महिला की दुकान में घुसकर कर दी पिटाई

शिमला :कृष्णा नगर में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ओल्ड स्लाटर हाऊस कृष्णा नगर की रहने वाली निर्मला ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कृष्णा नगर में उसकी अपनी दुकान है। शनिवार को 5 बजे के करीब अंकुश नामक व्यक्ति उसकी दुकान में घुसा और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके बाद उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

करंट लगने से झुलसा विद्युत कर्मी

सरकाघाट : 33 केवी भद्रवाड़ सब स्टेशन में रख-रखाव व मुरम्मत कार्य के दौरान विद्युत कर्मी हैल्पर सीता राम अचानक विद्युत की आपूर्ति चालू होने के कारण करंट लगने से झुलस गया। घायल कर्मी को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रात: सवा 10 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बंद नहीं हुई थी। हैल्पर सीता राम गलती से कार्य में लग गया, जिस कारण वह करंट लगने से झुलस गया।

Read More

समय पर एम्बुलैंस न मिलने से हुई मौत

नेरचौक : नागरिक अस्पताल रत्ती में एक वृद्ध महिला मरीज को एम्बुलैंस सुविधा समय पर न मिलने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को नेरचौक निवासी जीत राम अपनी वृद्ध मां की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल रत्ती ले गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। मरीज को ले जाने के लिए जब अस्पताल से एम्बुलैंस की मांग की गई तो पता करने पर बताया गया कि एम्बुलैंस का चालक छुट्टी पर है। फिर अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने…

Read More

चालक को 6 ने मिलकर पीटा

सुजानपुर : सरकारी बस चालक से आधा दर्जन लोगों ने ड्यूटी समय पर मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने बस से चालक को बाहर भी खींचा और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। चालक पवन कुमार पुत्र अमीचंद निवासी ऊटपुर की शिकायत पर इसके बारे में सुजानपुर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह हमीरपुर डिपो में करीब 4 वर्षों से बतौर चालक कार्यरत है। 17 अक्तूबर को वह भराईयां दी धार वाया रियाह सुजानपुर रूट पर बस (नं. एच.पी.67-1033)…

Read More

जो हमें छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं : अनुराग

नूरपुर : बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जसूर में आयोजित एक रैली में कहा कि भारत को कोई भी कम नहीं आंके क्योंकि भारत का प्रधानमंत्री मोदी है तथा देश में भाजपा का शासन काल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का केवल एक ही उद्देश्य है देश की तरक्की लेकिन जो देश की तरक्की में बाधक बनेगा, उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ठाकुर ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभाली है तब से पड़ोसी देशों से अपने…

Read More

महिला पर बेरहमी से दराट से किया हमला

बीबीएन : दून हलके की पुलिस चौकी कुठाड़ में महिला पर दराट से वार करने का मामला दर्ज किया गया है। चौकी के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि अरविंद नाम के एक व्यक्ति ने भलोरी गांव की एक महिला शांति देवी के सिर पर दोपहर करीबन 2 बजे हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए कुठाड़ अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे सीएचसी चंडी भेज दिया। पुलिस ने धारा 451, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज करके…

Read More

फिल्म ने एक हफ्ते में कमाए 113 करोड़, धर्मशाला में हुई थी शूटिंग

धर्मशाला : बाबागिरी से हीरोगिरी में किस्मत आजमा रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तीसरी फिल्म एम.एस.जी. द वारियर लॉयन हार्ट ने महज चंद रोज में पहले सप्ताह 113.62 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। एम.एस.जी. द वारियर लॉयन हार्ट के साउंड डिजाइनर, स्क्रिप्ट राइटर, संगीत निर्देशक, कास्टिंग निर्देशक से लेकर फिल्म निर्देशक तक सारे काम खुद गुरमीत राम रहीम ने किया है। बता दें कि 7 अक्तूबर को देश भर में करीब 3000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई बाबा की फिल्म की शूटिंग पिछले साल शहीद स्मारक…

Read More

बीजेपी का ऐलान, यूपी में बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़ेगी पार्टी

बरेली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साफ कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना ही उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने यहां प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि चुनाव जीतने के बाद ही पार्टी का संसदीय बोर्ड मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी और सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है, इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा…

Read More

मायावती को झटका, सपा में शामिल हुए BSP MLA कैंडिडेट कैसर आलम

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कैसर आलम अंसारी ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्र ने बताया कि अंसारी ने सपा के नेतृत्व एवं नीतियों में गहरी आस्था व्यक्त करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में अपने हजारों समर्थकों के साथ लाल टोपी पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बसपा ने अल्पसंख्यकों का साथ नहीं दिया इस अवसर पर यादव ने कहा कि कैसर आलम अंसारी जैसे नेताओं के सपा…

Read More

जज प्रतिभा गौतम हत्याकांड: फर्जी मां-बाप बनाकर की थी महिला जज से शादी

> कानपुर: पति की क्रूरता का शिकार हुई कानपुर देहात की ज्यूडीशियल जज प्रतिभा गौतम की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रतिभा की हत्या का खुलासा उसके और पति अभिषेक के व्हाट्सएप मैसेज से हुआ है। शादी के लिए तैयार नहीं थे परिजन प्रतिभा व अभिषेक  के परिवारों को उनके संबंधों की जानकारी थी लेकिन प्रतिभा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। इसके पीछे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि प्रतिभा के माता-पिता ने उसके लिए कोई और लड़का…

Read More