हरिद्वार स्थित हैलो इंडिया कंपनी से भरे गए तीन सैंपलों में से दो मानकों के विपरीत पाए जाने पर एडीएम कोर्ट ने 18 लाख का जुर्माना लगाया है। 27 लाख के 325 बॉक्सों को नष्ट करने के आदेश मानक पूरे न पाए जाने और सामान की डेट एक्सपायर होने पर गुरुवार को 27 लाख के कंपनी के सीज 325 बॉक्सों को जब्त कर नष्ट करने के आदेश जारी कर दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि 14 अगस्त 2012 को रुड़की के निकट सलेमपुर राजपूतान औद्योगिक…
Read MoreYear: 2013
तीन लॉट का खनन के लिए हुआ आवंटन
रुद्रप्रयाग। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी में जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित 10 खनन लॉट में से सिर्फ तीन का आवंटन हो पाया। सात लॉट के लिए किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि जिन तीन लॉट के आवंटन हुए हैं, उनकी दोगुनी से तिगुनी कीमत में टेंडर मंजूर हुए हैं। 18 नवंबर को जिला प्रशासन की ओर से नदी तटों से उप खनिज (रेत व पत्थर) चुगान/खनन के लिए विज्ञप्ति आमंत्रित की गई थी। इसमें रुद्रप्रयाग तहसील के नगरासू, चमसिल, शिवानंदी, सांदर, पुनाड़, जवाड़ी, सुमेरपुर, कलना और बनियाड़ी में…
Read Moreग्रामीणों ने किया ईई का घेराव
द्रप्रयाग। डेढ़ दशक से अधर में लटके गढ़ीधार-उडामांडा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि सिंचाई खंड के ईई का घेराव किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र रोड कटिंग शुरू नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार सुबह दशज्यूला कांडई के लोग पीएमजीएसवाई की सड़कों का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था लोनिवि सिंचाई खंड कार्यालय में आ धमके। उन्होंने ईई का घेराव करते हुए रोष जताया कि गढ़ीधार-उडमांडा मोटर मार्ग की निर्माण प्रक्रिया पिछले 15 साल से कागजों में चल…
Read Moreमहिलाओं ने अधिशासी अभियंता को घेरा
बागेश्वर। मंडलसेरा में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा का घेराव किया और पेयजल व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने दो माह के भीतर इसे ठीक करने का आश्वासन दिया। घेराव को पहुंचीं मंडलसेरा की महिलाओं का कहना था कि दो माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुन नहीं रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल की इस लाइन में कनेक्शन अधिक हो गए हैं।…
Read Moreप्रतिभा खोज परीक्षा में अमित रावत अव्वल
कांडा। कमस्यार घाटी के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्व. पदम सिंह डसीला की पुण्यतिथि पर उनकी याद में स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। जिसमें रावतसेरा के अमित रावत पहले, बेरीनाग के संजय भौंर्याल दूसरे स्थान पर रहे। सेनानी की याद में प्रतिभा खोज परीक्षा जीआईसी देवतोली में हुई। देवतोली के अर्जुन रौतेला और भावना खाती को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 17 विद्यालयों के 203 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि भगवत सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह रावत, संरक्षक सूबेदार बहादुर…
Read Moreपालिका कर्मचारियों पर लगेगा दोगुना जुर्माना
कोटद्वार। अब पालीथिन का प्रयोग का प्रयोग छोड़कर सामान लेने के लिए थैला लेकर बाजार आने की आदत डाल लीजिए। एक जनवरी से पालीथिन का प्रयोग करने पर जुर्माना लगना तय है। पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ हुई बैठक में शहर को पालीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया गया। पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने कहा कि एक जनवरी से किसी के पास भी पालीथिन बैग पाए जाने पर जुर्माना लगेगा। नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी और सभासद से जुर्माना दो गुना वसूला जाएगा। बृहस्पतिवार को…
Read Moreशक्ति विहार के प्रभावितों को किराया तक नहीं मिला
श्रीनगर। आपदा के छह माह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद शक्ति विहार के कुछ आपदा प्रभावित परिवारों को अब तक किराए के लिए एक भी धेला भी नहीं मिला है। जबकि तहसील प्रशासन के अधिकारी दावा कर रहे है कि सितंबर माह तक सभी प्रभावितोें को किराया दिया जा चुका है। बीते जून माह की आपदा में शक्तिविहार के सौ से अधिक आवासीय भवन जलमग्न हो गए थे। लोग महीनों तक राहत शिविरों में रहे। अधिकांश भवन स्वामियों ने किसी तरह अपने घराेें से मलबा हटा कर रहने…
Read Moreपेट्रोल चाहिए तो हेलमेट पहनिए
पिथौरागढ़। आप बाइक से जा रहे हैं और हमेशा की तरह आपके सिर पर हेलमेट नहीं लगा है, अचानक आपकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है, ऐसे में कृपा कर पेट्रोल पंप तक जाने की जहमत न उठाएं। आपको वहां से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। जिला पुलिस ने सभी पंप मालिकों को इस आशय की जानकारी दे दी है और हर पेट्रोल पंप पर बाकायदा सूचना चस्पा कर दी है कि बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस महानिदेशक के आदेश का पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने कड़ाई…
Read Moreअंकपत्र उपलब्ध कराओ
पिथौरागढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बुधवार को स्थानीय डिग्री कालेज में प्रदर्शन किया और अंकतालिकाओं को तत्काल उपलब्ध कराने, उनमें जो गलतियां हैं उसे सुधारने की मांग की। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी से कई विषयों की अंकतालिकाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। जो अंकतालिकाएं आ रही हैं उनमें नाम और कक्षा गलत अंकित है। मुख्य परीक्षा तथा सुधार परीक्षा की अंकतालिकाओं में यह गलतियां बहुत ज्यादा मिल रही हैं। छात्रनेता मुकेश भट्ट और इनायत खान ने कहा कि इस तरह…
Read Moreव्यापारी नेता का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
भीमताल। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार की शाम प्रशासन के निर्देश पर डाक्टरों की टीम ने पांडे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पांडे का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आमरण अनशन जारी रहेगा। व्यापारी नेता औद्योगिक घाटी भीमताल में सिडकुल की स्थापना करते हुए नए उद्योग स्थापित करने, भीमताल स्थित बाईपास रोड का निर्माण, डामरीकरण, मल्लीताल रामलीला मैदान का जीर्णोद्वार, भीमताल में डिग्री कालेज की स्थापना, झील का सौंदर्यीकरण…
Read More