जीवाड़ा : बीपीएल और अंत्योदय में शामिल 125 सरकारी अफसर, बीडीओ से रिकॉर्ड तलब, अब मच गया हड़कंप
शिमला मोटी तनख्वाह पाने वाले हिमाचल के 125 सरकारी अफसर फर्जीवाड़ा कर गरीबों की सबसे निचली श्रेणी बीपीएल और अंत्योदय में शामिल हो गए हैं। यह अधिकारी सालों से डिपुओं में मिलने वाले गरीब लोगों के सस्ते राशन को डकार रहे हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विभाग में इन दिनों सरकारी करदाताओं को डिपो में मिलने वाले सस्ते राशन के कोटे से बाहर करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान 125 सरकारी अफसर ऐसे पाए गए, जो स्कूल प्रवक्ता,…
Read Moreकोरोना वायरस के म्यूटेशन पर है अधिक शोध की आवश्यकता : डब्ल्यूएचओ
जिनेवा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की महामारी विज्ञानी मारिया वान केरकोव ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन (रूप बदलने) के प्रभाव पर बहुत अधिक शोध की आवश्यकता है। जिनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, ‘म्यूटेशन की पहचान करने के लिए एक विशेष कार्य समूह बनाया गया है और हम देख रहे हैं कि हम कैसे म्यूटेशन के मतलब को बेहतर समझ सकते हैं और ये कैसे व्यवहार करता है।’ रायटर्स के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक तौर पर 22.78 मिलियन से अधिक लोग कोरोना वायरस से…
Read Moreचीन को एक और झटका, ट्रेन बनाने का ठेका रद्द
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे चीन को भारतीय सेना ने दो टूक कहा-वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना पहले की स्थिति बहाल करे। अगर चीन ने कोई नापाक हरकत की तो उसे इसके अप्रत्याशित नतीजे भुगतने होंगे। इस बीच, रेलवे ने शुक्रवार को चीन को एक और झटका देते हुए 44 सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाने का ठेका रद्द कर दिया है। इसके लिए निविदा पिछले साल ही जारी हुआ था। बीते महीने ही जब टेंडर खोले गए तो सिर्फ…
Read Moreकोरोना संक्रमण : दिल्ली में 5.8 से बढ़कर 7.2 फीसदी हुई संक्रमण दर, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
नई दिल्ली राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 30 से घटकर 5 फीसदी तक कम हो गई थी, लेकिन करीब 10 दिन से यह फिर बढ़ने लगी है और 7 फीसदी से ज्यादा हो गई है। अब जांच के मुकाबले ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से अभी भी काफी कम है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में संक्रमण दर 30 फीसदी तक पहुंची, जो अगस्त में 6 फीसदी से कम हो गई। 12 अगस्त को कुल 18,894 लोगों की…
Read More