
पिथौरागढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बुधवार को स्थानीय डिग्री कालेज में प्रदर्शन किया और अंकतालिकाओं को तत्काल उपलब्ध कराने, उनमें जो गलतियां हैं उसे सुधारने की मांग की।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी से कई विषयों की अंकतालिकाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। जो अंकतालिकाएं आ रही हैं उनमें नाम और कक्षा गलत अंकित है। मुख्य परीक्षा तथा सुधार परीक्षा की अंकतालिकाओं में यह गलतियां बहुत ज्यादा मिल रही हैं। छात्रनेता मुकेश भट्ट और इनायत खान ने कहा कि इस तरह की गलती का असर छात्र छात्राओं पर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में संजय कुमार, दीपक कोहली, संजय खोलिया, दीपक कुमार, गौरव पुनेठा, दिनेश बसेड़ा, धीरज चंद, लोकेश खत्री, सुशील खत्री, गौतम बिष्ट, योगेश जोशी, रोहित सौन, संजय जोशी, करन सिंह, सुंदर सिंह, विनय भट्ट, सौरभ खर्कवाल, राजेश जीना, विजय उप्रेती, दीपक जोशी आदि शामिल हुए
