जब प्रधानमंत्री मोदी मिशेल और बराक ओबामा का स्वागत कर रहे थे तब जसोदाबेन अपनी सुबह की पूजा में लगी थीं, वही जानें कि ईश्वर से उन्होंने क्या प्रार्थना की। जसोदाबेन सुनहरी साड़ी पहनकर अच्छी तरह से तैयार हुई थीं लेकिन ओबामा के स्वागत में जाने के लिए नहीं बल्कि उत्तरी गुजरात के अपने गांव ब्रह्मवाड़ी से 120 किलोमीटर दूर एक शादी में जाने के लिए। उनके भतीजे ने टी.वी. ऑन किया तो ओबामा के स्वागत का सीधा प्रसारण चल रहा था। कुछ देर उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश…
Read MoreYear: 2015
बारिश के कारण टॉस में देरी
हल्की बारिश के कारण यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के पांचवे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में देरी हो रही है। श्रृंखला में अब तक जीत से महरूम रही भारतीय टीम करो या मरो के इस मुकाबले में जीत दर्ज करके देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा देना चाहेगी। दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम आस्ट्रेलिया दिवस पर जीत के इरादे से उतरेगी।
Read Moreईमानदारी से समय पर करें टैक्स का भुगतान : अभिमन्यु
यहां की प्लाईवुड इंडस्ट्री को सरकार एशिया से वल्र्ड की नंबर वन इंडस्ट्री बनाना चाहती है। यह कहना था हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। रविवार को अभिमन्यु पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और हरियाणा प्लाईवुड मन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिकटाला से इंडस्ट्री डिवैल्पमैंट पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री के सामने व्यापार व उद्योगों में विकास के लिए टैक्स प्रणाली के सरलीकरण व नई विकासकारी नीतियों की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने बताया कि यमुनानगर में…
Read Moreमोदी-ओबामा ने कहा ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’
भारत और अमरीका के बीच एटमी डील पर गतिरोध टूट गया है और दोनों देश व्यावसायिक सहयोग की दिशा में आगे बढऩे और विशिष्ट आधुनिक रक्षा प्रणालियों का मिलकर निर्माण और विकास करने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अकेले में और प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एटमी डील से दोनों देशों के संबंधों में नई दिशा और नया विश्वास आया। नई आर्थिक संभावनाएं तथा स्वच्छ ऊर्जा के लिए हमारे विकल्प…
Read More3 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और अमरीका के बीच समझौता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 100 स्मार्ट सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने 3 स्मार्ट सिटी स्थापित करने के लिए अमरीका के साथ आज एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अमरीका ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, राजस्थान के अजमेर और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्मार्ट सिटी विकसित करने पर सहमति व्यक्त की है। तीनों शहरों में स्मार्ट सिटी विकसित करने के समझौते पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के…
Read Moreदिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण
भारतीय सिनेमा के दो महान अभिनेताओं – दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का आज पद्म विभूषण के लिए चयन हुआ वहीं, निर्देशकों जाह्नू बरूआ तथा संजय लीला भंसाली व गीतकार प्रसून जोशी समेत अन्य को पद्म पुरस्कार मिलेगा। ‘मुगले आजम’, ‘नया दौर’, ‘गंगा जमुना’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले अभिनेता दिलीप कुमार (92) को 1991 में पद्म भूषण और 1994 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है। दिलचस्प है कि बच्चन, जो कुमार को महान अभिनेता बताते हैं, वह भी पद्म विभूषण विजेताओं की…
Read More66वां गणतंत्र दिवस आज, भारत की सैन्य शक्ति देखेंगे बराक ओबामा
66वें गणतंत्र दिवस पर आज राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएंगा। परेड में पहली बार महिला अधिकारियों की परेड देखने को मिलेगी। मुख्य अतिथि और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी देखेंगे। राजपथ पर थल एवं नौसेना के साथ देश की वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया जाएंगा। परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जायेगी। इसके बाद परेड शुरू होगी, और फिर 16 राज्यों और 9 मंत्रालयों की झांकी निकाली जाएंगी। झांकी में…
Read Moreअंधेरे में डूबा पाकिस्तान
पाकिस्तान में बीती रात राष्ट्रीय स्तर पर सिस्टम फेल हो जाने के बाद देश का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूब गया। अधिकारियों को बिजली की आपूर्ति बहाल करने में आज खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किस तरह की गड़बड़ी थी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इससे पाकिस्तान के 80 फीसदी इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली की इस समस्या के कारणों को लेकर विरोधाभासी बयान आए हैं। शुरू में टेलीविजन चैनलों ने खबर दी थी कि बलूचिस्तान प्रांत के नसीराबाद जिले में आतंकवादियों…
Read Moreआडवाणी, अमिताभ, दिलीप, बादल सहित 104 हस्तियों को पद्म पुरस्कार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अभिनय सम्राट दिलीप कुमार, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अमरीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी सहित 104 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से विभूषित किया जाएगा। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। राजनीति में वाजपेयी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले आडवाणी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।…
Read Moreप्रणव ने दिया ओबामा के सम्मान में रात्रिभोज
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने आपसी हितों के द्विपक्षीय क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। बाद में मुखर्जी ने श्री ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के सम्मान में रात्रिभोज दिया। रात्रिभोज में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और…
Read More