बढ़ाई जाएगी कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा, समीक्षा शुरू, एलजी ने किया पंडिता के परिवार से संवाद

जम्मू घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की समीक्षा नए सिरे से शुरू कर दी गई है। इनके गांवों की सुरक्षा जल्द ही बढ़ाई जाएगी। कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या पर उप राज्यपाल जीसी मुर्मू के सख्त रुख के बाद पुलिस महकमे ने सुरक्षा बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों के साथ ही अन्य अल्पसंख्यकों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि घाटी के विभिन्न जिलों में रहने वाले कश्मीरी पंडितों और अन्य अल्पसंख्यकों…

Read More

तनाव के बीच चीन ने युद्धाभ्यास में उतारी सबसे शक्तिशाली तोप

जम्मू पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच चीन ने लद्दाख सीमा को ध्यान में रखते हुए युद्धाभ्यास में अपनी सबसे शक्तिशाली तोप पीसीएल-181 के नए बैच को शामिल कर लिया है। व्हीकल माउंटेड पीसीएल-181 होवित्जर तोप को चीन के सैन्य बेड़े में उच्च पर्वतीय क्षेत्र की सबसे कारगर तोप माना जाता है। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने 75वीं ग्रुप आर्मी के हवाले से इस जानकारी को सार्वजनिक किया है। पिछले कुछ दिनों में इसी अखबार के हवाले से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के उद्देश्य…

Read More

हवाई यात्रा के लिए करना होगा इंतजार, अभी नहीं मिली मंजूरी

शिमला राजधानी शिमला और कुल्लू से हवाई यात्रा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। केंद्र सरकार से हवाई उड़ानें शुरू करने को मंजूरी नहीं मिली है। हेली टैक्सी को लेकर पवनहंस ने भी अभी कोई फैसला नहीं लिया है। वर्तमान में सिर्फ गगल हवाई अड्डे से ही उड़ानें शुरू हुई हैं। राज्य पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस ने बताया कि केंद्र सरकार से मंजूरी आने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही शिमला के जुब्बड़ हट्टी और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। लॉकडाउन शुरू…

Read More

गुटबाजी जारी, पवन राणा के खिलाफ फिर गरजे धवाला

शिमला विधायकों के बढ़ते असंतोष के ज्वार को कम करने और जिले की सियासी नब्ज पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब कांगड़ा को विशेष पैकेज देने के लिए कवायद शुरू की है। इसके तहत वीरवार को मुख्यमंत्री ने पहले तो लंच डिप्लोमेसी के तहत दोपहर के खाने से पहले बैठक कर कांगड़ा के विधायकों से उनकी समस्याएं जानीं, फिर समस्याओं के समाधान के लिए अपने कार्यालय में एक अधिकारी सिर्फ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी के लिए नियुक्त कर दिया। साथ ही लिखित में पत्र…

Read More

आज से समूह ग के पदों के लिए भर्ती खुली, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

देहरादून आज से विभिन्न विभागों में 1016 पदों के लिए दोबारा से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू जाएगी। अनलॉक-1 शुरू होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग पदों की भर्ती खोल दी है। गुरुवार से विभिन्न विभागों में 1016 पदों के लिए दोबारा से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू जाएगी। आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख को एक सप्ताह बढ़ाया है। जिससे सभी युवक ऑनलाइन आवेदन कर सके। चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि अनलॉक-1 शुरू हो गया है। जिससे सभीव्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यालय खुल…

Read More

बठिंडा-जम्मू नेशनल हाईवे के निर्माण में हुआ करोड़ों का जमीन घोटाला : आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने बठिंडा-मोगा-जालंधर-जम्मू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 105-बी में करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले में सूबे के कैबिनेट मंत्री, कांग्रेसी विधायक और अन्य अफसरों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं पार्टी ने मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराए जाने की मांग भी की है। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को मीडिया से कहा कि जमीन घोटाले को राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और मोगा से कांग्रेसी विधायक हरजोत कमल समेत सत्ताधारी पक्ष के अन्य नेताओं, अफसरों और दलालों पर आधारित…

Read More

सरकार की कड़ी शर्त, दफ्तरों में अब एक दिन छोड़कर ड्यूटी देंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए पंजाब सरकार ने अपने दफ्तरों-संस्थानों में कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में ऑल्टरनेट डे (वैकल्पिक दिन) फार्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब कर्मचारी एक दिन छोड़कर ड्यूटी करेंगे। 50 फीसदी कर्मचारी पहले दिन आएंगे। दूसरे दिन बाकी बचे पचास फीसदी कर्मचारी आफिस आकर ड्यूटी करेंगे। अब तक दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों एक हफ्ते आफिस आकर ड्यूटी करता था तो अगले हफ्तेभर बचे हुए कर्मचारी। दफ्तरों में इस नई उपस्थिति व्यवस्था के बारे में सभी विभाग प्रमुखों को 19 जून तक…

Read More

आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू, सेना का मुंहतोड़ जवाब

जम्मू जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ बडगाम के अवंतीपोरा में चल रही है। कल की मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर किया गया था। आपको बता दें कि आतंकियों के गढ़ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में कल करीब 10 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। उनके इनके कब्जे से 2 एके 47, 1 एसएलआर राइफल, 1 पिस्टल और अन्य हथियार बरामद…

Read More

मानकों पर खरा नहीं उतरी दवाएं, दवा निरीक्षकों को कार्रवाई करने के आदेश जारी

नालागढ़ (सोलन) एक ओर कोरोना की वैक्सीन की खोज में पूरा विश्व जुटा है, दूसरी ओर देश में बनने वाली दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। इसमें एशिया की 45 फीसदी दवा निर्यात करने वाला हिमाचल भी शामिल है। इस वर्ष जनवरी से मई माह तक पांच माह में 52 दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरी हैं। इससे पहले जनवरी में देशभर में लिए सैंपलों में से फेल हुईं 34 दवाओं में सूबे के उद्योगों की चार और फरवरी में 38 में से 6 दवाएं, मार्च में 46…

Read More

हिमाचल में प्रतिदिन 1000 से 1500 तक कोरोना के सैंपल लिए जा रहे है : आरडी धीमान

शिमला बाहरी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में कोरोना सैंपलिंग की स्थिति बेहतर है। अब तक प्रदेश में 48 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से बाहरी राज्यों से आए 32 हजार लोग शामिल हैं। हिमाचल ने उत्तराखंड राज्य की अपेक्षा डेढ़ गुणा ज्यादा सैंपलिंग की है। वहां पर अभी 40 हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 1000 से लेकर 1500 तक सैंपल लिए जा रहे है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल में 2 लाख…

Read More