चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के 2481 नए मामले, अब तक 2514 की गई जान लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 607 लोगों की हो चुकी मौत पंजाब में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से 90 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 2514 हो गई है। इसके अलावा 2481 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 84482 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग…
Read MoreYear: 2020
गोलाबारी में जवान शहीद, मेजर समेत दो घायल, जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिक ढेर
जम्मू जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलाबारी में मंगलवार को एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत दो जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उसके तीन सैनिक मारे गए, दो चौकियां तथा संचार टावर ध्वस्त हो गए। कम से कम पांच सैनिक भी घायल हैं। इसके साथ ही आईबी व एलओसी से घुसपैठ की तीन कोशिशों को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया। हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। इन घटनाओं के बाद…
Read Moreसीमा पर 18 साल बाद शुरू हुई खेती, बीएसएफ ने चलाए बख्तरबंद ट्रैक्टर
हीरानगर (कठुआ) तारबंदी के पार किसानों की जमीनों पर उगी झाड़ियां, सरकंडे हटाने को लगाए चार ट्रैक्टर इस बार प्रशासन-बीएसएफ मिलकर उगाएंगे फसल, अगले सीजन में खुद खेती करेंगे किसान विस्तार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे किसानों की जमीन पर मंगलवार को अठारह साल बाद ट्रैक्टर चला। कड़ी सुरक्षा के बीच बीएसएफ ने बख्तरबंद ट्रैक्टर से खेतों की जुताई शुरू की। प्रशासन और बीएसएफ के सहयोग से करीब दो दशक बाद हजारों एकड़ जमीन पर फसलें उगेंगी। खेती न होने के चलते जमीन पर झाड़ियां, सरकंडे उग चुके हैं,…
Read Moreअब 100 बिस्तर वाले अस्पताल को ही नर्सिंग कॉलेज चलाने की अनुमति
शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल के नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ कड़े कदम उठाने जा रही है। अगर कॉलेज प्रबंधन के पास आधारभूत ढांचा नहीं हुआ नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। आधारभूत ढांचे में प्रयोगशाला, शिक्षण स्टाफ, खेल मैदान, बैठने की क्षमता होना अनिवार्य होगा। इनकी जांच करने के लिए कमेटियां गठित होंगी। 3 महीने के भीतर यह नर्सिंग कॉलेजों के इंस्पेक्शन करेंगी। कैबिनेट की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश का कोई भी नर्सिंग कॉलेज सरकारी मेडिकल कॉलेज के साथ अटैच नहीं होगा।…
Read Moreठसक : मंत्री और समर्थकों को खाना कम पड़ने पर कर्मचारियों को कर दिया निलंबित
मंडी हिमाचल के मंडी के नाचन और सराज के दौरे में वन मंत्री और समर्थकों की आवभगत में कोताही बरतने के आरोपों पर वन विभाग ने बीओ और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते चैलचौक विश्राम गृह में वन मंत्री, उनके स्टाफ और समर्थकों के लिए खाना कम पड़ गया। कुछ भाजपा नेताओं ने शिकायत वन विभाग के आला अधिकारियों से की थी, जिस पर यह कार्रवाई…
Read Moreकोरोना काल में परीक्षार्थियों को बड़ी राहत
शिमला हिमाचल विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के परीक्षार्थियों को कोरोना काल में परीक्षाओं में बड़ी राहत दी है। संस्थान के करीब साढ़े 800 छात्रों को अपने घर के नजदीकी परीक्षा के केंद्र में परीक्षा देने की सुविधा दी जा रही है। विवि बीटेक डिग्री की 21 सितंबर से शुरू होने वाली दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की नियमित, री अपीयर परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश पांच जगह परीक्षा केंद्र स्थापित कर रहा है। इसमें से किसी भी परीक्षा केंद्र में अपनी सुविधा के मुताबिक विद्यार्थी अपीयर हो सकेगा। यूआईटी…
Read Moreशिवसेना के खिलाफ कंगना के तेवर तल्ख, सांसद रामस्वरूप ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
पतलीकूहल/मनाली पांच दिन बाद मनाली में घर वापसी के बाद 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कंगना रणौत मुंबई की लड़ाई जारी रखे हुए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत से पंगेबाजी के चलते मुंबई में तोडे़ गए उनके दफ्तर का गुस्सा कंगना में अभी तक सुलग रहा है। मनाली की ठंडी वादियों में पहुंचने पर भी कंगना के तेवर पहले की तरह तल्ख हैं। सोशल मीडिया पर कंगना ने शिवसेना को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि औरत की कोमलता और दया को अक्सर उसकी कमजोरी समझा जाता है, लेकिन किसी…
Read Moreकृषि अध्यादेशों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग रोका
अमृतसर/पटियाला (पंजाब) केंद्र सरकार द्वारा एक अध्यादेश जारी कर लागू किए नए कृषि बिल के विरोध में अलग-अलग किसान संगठनों ने सोमवार को अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आते ब्यास पुल पर जाम लगा दिया। अमृतसर-जालंधर को जोड़ने वाले इस पुल पर बैठे किसानों ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। ट्रैफिक जाम होने की खबर मिलते ही थाना ढिलवां के सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह भारी पुलिस के बल के साथ ब्यास पुल पर…
Read Moreसरकार का बड़ा फैसला, मिड-डे-मील स्टाफ को भी अब मिलेगा मातृत्व अवकाश
चंडीगढ़ मिड-डे-मील के तहत काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार ने मैटरनिटी बेनीफिट एक्ट के तहत मिड-डे-मील के स्टाफ को मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। हालांकि सरकार ने शर्त रखी है कि राज्य या केंद्र से जारी होने वाले सभी जरूरी दिशा-निर्देश का पालन करना आवश्यक होगा। पंजाब में शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मिड-डे-मील पूरी तरह सरकारी फंड आधारित स्कीम है। इस स्कीम के तहत सभी महिला कर्मचारी मातृत्व अवकाश का लाभ लेने की हकदार होंगी। चाहे सरकार…
Read Moreअर्थव्यवस्था संवारने को मिलेगा राहत पैकेज, एलजी ने कहा-एक सप्ताह के भीतर होगी घोषणा
श्रीनगर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में प्रभावित व्यवसाइयों और अन्य सेक्टर के लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट मिल गई है, एक सप्ताह के भीतर बिगड़ी अर्थव्यवस्था के पुनर्जीवन के लिए एक व्यापक पैकेज की घोषणा की जाएगी। शोपियां मुठभेड़ की जांच पर एलजी ने कहा कि राजोरी के लापता तीन युवकों के परिवार वालों को पूरा इंसाफ मिलेगा। कहा कि बैक टू विलेज के इस नए प्रोग्राम में वह सभी काम पूरे होंगे जो एक गांव को सशक्त…
Read More