बीबीएमबी प्रबंधन अबैध कब्जे हटाने में असफल

> नेरचौक: अवैध कब्जे गिराने पहुंचा बीबीएमबी प्रबंधन अवैध कब्जों को नहीं गिरा पाया। वीरवार को बीबीएमबी प्रबंधन उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक बग्गी में अवैध कब्जाधारियों के भवन गिराने हेतु पूरी तैयारी के साथ पहुंचा लेकिन ग्रामीणों के विरोध व आग्रह पर बीबीएमबी ने नरम रुख अपनाते हुए अवैध कब्जे किए हुए भवन नहीं गिराए और कब्जाधारियों को कुछ दिनों की मोहलत देकर वापस लौट गया। बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय के निर्णय में बीबीएमबी को अपनी भूमि से…

Read More

धर्मशाला पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

> धर्मशाला: धर्मशाला में 16 अक्तूबर को होने वाले वन-डे सीरीज के पहले मैच के लिए गुरुवार दोपहर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें धर्मशाला पहुंची। दोनों टीमें स्पेशल चार्टड विमान से दोपहर करीब 3.30 बजे गगल एयरपोर्ट पर पंहुची। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचते ही उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। प्रशंसकों का हवाई अड्डे पर जमावड़ा लग गया। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सड़क…

Read More

भारत रूस से करेगा एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम पर बात, एक बार में दाग सकती है 3 मिसाइलें

नई दिल्ली: भारत और पुराने सहयोगी रूस एक बार फिर डिफेंस सैक्टर में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को तैयार हैं। दोनों देशों के बीच 200 हल्के हेलीकॉप्टरों की खरीद समेत कई अहम समझौतों पर बातचीत अंतिम दौर में है। इसके अलावा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को लेकर भी दोनों देशों को लेकर बातचीत जारी है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन इसी हफ्ते भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इन समझौतों को लेकर इस दौरे में बातचीत आगे बढ़ेगी और महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। रूसी…

Read More

EC ने AAP के 21 विधायकों को दिया आखिरी मौका

नई दिल्ली: संसदीय सचिव बनाए जाने के मामले (ऑफिस ऑफ प्रोफिट मामला) में फंसे आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को चुनाव आयोग ने अपने जवाब दाखिल करने के लिए गुरुवार को आखिरी मौका देते हुए अल्टीमेटम दे दिया है। आयोग ने विधायकों की 8 हफ्ते में जवाब देने की मांग ठुकरा दी है। 17 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करें विधायक आयोग ने कहा है कि विधायक 17 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल कर दें, वरना उनकी बात पर गौर किए बिना कार्रवाई की जाएगी। आयोग यह मान लेगा…

Read More

भारत के खिलाफ अातंकी मसूद अजहर ने उगला जहर!

नई दिल्लीः आतंकी संगठन जैश ए मौहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। मसूद अजहर ने कहा कि अगर पाक सरकार थोड़ा सा भी साहस दिखाए, तो कश्मीर और सिंधु जल की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। अगर कुछ नहीं तो पाक सरकार को मुजाहिद्दीन के लिए रास्ता साफ करना चाहिए। इसके बाद अल्लाह ने चाहा तो 2016 के हिम्मत के आगे 1971 की सारी कड़वी यादें खत्म हो जाएंगी। भारत के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं? मसूद अजहर ने पाकिस्तान सरकार रवैये…

Read More

सर्जिकल स्ट्राइक आत्मरक्षा, पाक आतंकवाद की खेती बंद करे : अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे ‘आत्मरक्षा का अधिकार’ करार दिया। व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोडऩे के पाकिस्तान के प्रयास को भी खारिज कर दिया। उन्होंने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका…

Read More

केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया जाए : कश्यप

बीबीएन: शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने नालागढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर की मौजूदगी में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएं कि वह भारत के किसी सूबे के मुख्यमंत्री हैं या फिर पाकिस्तान के किसी सूबे के क्योंकि केजरीवाल वही भाषा बोल रहे हैं जोकि पाकिस्तान व आतंकी संगठन बोल रहे हैं। वीरेंद कश्यप ने कहा कि जिस सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तान को छोड़कर पूरा विश्व सही मान रहा है उस पर केजरीवाल गलत…

Read More

दशहरे की तैयारी, यहां के लोगों पर पड़ रही भारी

> कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू होने में अभी 1 सप्ताह बाकी है और जहां एक तरफ सीमाएं सील हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर में जाम की स्थिति बन गई है। मंगलवार को प्रशासन द्वारा दशहरा आयोजन स्थल के समीप लगाए गए पेड़ों की काट-छांट की गई जिस कारण वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई। बाहरी राज्यों से व्यापारी दशहरा के लिए कुल्लू पहुंच रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग भी अपने काम के सिलसिले में जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक…

Read More

कहां उड़ेंगे, अभी तक तय नहीं कर पाई सरकार

कुल्लू: कुल्लू में साहसिक खेलों से जुड़े खेल प्रेमियों को अभी तक पैराग्लाइडिंग के लिए सोलंगनाला के अलावा कोई अन्य जगह नहीं मिल पाई है। जिससे बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वाले खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुल्लू में साहसिक खेलों व पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के मकसद से जिला पर्यटन विकास विभाग द्वारा 4 नई जगहों को चयनित किया गया था लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा उन जगहों को मंजूरी नहीं मिल पाई है। पर्यटन विकास विभाग द्वारा बेतहर जगह के चयन…

Read More

रातोतांग ग्लेशियर में मिला विदेशी ट्रैकर का शव

उदयपुर: लाहौल-स्पीति पुलिस को रातोतांग ग्लेशियर में विदेशी ट्रैकर महिला का शव मिला है। रातोतांग ग्लेशियर से रैस्क्यू करने के बाद शव को लाहौल मुख्यालय केलांग लाया गया। कनाडा दूतावास की गाइडलाइन पर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को यूएसए की महिला एलिसेनक्रिशयो को सौंप दिया गया। विदेशी युवा महिला ट्रैकर की मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। माना जा रहा है कि बर्फीले रातोतांग में ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से महिला की मौत हुई है। पुलिस…

Read More