चंडीगढ़ अमृतसर में एक ही दिन में कोरोना के 36 पॉजिटिव सामने आने से वहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इनमें 19 पहले से संक्रमित व्यक्तियों के करीबी हैं। इसके अलावा 24 घंटे में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। वहीं एक ही दिन में कुल 99 कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2986…
Read MoreMonth: June 2020
बैट हमला नाकाम, पाकिस्तान के आठ सैनिक ढेर और 12 चौकियां तबाह
जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने के लिए जबरदस्त गोलाबारी करने के साथ ही बैट हमले की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों मोर्चो पर सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक दर्जन चौकियां तबाह कर दीं। इसमें…
Read Moreसेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो दहशतगर्द ढेर
जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकी माए गिराए हैं। तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को भी उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने…
Read Moreपांच लाख के लेन-देन ऑडियो मामले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
शिमला पीपीई किट खरीद से संबंधित पांच लाख के लेन-देन के वायरल ऑडियो मामले में आरोपी पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने विजिलेंस की दलीलों को सही मानते हुए कहा कि वर्तमान हालात में नहीं लगता कि एजेंसी को गिरफ्तारी से पहले जानकारी देने की जरूरत है। कोर्ट ने रिमांड पर चल रहे एजेंट पृथ्वी सिंह को सशर्त जमानत दे दी है। आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर दो लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।…
Read Moreशिक्षा बोर्ड की चूक सुधारने पर छात्रा के 43 से 100 अंक हो गए,शिक्षक पर कार्रवाई के मामले को उच्चधिकारियों को भेजा जा रहा है
शिमला दसवीं के परीक्षा परिणाम में शिमला के पोर्टमोर स्कूल की एक छात्रा की अवार्ड एंट्री में भारी चूक हुई। पहले घोषित परिणाम में छात्रा शगुन के गणित में 43 अंक थे। छात्रा को इस पर विश्वास नहीं हुआ और उसने प्रधानाचार्य से बात की। प्रधानाचार्य ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से संपर्क किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने बताया कि जब अवार्ड एंट्री जांची तो चूक सामने आई। चूक इतनी बड़ी थी कि इसे सुधारने पर छात्रा के 43 से 100 अंक हो गए। पहले छात्रा स्कूल की मेरिट में सातवें स्थान…
Read Moreभाजपा में चरम पर घमासान, विक्रमादित्य ने ली भाजपा पर चुटकी
शिमला कांगड़ा जिले की भाजपा में चल रही सियासी तनातनी चरम पर पहुंच गई है। एक ओर जहां जिले के तीन विधायकों राकेश पठानिया, रीता धीमान और विशाल नैहरिया ने विधायक रमेश धवाला के बयान से किनारा कर कार्रवाई की बात कही, वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी राणा पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राणा कर्मठ और संगठन हित में काम कर रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने तो धवाला की बयानबाजी का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है। बीते…
Read Moreकोरोना : दिल्ली में ठीक होने वालों से चार गुना ज्यादा मामले मिल रहे हैं
नई दिल्ली दो सप्ताह में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में 10 प्रतिशत की कमी आई दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 32,810 संक्रमितों में से 12,245 मरीज ठीक हो चुके हैं दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर में लगातार कमी आती जा रही है। करीब दो सप्ताह में कोरोना का रिकवरी रेट 10 फीसदी कम हो गया है। प्रतिदिन जिस हिसाब से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके मुकाबले कम मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर कम होता जा रहा…
Read Moreपीओपी के लिए रहेगी आईएमए की कड़ी सुरक्षा, लगाए जाएंगे 12 बैरियर
देहरादून आईएमए की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पूरे इलाके में 12 बैरियर लगाकर नाकेबंदी की जाएगी। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत को पूरे परिसर का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार को 13 जून को प्रस्तावित आईएमए परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एसपी सिटी श्वेता चौबे को पीओपी से पहले आईएमए के चारों ओर के रिहायशी इलाकों और बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन करने व मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को चेकिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस…
Read Moreथानेदार ने थानेदार से की ठगी, पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत
अमृतसर (पंजाब) एक पुलिसकर्मी द्वारा दूसरे पुलिसकर्मी से ठगी करने का मामला पंजाब के अमृतसर में सामने आया है। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल सड़क पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू निवासी थानेदार हरविदंर सिंह व उनकी पत्नी रजिंदर कौर ने एएसआई हरदेव सिंह पर कमेटियों के चार लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। थानेदार हरविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने थानेदार हरदेव सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह को दी है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत से गुस्साए हरदेव सिंह ने बुधवार देर रात…
Read Moreघूमने से मना करना पड़ा भारी, आधी रात युवकों ने बोला धाबा, घरों में किया पथराव
मुक्तसर (पंजाब) मोहल्ले में चक्कर लगाने से रोकने पर कुछ युवकों ने वार्ड नंबर 28 में पड़ते कोटली रोड के हनुमान मंदिर के पास वाले क्षेत्र में बुधवार आधी रात के बाद लोगों के घरों में पथराव कर दिया। आरोपियों ने लोगों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की। एक धर्मशाला व सैलून भी तोड़ दिया। इस घटनाक्रम में आसपास लगे पावरकॉम के बिजली मीटर बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के अनुसार, बदमाश तलवारें, कापे व अन्य हथियारों के साथ आए थे। साथ ही शराब की बोतलों में तेजाब भी…
Read More