जम्मू और कश्मीर के बाशिंदों की शिकायतें सीधे दिल्ली दरबार, जल्द होगा निपटारा

जम्मू और कश्मीर के बाशिंदों की शिकायतें सीधे दिल्ली दरबार, जल्द होगा निपटारा

श्रीनगर एलजी मनोज सिन्हा ने लोगों के मुद्दों का समय पर निवारण करने के लिए प्रदेश के पहले इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण प्रणाली का अनावरण किया। इस प्रणाली के अंतर्गत लोगों की शिकायतों और अन्य मुद्दों की चौबीस घंटे निगरानी होगी। इस पोर्टल को भारत सरकार के शिकायत पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा। अब यहां के बाशिंदों की शिकायतें सीधे दिल्ली दरबार पहुंचेंगी। साथ ही इनका जल्द निपटारा भी होगा। श्रीनगर के राज भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण और निगरानी…

Read More

हिमाचल विधानसभा में ये बिल हुए पास—

हिमाचल विधानसभा में ये बिल हुए पास—

शिमला हिमाचल सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन पांच बिलों को मंजूरी दी, जबकि चार विधेयक पेश किए। पिछले चार दिन से विधानसभा के मानसून सत्र में चल रहा सत्ता पक्ष और विपक्ष का गतिरोध पांचवें दिन टूटा। प्रश्नकाल शांतिपूर्वक निपट गया। सूदखोरों पर नकेल कसते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश साहूकारों का रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक-2020 प्रस्तुत किया। इस अधिनियम की धारा 4 के अधीन कोई साहूकार किसी भी व्यक्ति को खाते में बीस हजार से अधिक का ऋण देय चेक या प्राप्त करने वाले के खाते…

Read More

कोरोना महामारी और पढ़ाई बाधित होने के कारण शिक्षा बोर्ड ने लिया यह फैसला….

कोरोना महामारी और पढ़ाई बाधित होने के कारण शिक्षा बोर्ड ने लिया यह फैसला….

धर्मशाला हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षाएं दिसंबर माह में नहीं लेगा। इस बार इन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों के साथ ही करवाई जाएंगी। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी और लंबे समय तक पढ़ाई बाधित होने के कारण लिया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर माह में करवाता था।  बोर्ड ने इस बार कोविड-19 के कारण शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा ग्रीष्मकालीन…

Read More

शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट की गडकरी ने की थी घोषणा, अब केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया

शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट की गडकरी ने थी घोषणा, अब केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया

हमीरपुर 10 हजार करोड़ रुपये के शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट से केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्रालय की घोषणा के तीन साल बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस बहुप्रतीक्षित फोरलेन निर्माण के लिए बजट की कमी बताई है। साथ ही प्रोजेक्ट को अलाभकारी एवं अव्यावहारिक बताया। प्राधिकरण ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर इस 224 किलोमीटर फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करने से इनकार कर दिया है। फोरलेन को तैयार करने में आने वाली भारी-भरकम लागत का तर्क देते हुए प्राधिकरण…

Read More

जेईई और नीट की परीक्षा कराने को भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र को पत्र लिखकर दिया समर्थन

जेईई और नीट की परीक्षा कराने को भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र को पत्र लिखकर दिया समर्थन

नई दिल्ली गैर भाजपा शासित छह राज्यों ने भले ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हो लेकिन भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस परीक्षा को आयोजित करने का भरोसा दिया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख से लेकर कर्नाटक तक और गुजरात से लेकर असम, मणिपुर और नागालैंड तक नीट की परीक्षा आयोजित करने को तैयार राज्यों की संख्या इसका विरोध करने वालों से कहीं अधिक है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे कई बड़े राज्य शामिल हैं। अब…

Read More

‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’, अब तक 9 देशों ने हासिल किए हैं परमाणु हथियार

‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’, अब तक 9 देशों ने हासिल किए हैं परमाणु हथियार

नई दिल्ली आज दुनिया ‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’ के तौर पर मना रही है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2009 को हुई, जब संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने 29 अगस्त को इस दिन के तौर पर मनाने की सहमति व्यक्त की। हाल ही में, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा था, परमाणु हथियार देश को सुरक्षा की गारंटी देते हैं। इस बयान के बाद काफी बवाल मच गया था। दुनियाभर के कई देशों का मानना है कि राष्ट्रों को परमाणु हथियारों की लालसा को छोड़ कर मानवता…

Read More

पदक की फैक्ट्री है हरियाणा, खिलाड़ियों को और निखारेगी सरकार, बढ़ेगी धाक

पदक की फैक्ट्री है हरियाणा, खिलाड़ियों को और निखारेगी सरकार, बढ़ेगी धाक

चंडीगढ़ कोरोना काल में भी खिलाड़ियों ने जारी रखा अपना प्रशिक्षण अब खेलो इंडिया 2021 की मेजबानी में जुटा है हरियाणा खिलाड़ियों को चैंपियन बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब खिलाड़ियों को और निखारने का काम करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार विभिन्न नई योजनाएं तैयार कर रही हैं। हालांकि कोरोना काल में खिलाड़ियों के खेल मुकाबले नहीं हो पाए। मगर देश की मेडल फैक्ट्री कहे जाने वाले हरियाणा में खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास जारी रखा और अब खिलाड़ी पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। उधर, हरियाणा अगले साल होने वाले…

Read More

विधानसभा में कृषि अध्यादेश खारिज, संसद के दोनों सदनों को भेजा जाएगा यह प्रस्ताव

विधानसभा में कृषि अध्यादेश खारिज, संसद के दोनों सदनों को भेजा जाएगा यह प्रस्ताव

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पेश एक प्रस्ताव पास करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी तीन कृषि अध्यादेशों और संभावित बिजली संशोधन बिल खारिज कर दिए। यह प्रस्ताव विधानसभा की तरफ से बहुमत से पास किया गया। भाजपा को छोड़ सभी मौजूद सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा केंद्र के तीनों अध्यादेशों के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों को लेकर चिंतित है। केद्र ने किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (तरक्की और…

Read More

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता, एक जवान भी घायल

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता, एक जवान भी घायल

जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ शुरू होने के करीब आठ घंटे के अंदर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद हुए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़…

Read More

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार नौकरी की थी हासिल, युवक पद से बर्खास्त

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार नौकरी की थी हासिल, युवक पद से बर्खास्त

ऊना हिमाचल के विधानसभा क्षेत्र हरोली के दुलैहड़ डाकघर में तैनात डाक सेवक के प्रमाण पत्र विभागीय जांच में फर्जी पाए जाने पर डाक सेवक को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार डाक विभाग में डाक सेवक की नौकरी हासिल की थी। डाक विभाग में मेरिट के आधार पर डाक सेवक की नौकरी पाने के लिए आरोपी ने दसवीं कक्षा का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर ही विभाग की फाइल में लगा दिया, लेकिन नौकरी मिलने के कुछ…

Read More