कर्ण सिंह को मंत्री बनाने को लेकर सीएम से मिले

बंजार (कुल्लू)। मंत्री पद के महरूम कुल्लू जिले को मंत्री देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर जिले के चारों विस क्षेत्रों के कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह को मंत्री पद देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिले के चारों ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों…

Read More

पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया याद

कुल्लू। भूतपूर्व सैनिक लीग जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति की ओर सोमवार को कुल्लू के सीएसडी कैंटीन भवन में विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1962, 65 और 71 के युद्ध के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन हेडक्वार्टर पलचान के स्टेशन कमांडर कर्नल आरआईएस मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे। लीग के चेयरमैन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने बताया कि युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा…

Read More

आईपीएच को तीन दिन का अल्टीमेटम

हरोली (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र हरोली के बढेड़ा और सलोह में करोड़ों रुपये से लगाए गए पांच नलकूप खराब होने से किसान गुस्से में हैं। इससे क्षेत्र की करीब 600 कनाल भूमि सिंचाई सुविधा से वंचित हो गई है। बढेड़ा के चार और सलोह में एक नलकूप एक सप्ताह से खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से कई बार अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। सिंचाई सुविधा न मिलने से गेहूं तथा अन्य फसलें मुरझाने लगी हैं। लोगों में आईपीएच विभाग के…

Read More

सफेदा, पापुलर पर प्रतिबंध नामंजूर

हरोली (ऊना)। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में सफे दा और पापुलर पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले पर भाजपा जिला किसान मोर्चा भड़क उठा है। मोर्चा ने कहा कि प्रतिबंध से ऊना जिले को सबसे ज्यादा नुकसान है, क्योंकि जिलेभर के अधिकतर किसान पापुलर और सफेदा पर निर्भर हैं। अधिकतर किसानों ने अपनी जमीन के चारों ओर पापुलर और सफेदा लगा रखा है। पापुलर पांच वर्ष में कटाई के लिए तैयार होता है, जबकि सफेदा आठ वर्ष में। किसान वन विभाग से कटाई की अनुमति लेकर…

Read More

मुनाफाखोरी रोकने के लिए कसरत

ऊना। फल-सब्जियों की थोक व परचून बिक्री पर अधिकतम लाभ सीमा के निर्धारण और अन्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के लिए उपायुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। उपायुक्त ने बताया कि महंगाई से हर उपभोक्ता त्रस्त है। यदि महंगाई को रोका न गया तो आम आदमी का सब्जी और फल आदि का सेवन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में मार्केट कमेटी व विभाग के मूल्य नियंत्रण में भागीदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सचिव मार्केटिंग कमेटी को भी निर्देश दिए कि मंडी के रोज के थोक…

Read More

गेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

पंजावर/हरोली (ऊना)। पंडोगा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेत में ट्रैक्टर चलवाकर गेहूं की फसल उजाड़ दी। दो किसानों ने इसकी पुलिस के पास शिकायत की है। शिकायतकर्ता पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार और रामपाल ने पंडोगा पुलिस चौकी में दायर शिकायत पत्र में कहा कि उन्होंने गेहूं की फसल बीज रखी थी, जिस पर आरोपी ने ट्रैक्टर चलवा दिया। आरोपी ने पूरे खेत को खोद डाला। इससे इन दोनों की करीब 25 कनाल भूमि पर उगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इससे दोनों किसानों को करीब 60…

Read More

लोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर कांग्रेस ने जताई खुशी

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि देश में भ्रष्टाचाररोधी कानूनों को लागू करने और पारदर्शिता लाने में यह अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है।

Read More

जल्द शुरू हो सकती है भुंतर में निजी एयरलाईन की सेवाएं!

कुल्लू: एयरपोर्ट भुंतर में चल रही एयर इंडिया की उड़ानों के साथ-साथ अब अन्य एयरलाईनस की सेवाएं शुरू करने के लिए होम वर्क शुरू हो गया है। एयरपोर्ट अथोरिटी भुंतर ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी इस संबंध में प्रपोजल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार निजी एयरलाईनस की सेवाएं आरंभ करने के लिए एयरपोर्ट अथोरिटी ने प्रयास आरंभ कर दिए हैं। भुंतर एयरपोर्ट के निर्देशक वाई.के.शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं तथा उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर अन्य एयरलाईनस की सेवाएं…

Read More

फर्जी डीओ मामले में 2 शिक्षक हिरासत में

शिमला: मुख्यमंत्री कार्यालय से डीओ चोरी और दलाली के तहत स्थानांतरण के मामले में 2 शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शिक्षक अमर चंद और जगदीश हैं। मंगलवार को दोनों आरोपी शिक्षकों को प्रदेश उच्च न्यायालय से जमानत याचिका के खारिज होने के बाद हिरासत में ले लिया गया।   इस संबंध में आरोपी शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 9 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। मामले में अभी तक करीब 1 दर्जन शिक्षक जांच के घेरे में हैं।…

Read More

राहुल गांधी ने दिए कांग्रेस सेवादल को टिप्स

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस सेवादल संगठन की एक अहम बैठक दिल्ली में आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की जबकि बैठक में हिमाचल का प्रतिनिधितत्व प्रदेश सेवादल की महिला संगठक सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी. के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, मुख्य संगठक  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल महेंद्र जोशी सहित अन्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से सभी राज्यों के मुख्य संगठक और महिला संगठकों को आमंत्रित किया गया था। सूचना के अनुसार इस अवसर पर पार्टी के…

Read More