शिमला हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें वित्त और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें राज्य में आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने से संबंधी चर्चा प्रस्तावित है। साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में भी मंत्रणा होगी कि इनमें कैसे कमी लाई जाए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बाद अब वन मंत्री राकेश पठानिया भी क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि, मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़…
Read MoreMonth: August 2020
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि अधोसंरचना निधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, एग्री-टैक प्लेयरस और किसान समूहों को फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन तथा खेतों को समृद्ध बनाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि अधोसंचरना निधी के अन्तर्गत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह योजना किसानांे की सहायता के लिए तैयार की गई है। इस निधि से फसल कटाई प्रबन्धन अधोसंरचना और खेतों के प्रबन्धन जैसे कोल्ड स्टोरेज, संग्रहण केन्द्र और प्रसंस्करण इकाईयों जैसी…
Read Moreओंकार चन्द शर्मा नए उप-कुलपति नियुक्त, राज्यपाल ने किए आदेश जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा नए उप-कुलपति की नियुक्त होने तक 11 अगस्त, 2020 से अपनी जिम्मेदारियों के अतिरिक्त चैधरी सरवन कुमार हि.प्र. कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के उप-कुलपति का कार्यभार भी सम्भालेंगे। यह आदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति भी हैं, ने आज यहां जारी किए।
Read Moreपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘एक अस्पताल के दौरे पर मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। पिछले सप्ताह मेरे साथ संपर्क में आए उन सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना की जांच करवाएं।’ गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल भी कोरोना…
Read Moreआज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन
नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी आज अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने इस संबंध में कहा, आज की तारीख अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के लिए खास दिन है। इस केबल के लगने के बाद यहां हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज, 10 अगस्त अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की मेरी बहनों और भाइयों के लिए एक विशेष दिन है। आज सुबह 10:30 बजे, चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने…
Read Moreराहुल का ट्वीट, ड्राफ्ट को वापस ले केंद्र सरकार
नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के मसौदे को लेकर सोमवार को सरकार पर फिर से निशाना साधा और कहा कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद ‘देश की लूट’ है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि यह एक और खौफनाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट वाले ‘मित्रों’ के लिए क्या-क्या करती आ रही है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की लूट और पर्यावरण…
Read Moreभारत में कोरोना वायरस के नए आंकड़े
नई दिल्ली भारत में कोविड-19 के 62,064 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 1007 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 44,386 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 15,35,743 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,859 लोग ठीक हुए। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 69.33 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर गिरकर दो…
Read Moreसीएम त्रिवेंद्र हर विभाग के सचिवों से लेंगे हिसाब, फाइलों की सुस्त रफ्तार से सरकार नाराज
देहरादून उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था के कंट्रोल रूम राज्य सचिवालय में फाइलों पर कार्यवाही की रफ्तार सुस्त है। इससे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हैं। वह अब शासन के सभी सचिवों से उनके विभागों से जुड़े अनुभागों की फाइलों का हिसाब लेने जा रहे हैं। जिन अनुभागों में फाइलों पर कार्यवाही का रिकॉर्ड खराब होगा, वहां तैनात कार्मिकों को बदलने का अभियान चलेगा। राज्य में प्रशासन का सर्वोच्च शिखर सचिवालय है। यहां पर प्रदेश सरकार की नीतियों का निर्माण होता है। राज्य प्रशासन को सुविधा के ख्याल से विभिन्न मंत्रालयों…
Read Moreराष्ट्रद्रोह के दो मामले दर्ज, शामली में पीएफआई सदस्य गिरफ्तार
बिजनौर/शामली अयोध्या में भूमि पूजन के बाद एक समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। एसपी बिजनौर के सीयूजी नंबर पर इस तरह की तरह की दो कॉल आई है, जिसमें विशेष समुदाय को भड़काने की बात की जा रही है। शामली में भी भड़काऊ पोस्टरों के साथ एक पीएफआई सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एसपी बिजनौर के सीयूजी नंबर पर शनिवार और रविवार को दोपहर करीब दो बजे दोनों कॉल आई। एसपी ने मोबाइल रिसीव किया तो कॉल करने वाले ने अभिवादन के बाद…
Read Moreदेश-विदेश से राममंदिर निर्माण के लिए दान का सिलसिला तेज, विदेशी मुद्रा एक्सचेंज काउंटर खोलने का निर्णय
अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश के रामभक्तों द्वारा दान दिया जा रहा है। इसको ध्यान में रख भारतीय स्टेट बैंक ने अयोध्या में पहला विदेशी मुद्रा एक्सचेंज काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। इससे भारत के बाहर से आने वाले पर्यटक विदेशी मुद्रा का एक्सचेंज कर सकेंगे। अयोध्या में स्थित एसबीआई शाखा में भी अक्टूबर तक विदेशी मुद्रा काउंटर खोला जाएगा। शाखा प्रबंधक प्रियांशु शर्मा के मुताबिक अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा को लेकर स्टेट बैंक द्वारा विदेशी पर्यटकों के लिए मुद्रा एक्सचेंज काउंटर खोला जाएगा जिसके लिए आरबीआई…
Read More