अमृतसर चौकमुनी इलाके में परिवार के पांच लोगों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले में तत्कालीन एसएसपी अमृतसर व डीआईजी पद से रिटायर हुए कुलतार सिंह, डीएसपी हरदेव सिंह समेत छह लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सेशन जज संदीप सिंह बाजवा की अदालत सभी दोषियों को 19 फरवरी को सजा सुनाएगी। अदालत के इस आदेश के बाद सभी दोषियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अमृतसर की केंद्रीय जेल में भेज दिया है। अक्टूबर 2005 में एक व्यक्ति ने पत्नी, बेटे, बेटी और मां के साथ आत्महत्या कर…
Read MoreYear: 2020
क्यूरेटिव या दया याचिका दायर की गई तो निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर टल जाएगी
नई दिल्ली निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने से पहले नियमों के तहत 14 दिन का समय दिया गया है। दोषी पवन के पास अब भी क्यूरेटिव और दया याचिका दायर करने के विकल्प हैं। इस अवधि में उसकी ओर से क्यूरेटिव या दया याचिका दायर की गई तो डेथ वारंट कानूनी तौर पर फिर से स्थगित हो जाएगा और फांसी एक बार फिर टल जाएगी।पटियाला हाउस कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पवन के वकील रवि काजी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि क्यूरेटिव या…
Read Moreकेजरीवाल कैबिनेट में विभागों का बंटवारा,जानें किस मंत्री के पास कौनसा विभाग
नई दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट सहयोगियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। तीन को छोड़कर पिछली सरकार में मंत्रियों को मिले विभागों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट सहयोगियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। तीन को छोड़कर पिछली सरकार में मंत्रियों को मिले विभागों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। पिछली सरकार में अपने पास रहे इकलौते जल विभाग को इस बार केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को सौंप दिया है। खुद वे कोई विभाग नहीं रखेंगे। इसके अलावा पयार्वरण व वन…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, नई आबकारी नीति को मंजूरी
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जयराम मंत्रिमंडल ने वर्ष 2020-21 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। नई शराब नीति के तहत प्रदेश में शराब सस्ती होगी। नई शराब नीति के तहत 2020-21 के दौरान 1840 करोड़ रुपये के राजस्व एकत्रीकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 215 करोड़ रुपये अधिक है।मंत्रिमंडल ने वर्ष 2020-21 के लिए खुदरा आबकारी ठेके के नवीकरण को…
Read Moreमतियाना स्कूल में धमाका,चार विद्यार्थी झुलसे, आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
शिमला/ठियोग शिमला के ठियोग के सरकारी स्कूल में जमा दो के केमिस्ट्री प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल डालते धमाका हो गया। इससे तीन छात्र और एक छात्रा बुरी तरह झुलस गए। ठियोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतियाना में जमा दो साइंस (केमिस्ट्री) की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान धमाका हो गया। इससे छात्र अजीत (17) और मुकुल पांचटा (17) को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बंटी शर्मा (17) और निकिता वर्मा (17) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस ने…
Read Moreकेंद्र और हिमाचल की संयुक्त टीम ने दवा कंपनी पर की कार्रवाई,लाइसेंस सस्पेंड,उत्पादन पर भी लगा दी रोक
कालाअंब हिमाचल के सिरमौर जिला के कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी के खांसी-जुकाम के सीरप के स्टॉक को सील कर दिया गया है। मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी दवा कंपनी का लाइसेंस भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। दवा बिक्री पर पाबंदी के बाद अब उत्पादन पर भी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केंद्र और हिमाचल की संयुक्त टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर की। सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार और हिमाचल सरकार की टीम ने संयुक्त रूप से फैक्टरी में…
Read Moreहोम लोन में नया प्रावधान धारा 24(बी) के तहत ब्याज पर छूट का दावा पेश कर सकते
नई दिल्ली सरकार ने बजट 2020 में होम लोन के ब्याज पर कर छूट का नया प्रावधान किया है। इसके तहत अगर करदाता उस मकान में रह रहा है, तो होम लोन के ब्याज पर कोई टैक्स छूट नहीं दी जाएगी। करदाताओं के लिए टैक्स छूट पाने के सबसे पसंदीदा विकल्प होम लोन पर नए बजट में यह सुविधा खत्म कर दी गई है। सरकार ने बजट 2020 में होम लोन के ब्याज पर कर छूट का नया प्रावधान किया है। इसके तहत अगर करदाता उस मकान में रह रहा है,…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य प्लानिंग बोर्ड 7900 करोड़ रुपये के योजना आकार को दी जाएगी मंजूरी
शिमला हिमाचल में राज्य प्लानिंग बोर्ड सोमवार को नए योजना आकार को मंजूरी देगा। बैठक में 7900 करोड़ रुपये के योजना आकार को मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें सभी मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। बजट सत्र से पहले यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक योजना का यह आकार यूं तो हाल ही में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक मेें तय हो गया था। इसी बैठक में 7900 करोड़ का योजना आकार निश्चित हो गया था। माना जा रहा है कि…
Read Moreचीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे हैं 188 लोग : सरकार से मांग रहे स्वास्थ्य सेवाएं
शिमला टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर सरकार से मांग रहे स्वास्थ्य सेवाएं शिमला जिले से विदेश गए 8 लोगों ने फोन कर मांगी स्वास्थ्य सुविधा विस्तार हिमाचल में कोरोना लोगों को खूब डरा रहा है। 188 लोग चीन और कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे हैं। 75 लोगों को विभाग ने ऑब्जर्वेशन में रखा है। इनमें जिला कांगड़ा के सर्वाधिक 22 हैं। प्रतिदिन 5 से 6 लोग स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर सुविधाएं मांग रहे हैं। शिमला के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियों…
Read Moreप्रदेश के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में आवाज के सैंपल देने के लिए तीन आरोपियों को विजिलेंस मुख्यालय तलब किया
शिमला सैंपल देने के लिए पहले नोटिस के बाद भी ब्यूरो नहीं पहुंचे थे तीनों आरोपी विस्तार धारा-118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल में जमीन खरीदने की अनुमति देने के नाम पर हुए प्रदेश के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यालय तलब किया है। तीनों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वह सैंपल देने के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद ब्यूरो ने दोबारा तीन आरोपियों को नोटिस जारी कर सोमवार से बुधवार के बीच सैंपल देने के लिए कहा…
Read More