शिमला प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की रोक के बावजूद जिला बिलासपुर में बिना सैंपल जांच रिपोर्ट आए ही स्मार्ट वर्दी बांट दी गई है। मंगलवार को एसएमसी के माध्यम से शाहतलाई के एक सरकारी स्कूल में कुछ विद्यार्थियों को बुलाकर वर्दी बांटी गई। निदेशालय ने बीते दिनों ही सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर बिना जांच रिपोर्ट आए वर्दी नहीं बांटने को कहा था। बावजूद इसके जिला बिलासपुर में वर्दी बांट दी गई। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रभारी सहित जिला उपनिदेशक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने रिपोर्ट तलब करते…
Read MoreYear: 2020
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन शुरू करने की तैयारी, किसान आंदोलन के चलते संचालन पर संशय
शिमला कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर 7 महीने बाद टॉय ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारियों पर फिलहाल विराम लग गया है। हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते हिमालयन क्वीन का संचालन शुरू करने पर संशय पैदा हो गया है। रेलवे ने 15 अक्तूबर से कालका शताब्दी चलाने का फैसला लिया था, लेकिन हरियाणा के धूलकोट और पंजाब के लालड़ू गगर में किसान आंदोलन के चलते किसानों के पटरियों पर बैठ जाने के कारण कालका शताब्दी का संचालन मुश्किल हो गया है। रेलवे के अंबाला…
Read Moreस्कूल नहीं खुलेंगे, कैबिनेट बैठक नहीं होने से शिक्षा विभाग नहीं ले सका फैसला
शिमला हिमाचल में नियमित कक्षाओं के लिए इस माह भी स्कूल नहीं खुलेंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कुछ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कैबिनेट बैठक नहीं होने से शिक्षा विभाग इस बाबत कोई भी फैसला नहीं ले सका है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने पूर्व की व्यवस्था ही इस माह भी जारी रखने का फैसला लिया है। इसके तहत अभिभावकों के सहमति पत्र पर नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थी…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय ने एनसीसी, सोलन के सहयोग से “राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया वेबिनार का आयोजन
सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एक एचपी बॉयज़ बटालियन एनसीसी, सोलन के सहयोग से “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020” पर एक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के साथ एनईपी के उद्देश्यों, प्रावधानों, कार्यान्वयन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी साझा करना था। वेबिनार के बाद एनईपी से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी थी, जिसमें लॉरेंस स्कूल, चितकारा यूनिवर्सिटी और बीएलसीपी, कुनिहार के कैडेटों को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। बाद में वरिष्ठ अधिकारी, अंबिका…
Read Moreफेसबुक ने विश्व युद्ध से जुड़े म्यूजियम को 13 लाख डॉलर दिए दान
वर्ल्ड डेस्क दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने ब्रिटेन के ब्लेचले पार्क संग्रहालय को 13 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। फेसबुक ने यह फैसला तब किया जब कोरोना वायरस महामारी के कारण संग्रहालय प्रशासन दर्जनों नौकरियां काटने पर मजबूर हो गया था। ऐतहासिक महत्व के इस संग्रहालय में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने नाजी जर्मनी द्वारा एनिग्मा साइफर का इस्तेमाल करते हुए भेजे गए संदेशों को डिकोड किया था और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों की जीत में सहयोग दिया था। बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान…
Read Moreदिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर, कई इलाकों का अभी से बुरा हाल
नई दिल्ली दिल्ली की हवा आठ महीने में पहली बार बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। तापमान की कमी व हवा की चाल धीमी होने से मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक पर पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों पराली का धुआं बताया जा रहा है। हालांकि, यह अभी सिर्फ तीन फीसदी के करीब ही है। उधर, बुधवार के सूचकांक में एक अंक की भी बढ़ोतरी हवा की बेहद खराब कर देगी। सफर के मुताबिक, दिल्ली के पड़ोसी…
Read Moreपंजाब में रेल ट्रैक पर किसानों ने खड़े किए ट्रैक्टर, 20 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी
अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 20 दिन से अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के ट्रैक पर बैठे किसानों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को रेल पटरियों पर ट्रैक्टर खड़े कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा केंद्र सरकार किसानों को विभाजित करने की साजिश रच रही है। उनका संगठन केंद्र सरकार की 14 अक्तूबर की बैठक में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा जो संगठन बैठक में शामिल होने के लिए…
Read Moreकिसान आंदोलन को विफल करना चाहते हैं असामाजिक तत्व : सुखबीर बादल
चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ असामाजिक तत्व किसानों के आंदोलन को विफल करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पंजाब सरकार ऐसे तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व किसानों को बदनाम करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिन पर कार्रवाई होनी जरूरी…
Read Moreवुलर झील कश्मीर को बाढ़ से बचाएगी, पर्यटन को भी लगेंगे पंख, जैव विविधता का होगा संरक्षण
जम्मू/श्रीनगर एशिया में ताजे पानी की सबसे बड़ी झीलों में शुमार कश्मीर की वुलर झील घाटी को बाढ़ के खतरे से बचाने और जैव विविधता संरक्षण के साथ रोजगार और पर्यटन को पंख लगाएगी। इस ऐतिहासिक झील का प्राकृतिक दायरा 130 वर्ग किलोमीटर तक है, लेकिन 27 वर्ग किलोमीटर का दायरा सिल्ट से भर गया है। केंद्रीय फंडिंग से शुरू किए गए प्रोजेक्ट के तहत वुलर झील को इसके मूल स्वरूप में लाने के लिए इन दिनों युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से वुलर…
Read Moreकल निकलेगा यूजी का परीक्षा परिणाम
शिमला यूजी अंतिम सेमेस्टर के 37 हजार विद्यार्थियों का परिणाम का इंतजार कल समाप्त हो सकता है। विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री अंतिम सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब ईआरपी विंग टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने पर इसे परीक्षा विंग में अंतिम ओपिनियन के लिए भेजा जाएगा। सब ठीक रहा तो 15 अक्तूबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नतीजा घोषित होने से अंतिम सेमेस्टर में अपीयर…
Read More