डाढ हत्याकांड की होगी जांच : वीरभद्र

धर्मशाला। चामुंडा के समीप डाढ में नायब सूबेदार की कथित हत्या के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सदन में बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योल में सेवारत रहे नायब सूबेदार विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने धारा 302 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, विपक्ष ने इसे एक बर्बर हत्या करार देते हुए कहा कि सरकार मामले में आरोपियों को तुरंत…

Read More

तीन सौ मजदूरों की छुट्टियां रद

कुल्लू। बर्फबारी से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी कर ली है। इसी के तहत विभाग ने अपने करीब तीन सौ मजदूरों की छुट्टियों को रद करने का फरमान जारी कर दिया है। बर्फबारी के दौरान अति महत्वपूर्ण औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 सहित बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी, आनी-रोहाचला आदि मार्ग बंद हो जाते हैं। इनको समय रहते बहाल करने के दृष्टिगत विभाग ने मजदूरों की छुट्टियों को रद किया है। इसके लिए जहां विभाग ने मशीनरी भी मौके पर तैनाती कर दी है, वहीं सभी मजदूरों को भी स्थिति से…

Read More

कुल्लू में घटे चरस तस्करी के मामले

कुल्लू। नशे की तस्करी के लिए बदनाम कुल्लू घाटी में चरस के मामले कम होने लगे हैं। पुलिस महकमे के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष 2011 में जहां चरस तस्करी के दो सौ मामलों में 154 व्यक्ति सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, वहीं 2012 में इन आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। इस वर्ष 156 मामले सामने आए। इनमें 128 तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि इस बार मात्र 96 मामले ही सामने आए हैं। इसमें केवल 71 तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया…

Read More

वायरल फीवर ने जकड़ी खराहल घाटी

काईस (कुल्लू)। घाटी में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग वायरल-फीवर की चपेट में आने लगे हैं। हालत यह है कि हर रोज दर्जनों मरीज सरकारी तथा निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। खराहल घाटी के तांदला गांव में करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को वायरल फीवर ने जकड़ लिया है। वार्ड पंच मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि तांदला गांव में ज्यादातर बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तांदला गांव के लिए चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग…

Read More

मारपीट करने के आरोप, पुलिस में केस दर्ज

कुल्लू। जिला कुल्लू की अलग-अलग जगह मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के पांच मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मनाली के कोशाल निवासी तीरथी देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके साथ दोतू राम और कृष्णा ने मारपीट की है। वहीं, दूसरे मामले में धावारा निवासी रजत वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसके साथ जोगिंद्र और अरुण ने मारपीट की है। तीसरे…

Read More

ग्रामीणों को जगी उजाले की उम्मीद

काईस (कुल्लू)। अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे कुल्लू जिले के तीन गांवों के लोगों को अब जल्द राहत मिलती नजर आ रही है। शाक्टी, मरोड़ और शुगार गांव को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए अब जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर इन गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मौके पर जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को आठ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया…

Read More

ग्रामीणों को जगी उजाले की उम्मीद

काईस (कुल्लू)। अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे कुल्लू जिले के तीन गांवों के लोगों को अब जल्द राहत मिलती नजर आ रही है। शाक्टी, मरोड़ और शुगार गांव को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए अब जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर इन गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मौके पर जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को आठ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया…

Read More

छह साल में बनी तीन किलोमीटर सड़क

बंजार (कुल्लू)। कई वर्ष से अधर में लटकी बरनागी-मशियार सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मशियार पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विनोद आनंद से मिला। वर्ष 2007 से शुरू हुए बरनागी-मशियार सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी से मशियार पंचायत के ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान कांता देवी, उप प्रधान प्रकाश ठाकुर, समिति सदस्य मंगली देवी, पूर्व प्रधान खूब राम तथा पूर्व वार्ड पंच चंदे राम सहित कई ग्रामीणों ने एक्सईएन से मिलकर…

Read More

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मनाली। एक शख्स की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने इसकी जांच एएसपी को सौंपी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली से सटे समाहण गांव निवासी रूपलाल ने दर्ज शिकायत में कहा है कि जब वह वशिष्ठ मंदिर से घर लौट रहे थे तो अचानक तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक कर मारपीट पर उतर आए। इस दौरान तीनों ने रूपलाल को जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस…

Read More

बिना क्यू फार्म के बाहर नहीं जाएगी गाड़ी

कुल्लू। साग-सब्जियों के बढ़ते दाम को नियंत्रण करने के लिए सरकारी आदेशानुसार जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। सब्जी विक्रे ताओं को अब रोजाना सब्जी की रेट लिस्ट अपनी दुकान के बाहर लगानी होगी। इस पर जिला प्रशासन के अलावा एपीएमसी कुल्लू-लाहौल तथा सिविल सप्लाई विभाग नजर रखेगा। मंगलवार को इसी के तहत एपीएमसी कुल्लू-लाहौल के सचिव प्रकाश कश्यप ने भुंतर सब्जी मंडी में जाकर यहां के व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। प्रकाश कश्यप ने कहा कि सब्जी मंडी…

Read More