बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायतों में शुमार बैजनाथ और पपरोला को नगर परिषद का दर्जा देने का मुद्दा शीतकालीन विधानसभा सत्र में उठ सकता है। राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी मुद्दा रहे इस मामले को फिर से हवा मिलने की उम्मीद है। बैजनाथ पंचायत के 11 वार्डों में 6 हजार के करीब और पपरोला के 13 वार्डों में 7 हजार मतदाता हैं। ऐसा नहीं है कि यह मुद्दा पहली मर्तबा उठेगा। इससे पूर्व भी 1978 और 2001 में दोनों पंचायतों को नगर पंचायतों का दर्जा नसीब हो चुका…
Read MoreYear: 2013
विस सत्र में गूंजेगा नप का मुद्दा
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायतों में शुमार बैजनाथ और पपरोला को नगर परिषद का दर्जा देने का मुद्दा शीतकालीन विधानसभा सत्र में उठ सकता है। राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी मुद्दा रहे इस मामले को फिर से हवा मिलने की उम्मीद है। बैजनाथ पंचायत के 11 वार्डों में 6 हजार के करीब और पपरोला के 13 वार्डों में 7 हजार मतदाता हैं। ऐसा नहीं है कि यह मुद्दा पहली मर्तबा उठेगा। इससे पूर्व भी 1978 और 2001 में दोनों पंचायतों को नगर पंचायतों का दर्जा नसीब हो चुका…
Read Moreघायल दो दर्जन से ज्यादा, बेड थे सिर्फ चार
धर्मशाला। आपातकालीन परिस्थितियों में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला कितना तैयार है, इसका पता निजी बस हादसे के बाद चला। दर्जनों घायल जब अस्पताल पहुंचाए गए तो यहां मरहम की जगह चीखें सुनाई दे रही थीं। इमरजेंसी में सिर्फ चार बेड थे और घायल दर्जनों। घायल कराहते रहे और तीमारदार घबराते रहे। उपचार के लिए लंबा इंतजार उनकी पीड़ा और बढ़ा रहा था। धर्मशाला-कुनालपत्थरी-कांगड़ा मार्ग पर कुनालपत्थरी के पास रविवार दोपहर हुए निजी बस हादसे के घायलों को उपचार देने के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में अव्यवस्था हावी रही। बस दुर्घटना के…
Read Moreटियूकरी के धीरज जरियाल बने लेफ्टिनेंट
ज्वाली (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत पलोहड़ा पंचायत के गांव टियूकरी निवासी धीरज जरियाल ने सेना में लेफ्टिनेंट चयनित होकर अपने माता-पिता सहित क्षेत्र का नाम प्रदेशभर में हासिल किया है। धीरज के पिता उपदेश सिंह सेना से बतौर ऑनररी कैप्टन सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता अनीता जरियाल गृहिणी हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले धीरज जरियाल ने यह मुकाम हासिल करके अपने माता-पिता का सपना साकार किया है। धीरज जरियाल का जन्म 4 सितंबर 1998 को टियूकरी में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय तेजपुर से हासिल की,…
Read Moreकृषि विवि के प्रोफेसर के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर से प्रोफेसर के तबादले को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विवि प्रशासन को रद्द करना पड़ा है। प्रोफेसर ने फिर से ज्वाइन कर लिया है। 23 अक्तूबर को कृषि विवि पालमपुर से एग्रीकल्चर इकॉनोमिक्स प्रोफेसर डा. जगतार गुलेरिया का तबादला विवि के अनुसंधान केंद्र सलूणी (चंबा) हुआ था, लेकिन डा. जगतार सलूणी में ज्वाइन करने के बजाए सीधे ट्रांसफर ऑर्डर को लेकर हाईकोर्ट में चले गए थे। लिहाजा, न्यायालय से तथ्यों के मद्देनजर यह आदेश रद्द हो गए हैं। डा. जगतार गुलेरिया के अधिवक्ता अश्वनी…
Read Moreबजौरा में संदिग्ध हालत में मिला शव
कुल्लू। भुंतर में बजौरा के पास एक संदिग्ध हालत में अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजौरा पुल के नीचे शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। काले रंग की पेंट पहनी हुई है। लखानी कंपनी के जूते, गर्म जुराबें, स्वेटर चेकदार, भूरे रंग की कमीज और हाथ में दो कड़े…
Read More4-9-14 का वित्तीय लाभ दे सरकार
कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में विकास खंड के समिति हॉल में आयोजित की गई। इसमें पंचायत सचिवों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से शीघ्र लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान पंचायत अनुबंध सचिव एवं पंचायत सहायक सचिव को पांच साल के बाद नियमित करने की मांग भी की गई। कहा कि कई ब्रांचों के काम…
Read Moreएंबुलेंस पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी
केलांग। लाहौल-स्पीति भाजपा ने 108 एंबुलेंस तथा दमकल चौकी जैसी आधारभूत सुविधाओं पर स्थानीय विधायक के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये पर विधायक को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस बाबत पत्र भेजा जा रहा है। लाहौल भाजपा ने विधायक रवि ठाकुर के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें कहा गया है कि लाहुल में एक ही एंबुलेंस काफी है तथा सर्दियों में लाहुल की 40 फीसदी आबादी कुल्लू शिफ्ट हो जाती है। दमकल वाहन तथा श्रमशक्ति की जिले में…
Read Moreखुले में बहती गदंगी देख दंग रह गई टीम!
कुल्लू। ब्यास की निर्मल धारा पर बढ़ते प्रदूषण का निरीक्षण करने आई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम खुले में बहती गंदगी देख दंग रह गई। दो दिन के कुल्लू दौरे पर रही टीम ने ब्यास की धारा के कई लोकेशन्स का दौरा किया। कमेटी ने शहर की निकासी नालियों का गंदा पानी ब्यास नदी में बहने तथा सीवरेज से नहीं जुड़े होने पर गहरी चिंता जताई। एडवोकेट अजीत कुमार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने 14 और 15 दिसंबर को ब्यास नदी के रामशीला, अखाड़ा बाजार, ब्यासमोड़, लोअर ढालपुर…
Read Moreइंद्र सभा को रवाना हुए देवी-देवता
कुल्लू। काला माह पौष संक्रांति का आगाज होते ही जिले के 365 देवी-देवता राजा इंद्र की सभा के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार दोपहर को स्वर्ग लोक के लिए रवाना होने से पूर्व देवता के हारियानों तथा देवलुओं ने अपने कुलज देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। अधिष्ठाता देव शृंगाऋषि, खुडीजल तथा माता बूढ़ी नागिन सहित घाटी के 365 देवी-देवता एक से तीन माह तक राजा इंद्र की सभा में रहेंगे। इस दौरान साल भर घटित हुई घटनाओं का लेखा-जोखा भी सभा में पेश किया जाएगा। पौष संक्रांति के इस…
Read More