जम्मू में सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

जम्मू में सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

जम्मू अनुच्छेद  370 हटने के करीब चौदह महीनों बाद जम्मू में इसी मुद्दे पर फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली के लिए फारूक अब्दुल्ला की अगुवाई में बने गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को सत्तारूढ़ भाजपा भी मैदान में उतर आई है। जम्मू में शनिवार को हो रही गुपकार गठबंधन की बैठक के लिए तीन पूर्व मुख्यमंत्री कश्मीर से जम्मू पहुंच गए हैं। महबूबा मुफ्ती के बाद शुक्रवार को फारूक और उमर अब्दुल्ला के जम्मू पहुंचते ही जम्मू में सियासी पारा चढ़ गया…

Read More

बिना लीव नहीं छोड़ पाएंगे अधिकारी-कर्मचारी स्टेशन : हिमाचल सरकार

बिना लीव नहीं छोड़ पाएंगे अधिकारी-कर्मचारी स्टेशन :  हिमाचल सरकार

शिमला हिमाचल सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना लिखित अनुमति तैनाती वाला स्टेशन या मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। सभी महकमों को भेजे गए इन आदेशों में स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी 2 घंटे से ज्यादा की दूरी वाले स्थान पर आना-जाना नहीं कर सकेगा। स्टेशन छोड़ने से पहले उच्चाधिकारियों से स्टेशन लीव लेनी पड़ेगी। बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कार्मिक विभाग ने यह आदेश 26 जून, 2020 को प्रदीप कुमार बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य व अन्य से जुड़े…

Read More

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटाखे फोड़ने पर लगा दिया प्रतिबंध

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटाखे फोड़ने पर

शिमला कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कोविड केयर सेंटरों के आसपास दिवाली के त्योहार पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों के आसपास के साइलेंट जोन में भी पटाखे नहीं फोड़े जा सकेंगे। इन साइलेंट जोन में पटाखे न चलाए जाएं, इसके लिए बोर्ड ने सभी जिलाें के डीसी को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही कोविड मरीजों के होम आइसोलेशन को देखते हुए बोर्ड ने लोगों से पटाखों के कम इस्तेमाल की अपील की…

Read More

निजी विश्वविद्यालयों में नियमों की अवहेलना कर लगे कुलपतियों की होगी छुट्टी

निजी विश्वविद्यालयों में नियमों की अवहेलना कर लगे कुलपतियों की होगी छुट्टी

शिमला प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में नियमों की अवहेलना कर लगे कुलपतियों की छुट्टी होना तय है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सभी कुलपतियों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच पूरी कर ली है। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने कुलपतियों के मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष को सौंप दी है। अब शनिवार को आयोग अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के कुछ निजी विश्वविद्यालयों के…

Read More

कोरोना मरीजों की पहचान अब घर-घर जाकर की जाएगी, ये है बड़ी वजह

कोरोना मरीजों की पहचान अब घर-घर जाकर की जाएगी,  ये है बड़ी वजह

शिमला हिमाचल में अब घर-घर जाकर कोरोना मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके लिए सरकार पुरानी प्रक्रिया को अपनाने जा रही है। 18 नवंबर से स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा पीएचसी व सीएचसी में तैनात डॉक्टर भी घर-घर जाकर कोरोना से लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने के बाद इनके सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें अस्पताल लाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसी सप्ताह सभी…

Read More

कमांडर स्तर वार्ता शुरू, सीडीएस रावत ने चीन को दिया कड़ा संदेश

कमांडर स्तर वार्ता शुरू, सीडीएस रावत ने चीन को दिया कड़ा संदेश

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देश चीन क कड़ा संदेश दिया है। उन्होंन कहा कि हमें एलएसी पर किसी भी तरह का बदलाव मंजूर नहीं है। आठवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल…

Read More

चुनाव : लालू का बेटा बनाम प्रधानमंत्री मोदी, अंतिम समय में बदली चुनावी फिजा

चुनाव : लालू का बेटा  बनाम प्रधानमंत्री मोदी, अंतिम समय में बदली चुनावी फिजा

पहचान भुखमरी, बेशुमार गरीबी, पलायन मगर चुनावी मुद्दा बस लालू का बेटा (तेजस्वी यादव) बनाम प्रधानमंत्री मोदी। चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले सीमांचल के चारों जिलों में सियासी फिजा अचानक बदल गई। चुनाव प्रचार खत्म होते ही समूचे सीमांचल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की साफ-साफ लकीर खिंच गई। शुरुआती दौर में सीमांचल के चार जिलों कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में बेरोजगारी, पलायन जैसे मुद्दे को मजबूती मिली थी। स्थानीय विधायक का कामकाज भी मुद्दा बना था। कई सीटों पर बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा हावी था। हालांकि आखिरी दौर…

Read More

सरकार का प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने का फैसला, लागू करने पर सवाल

सरकार का प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने का फैसला, लागू करने पर सवाल

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है और कानून बन जाने के बाद यह विधान अगले 10 साल तक लागू रहेगा। इसके मुताबिक 10 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को तीन महीने में सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कर बताना होगा कि उनके यहां 50 हजार रुपये तक की मासिक तनख्वाह वाले कितने पद हैं और इन पर हरियाणा से कितने लोग काम कर रहे हैं। हर कंपनी को तीन महीने में…

Read More

आज से शुरू हो सकती है मालगाड़ियों की आवाजाही, भाकियू ने ये कहा…

आज से शुरू हो सकती है मालगाड़ियों की आवाजाही, भाकियू ने ये कहा…

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ रेलवे ने एलान किया है कि रेल ट्रैक खाली होते ही पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वीके यादव ने वीरवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। यादव ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव ने भरोसा दिया है कि प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक प्रदर्शनकारी किसानों से सभी रेल ट्रैक खाली करवा लिए जाएंगे। इसके बाद रेलवे पंजाब में यात्री और मालगाड़ियां चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार…

Read More

घाटी में बढ़ी सियासी हलचल

घाटी में बढ़ी सियासी हलचल

जम्मू जम्मू में गुपकार गठबंधन की बैठक को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वीरवार को जम्मू पहुंचने के बाद शुक्रवार को नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और नेकां के उपप्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंच रहे हैं। दोनों बड़े नेता शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में पार्टी मुख्यालय में दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। दोनों नेता अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद एक साल से भी अधिक समय बाद जम्मू आ रहे हैं। इससे पार्टी गतिविधियों…

Read More