लोहाघाट। यदि आप रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे हैं, तो यह बस कभी भी दगा दे सकती है। रोडवेज द्वारा मुख्य राजमार्ग में कई ऐसी पुरानी बसें संचालित की जा रही हैं, जो थोड़ी सी चढ़ाई में ही हांफने लगती हैं। लोहाघाट के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में ही बुधवार को बस ने जवाब दे दिया। इस कारण कुछ देर आवाजाही भी बाधित रही। बाद में लोगों द्वारा बस में धक्का देकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वे असफल रहे। इसी बीच एक जेसीबी चालक ने…
Read MoreYear: 2013
22 तक जमा होंगे जीविका योजना के आवेदन
चंपावत। उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित वर्ग के नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र लाना जरूरी होगा। कंप्यूटर एवं फाइनेंशियल एकाउंटिंग की एक साल की यह ट्रेनिंग शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को एकेडमी ऑफ करियिरि एक्सीलेंस (ऐस) के माध्यम से दी जाएगी। आवेदन 22 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष की उम्र और इंटर पास होना जरूरी है। बीपीएल न…
Read Moreअवैध पार्किंग से घुट रहा पंजाबी मार्केट का दम
रुद्रपुर। अतिक्रमण की गिरफ्त से पंजाबी मार्केट भी नहीं बच पाई है। बाजार की गली में बनाई अवैध पार्किंग में खड़े वाहन ही पंजाबी मार्केट का दम घोंट रहे हैं। मार्केट के दोनों ओर अवैध रूप से दर्जनों वाहन अक्सर खड़े रहते हैं। इससे खरीदारी करने बाजार आने वाले ग्राहकों को खासी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। तीस फीट चौड़ी सड़क के दोनों ओर की करीब दस फीट चौड़ी सड़क अवैध पार्किंग का शिकार हो चुकी है। इसके अलावा मार्केट में बेरोकटोक दुपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही से लोगों…
Read Moreट्रकों की भिड़ंत में सात लोग घायल
सितारगंज। कैंटर से ओवरटेक करते समय दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे जहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, वहीं बोनट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दो ट्रकों में सवार करीब 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों में पांच को सीएचसी लाया गया। गांव के युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए बोनट की आग पर काबू पाया और घायलों को तत्काल बाहर निकाला। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे सिसैया गांव में नेशनल हाईवे पर कैंटर से ओवरटेक करते वक्त केमिकल…
Read Moreकांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध खोला मोर्चा
चिन्यालीसौड़। नगर पंचायत चिन्यालीसौड़ में शासन की ओर से नामित तीनों सभासद उक्रांद के होने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस निर्णय पर पुनर्विचार न किए जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के विरुद्ध कार्य करने का ऐलान किया। बीते रोज शासन से नामित किए गए सभासदों की सूची जारी हुई। नवगठित चिन्यालीसौड़ नगर पंचायत में तीनों नामित सभासद उक्रांद के कार्यकर्ता हैं। इससे यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं…
Read Moreगाय को दिलाएंगे राष्ट्र माता का दर्जा
उत्तरकाशी। गो, गंगा एवं हिमालय संरक्षण के लिए कथा प्रवचन के माध्यम से अलख जगाने में जुटे संत गोपालमणि महाराज ने एक बार फिर दिल्ली कूच की तैयार की है। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने 23 फरवरी 2014 को दिल्ली में हुंकार रैली का आह्वान किया है। वर्ष 2008 में भी वे इन्हीं मुद्दों के साथ गंगोत्री से दिल्ली तक की पदयात्रा कर चुके हैं। नगर पालिका सभागार में हुई भारतीय गो क्रांति मंच की बैठक में संत गोपालमणि ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति…
Read Moreअखरोट बनेगा काश्तकारों की आय का जरिया
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग सेब, आड़ू और अन्य फलों के अलावा अखरोट को भी काश्तकारों की आय का जरिया बनाएगा। उद्यान विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में जिले में आठ हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नतशील प्रजाति के अखरोट की पौध का रोपण करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग काश्तकारों को पौध उपलब्ध कराएगा। पौध रोपण में आने वाले खर्चे का 75 फीसदी अनुदान और 25 फीसदी कृषक को वहन करना होगा। जिले में 2825 हेक्टेयर क्षेत्र में अखरोट के पेड़ हैं। इस समय जिले में अखरोट का उत्पादन 8450 मीट्रिक…
Read Moreपद्मश्री प्रो. एमसी पंत के कुलपति बनने पर गृह क्षेत्र में हर्ष की लहर
रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती कुणकोली गांव निवासी पद्मश्री प्रो. मोहन चंद्र पंत को चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में नियुक्ति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। प्रो. पंत ने जीआईसी रधुलीपीपल से प्राथमिक तथा स्थानीय मिशन इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की है। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रो. पंत को वीसी राय अवार्ड भी मिल चुका है। प्रो. पंत मूल रूप से यहां अम्याड़ी स्थित कुणकोली गांव के हैं। प्रदेश के पहले चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय कापहला कुलपति बनाए…
Read Moreबैंकों के कर्मचारी रहे हड़ताल पर
अल्मोड़ा। बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने, उचित वेतन वृद्धि देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसबीआई और अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में करीब 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एटीएम सुचारू रूप से चले। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर एसबीआई के कर्मचारियों और अधिकरियों ने क्षेत्रीय कार्यालय और शाखा प्रांगण में एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की। सभा में एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव ललित मोहन पंत ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की…
Read Moreसांसद संजय निरुपम पर चलेगा मानहानि का केस
कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के खिलाफ मानहानि मामले में मुकदमा चलेगा। अदालत ने बृहस्पतिवार को मानहानि की धाराओं में निरुपम के खिलाफ आरोप तय कर दिए। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने पिछले साल निरुपम के खिलाफ मानहानि का दावा दायर किया था। ईरानी का आरोप है कि निरुपम ने एक चैनल पर परिचर्चा के दौरान अपमानजनक व भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) व 509 (महिला…
Read More