टटोली पंजाब कांग्रेस की नब्ज, सिद्धू पर भी हुई चर्चा, जल्द हो सकती मुलाकात

टटोली पंजाब कांग्रेस की नब्ज, सिद्धू पर भी हुई चर्चा, जल्द हो सकती मुलाकात

चंडीगढ़ बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन के संबंधों को लेकर भी की चर्चा जाखड़ को अनुशासन बनाए रखने को कहा, जुबानी जंग से बचने की दी सलाह पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को कांग्रेस विधायकों से रूबरू हुए। विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नब्ज टटोली। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी इस दौरान उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और जुबानी…

Read More

पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई किसान आंदोलन का फायदा उठा सकती है : कैप्टन अमरिंदर

पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई किसान आंदोलन का फायदा उठा सकती है : कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि किसान आंदोलन का पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई फायदा उठा सकती है। उन्होंने बताया कि एक माह में सरहद से 150 आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुई है। इससे पंजाब राज्य की सरहदें असुरक्षित हो रही हैं। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने सावधान करते हुए कहा कि इन नए कानूनों से सरहदी राज्य पंजाब की सुरक्षा खतरे में…

Read More

शादी करने वाली बाहरी राज्यों की महिलाओं को भी मिलेगा डोमिसाइल, नियमों में जल्द होगा बदलाव

शादी करने वाली बाहरी राज्यों की महिलाओं को भी मिलेगा डोमिसाइल, नियमों में जल्द होगा बदलाव

जम्मू जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल नियमों में जल्द बदलाव होगा। इसके लिए केंद्र शासित सरकार जल्द ही संशोधन आदेश जारी करेगी। इसके तहत बाहरी राज्यों की जम्मू कश्मीर में शादी करने वाली महिलाओं को भी डोमिसाइल मिल सकेगा। साथ ही माता-पिता में किसी एक के भी पीआरसी धारक होने पर बच्चों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र मिलेगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ने सिद्धांतत: नियमों में बदलाव पर सहमति जता दी है। इसके लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा मुख्य…

Read More

जम्मू से कश्मीर तक गोलाबारी, कई मकानों को नुकसान, जवान जख्मी

जम्मू से कश्मीर तक गोलाबारी, कई मकानों को नुकसान, जवान जख्मी

जम्मू/श्रीनगर पाकिस्तान ने एलओसी पर जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई स्थानों पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसमें एक जवान घायल हो गया। कई मवेशी मारे गए और मकानों को भी नुकसान पहुंचा। सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में जख्मी जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। वहीं, राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर…

Read More

राजनाथ दो अक्तूबर को करेंगे 3 पुलों का उद्घाटन

राजनाथ दो अक्तूबर को करेंगे 3 पुलों का उद्घाटन

केलांग (लाहौल-स्पीति) सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग से चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी कर ली है। बॉर्डर से सटे इलाकों में सड़कों और पुलों का निर्माण कर सामरिक लिहाज से कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब दो अक्तूबर को मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वह खुद मनाली पहुंच रहे हैं। जिन तीन पुलों का उद्घाटन होना है, उनमें मनाली-लेह मार्ग पर बना…

Read More

रिपोर्ट : प्रदेश के 23,000 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए

रिपोर्ट : प्रदेश के 23,000 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए

शिमला हिमाचल में सरकारी स्कूलों को मजबूत करने में जुटी प्रदेश सरकार को यू डाइस रिपोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। साल 2019-20 में प्रदेश भर में 23,000 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिया है। छठी से दसवीं कक्षा तक 14,000, पहली से पांचवीं तक 8,000 ड्राप आउट हुआ है। हालांकि, 11वीं और 12वीं कक्षा में सिर्फ 102 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए हैं। साल 2018-19 की रिपोर्ट में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8,24,073 थी। अब यह संख्या घटकर 8,01,043 रह गई है। साल…

Read More

बाहरी राज्यों के लिए शुरू होंगी बसें, खुलेंगे खेल परिसर एसओपी जारी

बाहरी राज्यों के लिए शुरू होंगी बसें, खुलेंगे खेल परिसर एसओपी जारी

शिमला कोरोना काल के छह महीने बाद हिमाचल में खेल परिसरों को मंगलवार से खोल दिया जाएगा। एसओपी जारी कर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सभी जिला खेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिला अधिकारियों को तैयारियों के हिसाब से परिसर खोलने का अंतिम फैसला लेने की छूट भी दी गई है। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर अभी कुछ दिन बंद ही रहेगा। बीते दिनों यहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के चलते परिसर को बंद रखने का फैसला लिया गया…

Read More

सेहत से खिलवाड़ : बिना ट्रायल पूरा किए दस हजार लोगों को लगाई वैक्सीन, चीन की खुली पोल

सेहत से खिलवाड़ : बिना ट्रायल पूरा किए दस हजार लोगों को लगाई वैक्सीन, चीन की खुली पोल

न्यूज सर्विस औपचारिक परीक्षणों को किनारे कर तीन टीकों का किया इस्तेमाल सरकारी दबाव में ‘असुरक्षित’ वैक्सीन लगवाने को मजबूर विशेषज्ञों ने चेताया, लोगों में पल जाएगा प्रतिरक्षा का भ्रम उलटे बढ़ सकता है संक्रमण एक ओर दुनियाभर के वैज्ञानिक सुरक्षित कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए संघर्षरत हैं तो दूसरी ओर चीन बिना ट्रायल पूरा किए टीके दसियों हजार लोगों को लगा भी चुका है। ताजा खुलासे से पता चला है कि चीनी अधिकारियों की देखरेख में आवश्यक सेवाओं, फार्मास्युटिकल फर्मों, सुपर मार्केट के कर्मचारियों और शिक्षकों समेत जोखिमग्रस्त इलाकों…

Read More

बाइक या कार से किया स्टंट तो होगी एफआईआर, पुलिस आयुक्त का निर्देश

बाइक या कार से किया स्टंट तो होगी एफआईआर, पुलिस आयुक्त का निर्देश

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बैठक में दिए निर्देश स्टंट से चोट लगने पर आईपीसी की धाराएं भी लगाई जाएंगी बाइक या कार से स्टंट करने पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। अभी तक ऐसे मामलों में वाहन अधिनियम की हल्की धाराओं में चालान किया जाता था। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को हुई बैठक में स्टंट करने के वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस आयुक्त के आदेश पर नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाने और पूर्वी दिल्ली में स्टंट करने वालों…

Read More

पंजाब युवा कांग्रेस का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर में लगाई आग

पंजाब युवा कांग्रेस का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर में लगाई आग

नई दिल्ली दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में आज सुबह ही करीब 15-20 लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाकर ट्रैक्टर को वहां से हटा लिया। जानकारी के अनुसार यह पूरा प्रदर्शन पंजाब यूथ कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक एक इनोवा कार भी जब्त की है जो इस घटना…

Read More